शिमला में जमीनी विवाद को लेकर गोलीकांड, शख्स ने 3 लोगों को मारी गोलियां, तीनो गम्भीर रूप से घायल, IGMC रेफर, पढ़ें पूरी ख़बर.       हिमाचल में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 74.61 फीसदी छात्र पास, मेरिट में भी बेटियों ने लहराया परचम, ऐसे चेक करें परिणाम       आज का राशिफ़ल: 07 मई 2024: इन राशियों के लिए मंगलवार का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी, हनुमान जी आज बनाएंगे सभी बिगड़े काज..       हिमाचल में आज आएगा 10वीं कक्षा का रिजल्ट : HPSEB ने 10.30 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस; 95 ​​​​​​​हजार स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा..       हिमाचल के निर्दलीय विधायकों को झटका: एक जून को नहीं होगा उप चुनाव; BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा से दिया था इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर..       धर्मशाला क्रिकेट मैदान में भारत की पहली हाईब्रिड पिच स्थापित, पढ़ें पूरी खबर.       आज का राशिफल: 03 मई 2024; आज इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, धन का मिलेगा बंपर लाभ, जानें आपकी राशि में क्या लिखा है       आज का राशिफ़ल: 02 मई 2024; आज भगवान विष्णु खोलेंगे इन राशियों के भाग्य का द्वार, धन-संपदा में होगी वृद्धि, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..       हिमाचल में बर्फबारी : किन्नौर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी , बागवानों की धुकधुकी बढ़ी, करोड़ों के सेब पर खतरा मंडराया, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला रिज पर हॉजरी और फूड के स्टाल लगाने पर लगी रोक, हॉजरी या फिर फूड का स्टॉल लगाया तो होगा सारा सामान जब्त, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

हिमाचल में राज्यसभा सांसद चुनाव, वोटिंग जारी, क्रॉस वोटिंग की संभावना, CM बोले- पैसा ही BJP की अंतरआत्मा, पढ़ें पूरी खबर..

February 27, 2024 12:27 PM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया
Om Prakash Thakur

हिमाचल में राज्यसभा की एक सीट के लिए मतदान जारी , 68 में से 67 विधायकों ने डाला वोट, एक विधायक बीमार होने के चलते अभी तक नहीं पहुंचे, सीएम ने किया जीत का दावा, बोले भाजपा की अंतरात्मा पैसा, कांग्रेस विधायक पार्टी विचार धारा पर डालेंगे वोट।

शिमला: हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए एक सीट पर सुबह 9 बजे से विधान सभा में मतदान प्रक्रिया चल रही है। 68 में से 67 विधायक अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं जबकि कांग्रेस विधायक सुदर्शन बबलू बीमार होने का कारण अभी अभी मतदान करन विधानसभा पहुंचें हैं। उन्हें हेलीकॉप्टर से शिमला पहुंचाया गया है। शाम चार बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी और पांच बजे मतों की गणना होनी है। कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा ने हर्ष महाजन को प्रत्याशी बनाकर चुनाव में उतारा है।

मतदान के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जीत का दावा करते हुए कहा कि सभी विधायकों ने पार्टी की विचारधारा पर अपने मत का इस्तेमाल किया है। पार्टी पूरी तरह से एकजुट है सभी कांग्रेस विधायक सरकार के साथ हैं। विपक्षी भाजपा पैसे की अंतरात्मा की बात कर रही है क्योंकि भाजपा की कोई अंतरात्मा नहीं है पैसा ही उनकी अंतरात्मा है। अगर कोई पार्टी की सोच से हटकर वोट डालता है तो उसमें सौदेबाजी का अंदेशा होता है।

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि सभी विधायक कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट डालेंगे हालांकि कुछ लोगों की नाराजगी जरूर हो सकती है लेकिन पार्टी विचारधारा से हटकर कोई भी विधायक वोट नहीं डालेगा। भाजपा ने जरूर कैंडिडेट देकर सरकार को मुश्किल में डालने का प्रयास किया है लेकिन सरकार अपना बहुमत स्थापित करेगी और जो लोग नाराज हैं उसको लेकर सरकार को गंभीरता से सोचने की आवश्यकता है अभी भी सरकार के पास काफी समय बचा हुआ है सभी लोगों को साथ में लेकर चलना होगा।

क्रॉस वोटिंग को लेकर चर्चाएं हुई तेज

इस बीच सियासी गलियारों में क्रॉस वोटिंग को लेकर खूब चर्चाएं हो रही है। कांग्रेस को अपनी ही पार्टी के नाराज विधायकों डर है। हालांकि विधायकों ने पार्टी के प्राधिकृत एजेंट को वोट दिया है। अब यह नतीजे आने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने विधायक क्रॉस वोटिंग करते हैं। इसी उम्मीद के साथ भाजपा ने हर्ष महाजन पर दांव खेला है। भाजपा को उम्मीद है कि वीरभद्र सिंह के करीबी रहे हर्ष महाजन बड़ा खेला करेंगे और होली लॉज से नजदीकियों का उन्हें फायदा मिलेगा।

जयराम बोले- परिस्थिति देखकर प्रत्याशी उतारा

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने हालात और परिस्थिति देखकर प्रत्याशी उतारा है। उम्मीद है कि विधायकों ने अंतरात्मा से वोट दिया है। उन्होंने कहा कि गणित के हिसाब से कांग्रेस सरकार के पास नंबर ज्यादा है और हमारे पर कम है। मगर गणित बिगड़ते हुए टाइम नहीं लगता।

हिमाचल विधानसभा का गणित

68 विधायकों वाली हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 विधायक, भाजपा के पास 25 और तीन इंडिपेंडेंट MLA हैं। यानी कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत है। मगर, सुक्खू सरकार से नाराज कांग्रेस विधायकों की वजह से भाजपा को क्रॉस वोटिंग की आस है।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला में जमीनी विवाद को लेकर गोलीकांड, शख्स ने 3 लोगों को मारी गोलियां, तीनो गम्भीर रूप से घायल, IGMC रेफर, पढ़ें पूरी ख़बर.

हिमाचल में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 74.61 फीसदी छात्र पास, मेरिट में भी बेटियों ने लहराया परचम, ऐसे चेक करें परिणाम

हिमाचल में आज आएगा 10वीं कक्षा का रिजल्ट : HPSEB ने 10.30 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस; 95 ​​​​​​​हजार स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा..

हिमाचल के निर्दलीय विधायकों को झटका: एक जून को नहीं होगा उप चुनाव; BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा से दिया था इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर..

धर्मशाला क्रिकेट मैदान में भारत की पहली हाईब्रिड पिच स्थापित, पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल में बर्फबारी : किन्नौर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी , बागवानों की धुकधुकी बढ़ी, करोड़ों के सेब पर खतरा मंडराया, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला रिज पर हॉजरी और फूड के स्टाल लगाने पर लगी रोक, हॉजरी या फिर फूड का स्टॉल लगाया तो होगा सारा सामान जब्त, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल के DGP बने अतुल वर्मा:साल 1991 बैच के IPS; कुंडू की रिटायरमेंट के बाद ताजपोशी, पदभार संभाला

हिमाचल उपचुनाव : आज घोषित हो सकते हैं कांग्रेस के विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी.. पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीटों पर उतारे उम्‍मीदवार, इन प्रत्‍याशियों को मिला मौका, पढ़ें पूरी खबर..