हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Tuesday | September 17, 2024
सोमवार का राशिफ़ल: 16 सितंबर 2024; आज इन राशियों का बन रहा है धन लाभ का जबरदस्त योग, पितृ पक्ष से पहले बरसेगी पितरों की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल       कुदरत का कहर : शिमला के बधाल में भारी भूस्खलन, 10 अस्थायी घर, सेब के बगीचे तबाह, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान, पढ़ें पूरी खबर..       कांग्रेस पार्टी के नेता बदमाश, झूठ बोल कर जनता को कर रहे गुमराह, खुद कर रहे मौज और जनता के लिए रो रहे आर्थिक तंगी का रोना : सतपाल सत्ती       केजरीवाल का दिल्ली CM पद छोड़ने का ऐलान, कहा- दो दिन में इस्तीफा दूंगा, पार्टी विधायक नया मुख्यमंत्री चुनेंगे, कौन बनेगा बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री ? पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों की संपत्ति होगी जब्त, संपत्ति जब्त करने का प्रावधान बनाने वाला देश का पहला राज्य हिमाचल प्रदेश, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला मस्जिद विवाद: प्रदर्शन में शामिल हुए मुस्लिम युवक, इन युवाओं ने हिंदूओं का मांगों का किया समर्थन, बोले - बाहरियों की वजह से सदियों से शिमला में रह रही कौम पर उठ रहे सवाल, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 15 September 2024; आज रवि प्रदोष के दिन इन राशि वालों को भगवान शिव के साथ मिलेगी सूर्य देव की भी कृपा दृष्टि, आर्थिक स्थिति को मिलेगी मजबूती, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..       आज का राशिफ़ल : 14 सितंबर 2024; आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा, दौलत-शोहर में होगी बढ़ोतरी, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..       शिमला में कल नहीं होगा बंद, खुले रहेंगे सभी बाजार, पढ़ें पूरी खबर..       पितृ पक्ष 2024 : कब से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष ? जानें श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और मुहूर्त..      

राशिफल

आज का राशिफल: 21 मई 2024; कन्या, तुला और मकर समेत इन दो राशि वालों को हो सकता है आर्थिक लाभ, जानें अपना आज का राशिफल

May 21, 2024 06:30 AM

आज का राशिफल: 21 मई 2024; कन्या, तुला और मकर समेत इन दो राशि वालों को हो सकता है आर्थिक लाभ, जानें अपना आज का राशिफल...

आज प्रातः कालीन आरती में श्री हनुमान जी के श्रृंगार दर्शन।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से सराबोर रहेगा। आप अपने कामों के पूरा होने से फूले नहीं समाएंगे। आज आप आत्म विश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको किसी बात को लेकर जिद्द व अहंकार नहीं दिखाना है, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपने यदि किसी को कोई सलाह दी थी, तो वह गलत साबित हो सकती है। आपको किसी नुकसान के होने के कारण परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों के कामों पर पूरी निगरानी बना रखा बनाकर रखनी होगी, नहीं तो वह आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र कर सकते हैं।

वृषभ राशि: आज आप कोई नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आप कोई भी काम योजना बनाकर ही आगे बढ़ाएं। आप अपने काम को कल पर न टालें। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आप किसी से कोई धन संबंधित मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आप अपनी जिम्मेदारियां को लेकर ढील नहीं देंगे।

मिथुन राशि: आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आप मन से थोड़ा दुखी और परेशान रहेंगे। आप की रुचि धार्मिक कार्यों की ओर रहेगी। आपके पिताजी आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। भाई व बहनों का आज आपको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी से यदि आपने कुछ उम्मीद रखी थी, तो वह उन पर खरी उतरेंगे। अपने घर परिवार की जरूरत पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी आप उन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे।विज्ञापन

कर्क राशि: आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। अपनी दैनिक आवश्यकता की पूर्ति के लिए की जानी वाली मेहनत सफल होगी। आप अपनी संतान के संगति की ओर विशेष ध्यान दें, वह किसी गलत काम की और अग्रसर हो सकते है। यदि आप किसी को धन उधार देंगे, तो आपके उसे धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। अपने घर में चल रही समस्याओं को लेकर बहुत ही सोच विचार करना होगा। आपकी आपसी कलह उत्पन्न हो सकती है।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए आवश्यक काम पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप दूसरों के काम पर ध्यान लगाने के कारण अपने काम पर ढील दे सकते हैं। आपके किसी प्रिय मित्र के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे आप व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप लोगों से अपने मन में चल रही बातों को साझा कर सकते हैं। आपको किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आप अपने शारीरिक कष्ट को नजरअंदाज ना करें। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकता है।

