हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | January 24, 2026
हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: शिमला SP संजीव गांधी समेत छह IPS अधिकारी बने DIG, सरकार ने जारी की अधिसूचना - देखें पूरी खबर..       हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: शिमला में पहली बर्फ, सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त - पढ़ें पूरी खबर..       राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, श्रीराम मंदिर में किए दर्शन       आज का राशिफल: 22 जनवरी को विनायक चतुर्थी पर क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल       "जनता ही असली मालिक, विधायिका तो लोकतंत्र की आत्मा है": लखनऊ में गूंजी विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की हुंकार - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में खत्म होगा 3 महीने का सूखा: इस दिन से सक्रिय होगा सीजन का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ, भारी बर्फबारी का 'ऑरेंज अलर्ट' - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 जनवरी 2026 – जानें कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए बुधवार का दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे?       खली का 'पॉवर पंच': पांवटा तहसीलदार पर करोड़ों के जमीन घोटाले का आरोप; बोले - "अधिकारी खुद को संविधान से ऊपर न समझें" - पढ़ें पूरी खबर विस्तार से       सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: सिर्फ 'गाली' देने मात्र से नहीं लगेगा SC/ST एक्ट, जाति के आधार पर अपमान की मंशा साबित करना अनिवार्य       ​"पानी नहीं तो भारी-भरकम बिल क्यों?" श्री नयना देवी जी में विभाग के बहानों से ऊबी जनता; 25 दिनों में 10 दिन ठप रही सप्लाई - पढ़ें पूरी खबर..      

खेल

IND W vs SL W: भारतीय गेंदबाजों के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखरी श्रीलंकाई टीम, 7 विकेट से भारत ने जीता मैच

January 22, 2023 08:22 PM
भारतीय गेंदबाजों के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखरी श्रीलंकाई टीम, 7 विकेट से भारत ने जीता मैच

नई दिल्ली : (HD News); IND W vs SL W U-19 WC। भारतीय टीम और श्रीलंका टीम के बीज आज यानी 22 जनवरी को महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला गया। बता दें कि टीम इंडिया (Team India) ने सुपर 6 के अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को 7 विकेट से मात दी और शानदार अंदाज में जीत हासिल की।

मैच (IND W vs SL W U-19) में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका महिला टीम ने 20 ओवर में सिर्फ 59 रन ही बनाए। इसके जवाब में भारतीय महिला टीम ने 8वें ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर ये लक्ष्य हासिल किया। इस जीत के साथ ही टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस में बरकरार है।

IND W vs SL W U-19 WC : श्रीलंका महिला टीम की बल्लेबाज रहे फ्लॉप

दरअसल, भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम (India Women U-19 vs Srilanka Women U-19 WC) के बीच खेले गए अंडर 19 मुकाबले में श्रीलंका टीम के बल्लेबाज फ्लॉप नजर आए। भारतीय महिला टीम के लिए गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन का नजारा पेश किया। मैच की पहली गेंद पर श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज नेतमी सेनारत्ना अपना विकेट गंवा बैठी।

इसके बाद टीम के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह एक-एक करके बहते चले गए। श्रीलंका टीम की तरफ से कप्तान विश्मी गुणारत्ना ने 28 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन तक नहीं बना सका। भारत की तरफ से पार्शवी चोपड़ा ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 1.25 का रहा। उन्हें मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया।

इसके जवाब में भारतीय टीम 60 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी। जहां शेफाली वर्मा ने एक छक्के और एक चौके के मदद से 10 गेंदों पर 15 रन बनाए और इसके बाद वह आउट हो गई। श्वेता सहरावत ने 17 गेंदों पर 13 रन बनाए। ऋषा घोष भी मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

पहली गेंद पर चौका जड़ने के बाद दूसरी गेंद पर वह अपना विकेट गंवा बैठी। सोम्या तिवारी ने 15 गेंदों पर नाबाद 28 रन बनाए, जिसमें 5 चौके शामिल रहे। इसके साथ ही भारतीय महिला टीम ने 76 गेंदे शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

Have something to say? Post your comment

खेल में और

प्रधानमंत्री ने महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम से की मुलाकात, हिमाचल की रेणुका ठाकुर की मां के संघर्ष को किया सलाम

IND-W vs SA-W: बेटियों ने 52 साल का इंतजार खत्म किया, भारत पहली बार महिला ODI वर्ल्ड चैंपियन! - पढ़ें पूरी खबर..

Dream11 का खेल खत्म ! 28 करोड़ यूजर और ₹9600 करोड़ रेवेन्यू पर ताला, सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर भी उठा सवाल - पढ़ें पूरी खबर

सरकार का बड़ा कदम: लोकसभा में पास हुआ बिल - "खेलो और जीतो" पर रोक, क्या Dream11 जैसे ऐप्स भी होंगे बंद ? पढ़ें पूरी खबर - विस्तार से..

RCB vs DC : केएल राहुल ने तोड़ा आरसीबी का ये बड़ा सपना, अकेले ही पड़ गए पूरी टीम पर भारी, खेली ताबड़तोड़ पारी, पढ़ें पूरी खबर..

Sachin Tendulkar: 13 साल पहले आज ही के दिन सचिन ने पूरे किए थे 100 अंतरराष्ट्रीय शतक, अब तक सलामत है रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर..

टी20 वर्ल्ड कप विजेता न्यूजीलैंड को मिली इतनी करोड़ की प्राइज मनी, जानें भारतीय टीम को मिले कितने रुपए..

T20 World Cup 2024 : हिमाचल की गेंदबाज रेणुका ठाकुर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल, पढ़ें पूरी खबर..

Afg vs NZ Test: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टेस्‍ट के लिए अफगानिस्‍तान टीम का एलान, भारत में खेला जाएग मुकाबला

IPL 2025: 3 प्लेयर्स जिन्हें आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है RCB, कप्तान फाफ डु प्लेसी का भी लिस्ट में नाम