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप यदि किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आप अपनी मर्जी चलाने के कारण समस्या में आ सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। जो जातक किसी नए काम को लेकर सोच विचार कर रहे थे, तो वह उसमें आगे बढ़ेंगे। आपको किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा। आपको कुछ नए मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खड़ी उतरेगी।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियों से सराबोर रहेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी यदि कोई प्रॉपर्टी की डील लंबे समय से रुकी हुई थी, वह आप फाइनल हो सकती है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों का सावधान रहने की आवश्यकता है। जो लोग आईटी सेक्टर से जुड़े हैं, उन्हें अच्छा धन लाभ मिलने के कारण वह फुले नहीं समाएंगे। उन्हें प्रमोशन मिलने की भी संभावना है। आपको अपने कामों को किसी दूसरे पर डालने से बचना होगा, नहीं तो बाद में वह समस्या बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, जिस कारण आपका काम करने में मन नहीं लगेगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपके आसपास में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो तो शांत रहे। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आपको अकस्मात किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको अपने बिजनेस में कुछ बदलाव करने होंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप बिजनेस में उधेड़बुन में लगे रहने के कारण अपने पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान कम देंगे। लड़ाई झगड़े के कारण पारिवारिक रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। किसी से धन उधार लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने जीवनसाथी को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो अवश्य करें। अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। सांसारिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। आप अपने लिए कुछ महंगे कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त करने की कोशिश करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके घर किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो वह उसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

कुंभ राशि: आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। काम में बढ़ोतरी तो होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उन्हें कोई नया मौका मिल सकता है। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या होगी। आपकी आय तो बढ़ेगी लेकिन आप अपने खर्चो को भी उतना ही बढ़ा लेंगे।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेगा। आपके बिजनेस मे चार चांद लगेंगे। आप लोगों की बातों को समझ कर आगे बढें। यदि आप किसी को पार्टनर बनाएंगे तो वह आपका फायदा उठा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी। आपको अपने अधिकारी का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने किसी काम को कार्यक्षेत्र में समय से पहले पूरा करके देंगे। यदि आपकी संतान कही घूमने फिरने जाए तो आप भी साथ जाएं।

 

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

सोमवार का राशिफ़ल: 16 सितंबर 2024; आज इन राशियों का बन रहा है धन लाभ का जबरदस्त योग, पितृ पक्ष से पहले बरसेगी पितरों की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज का राशिफ़ल: 15 September 2024; आज रवि प्रदोष के दिन इन राशि वालों को भगवान शिव के साथ मिलेगी सूर्य देव की भी कृपा दृष्टि, आर्थिक स्थिति को मिलेगी मजबूती, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफ़ल : 14 सितंबर 2024; आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा, दौलत-शोहर में होगी बढ़ोतरी, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफ़ल: 13 सितंबर 2024; आज शुक्रवार के दिन इन राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि, धन-धान्य से भरा रहेगा घर का भंडार, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज का राशिफलः 12 सितंबर 2024; आज धनु राशि में स्थित रहेंगे चंद्रमा, मिथुन और सिंह समेत इन 5 राशियों के लिए सुखद रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज का राशिफलः 11 सितंबर 2024; आज के दिन इन राशियों को मिलेंगे मनचाहे परिणाम, आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, करियर क्षेत्र में बनेगी बात, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफ़ल: 10 सितंबर 2024; आज का दिन इन जातकों के लिए रहेगा बेहद ही मंगलकारी, संकटमोचन हनुमान जी दूर करेंगे सभी बाधाएं, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज का राशिफ़ल: 09 सितंबर 2024; सोमवार के दिन ये राशियां रहेंगी सौभाग्यशाली, बप्पा के साथ महादेव की भी बरसेगी कृपा, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..

आज का राशिफ़ल: 8 सितंबर 2024: आज चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, भगवान सूर्य देव दूर कर देंगे सभी परेशानी, पढ़ें रविवार का दैनिक राशिफल

आज का राशिफ़ल : 7 सितंबर 2024; आज श्री गणेश इन राशियों की जिंदगी में करेंगे खुशियों की बारिश, धन-धान्य से भर जाएगी झोली, जानें आपकी किस्मत में क्या है ?

राशिफल

सोमवार का राशिफ़ल: 16 सितंबर 2024; आज इन राशियों का बन रहा है धन लाभ का जबरदस्त योग, पितृ पक्ष से पहले बरसेगी पितरों की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

सोमवार का राशिफ़ल: 16 सितंबर 2024; आज इन राशियों का बन रहा है धन लाभ का जबरदस्त योग, पितृ पक्ष से पहले बरसेगी पितरों की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

राशिफलSeptember 16, 2024

आज का राशिफ़ल: 15 September 2024; आज रवि प्रदोष के दिन इन राशि वालों को भगवान शिव के साथ मिलेगी सूर्य देव की भी कृपा दृष्टि, आर्थिक स्थिति को मिलेगी मजबूती, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफ़ल: 15 September 2024; आज रवि प्रदोष के दिन इन राशि वालों को भगवान शिव के साथ मिलेगी सूर्य देव की भी कृपा दृष्टि, आर्थिक स्थिति को मिलेगी मजबूती, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

राशिफलSeptember 15, 2024

आज का राशिफ़ल : 14 सितंबर 2024; आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा, दौलत-शोहर में होगी बढ़ोतरी, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफ़ल : 14 सितंबर 2024; आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा, दौलत-शोहर में होगी बढ़ोतरी, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

राशिफलSeptember 14, 2024

आज का राशिफ़ल: 13 सितंबर 2024; आज शुक्रवार के दिन इन राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि, धन-धान्य से भरा रहेगा घर का भंडार, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज का राशिफ़ल: 13 सितंबर 2024; आज शुक्रवार के दिन इन राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि, धन-धान्य से भरा रहेगा घर का भंडार, पढ़ें दैनिक राशिफल

राशिफलSeptember 13, 2024