मौसम अपडेट: हिमाचल के सात जिलों में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट,17 मार्च तक खराब रहेगा माैसम, पढ़ें पूरी खबर..       होली के दिन दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने नाके पर तैनात दो पुलिस कर्मियों और एक राहगीर रौंदा, 2 पुलिस जवानों सहित 3 की मौत, पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल :बिलासपुर में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर चली गोलियां, पीएसओ भी घायल; अस्पताल रेफर, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में रंगों के पर्व होली की धूम, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने जमकर उड़ाया गुलाल, देखें वीडियो..       आज का राशिफ़ल: 14 मार्च 2025; होली के दिन इन 5 राशियों की आय में होगी बढ़ोतरी, इन्हें मिलेगी बड़ी कामयाबी, जानिए राशिनुसार आज के उपाय..       सीएम सुक्खू की पत्नी की देहरा से सदस्यता रद्द की मांग, सदन में उठा चुनाव के दौरान कांगड़ा बैंक द्वारा महिला मंडलों को पैसे बांटने का मुद्दा, विपक्ष ने लगाया ये बड़ा आरोप, पढ़ें पूरी खबर       विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन मांगों को लेकर गरजे PWD मल्टी टास्क वर्कर और पंचायत चौकीदार, बोले पांच हजार में परिवार चलाकर दिखाए मंत्री विद्यायक, नीति बनाने की मांग..       विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां की देश व प्रदेशवासियों को होली की बधाई..       भारतीय विधि अध्ययन संस्थान के विद्यार्थियों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, सत्र से पहले विधान सभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट..       फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, चंडीगढ़ नंबर की कार ने 6 लोगों को कुचला, 4 की मौके पर मौत, 2 की हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | सोलन

बाड़ीधार से लगते क्षेत्र कुंहर के जंगल में लगी भीषण आग, आग पर नही पाया जा रहा काबू, धू धू कर जल रहा जंगल, पढ़ें पूरी खबर..

May 29, 2024 05:30 AM

कुंहर पंचयात के खेड़ी के जंगल में मंगलवार शाम को जंगल में अचानक आग धधक उठी। पहले तो आग कम थी, लेकिन हवा तेज चलने से आग भड़कती चली गई। आग से कई छोटे-बड़े पेड़ जलकर राख हो गए। वहीं देर रात तक पूरा जंगल आग से धधकता रहा। जिससे बेशकीमती वन संपदा खाक हो रही है। आग लगने के कारणों का देर रात तक पता नहीं चल पाया। देखें पूरी ख़बर..

सोलन: (HD News); गर्मियों का मौसम शुरू होते ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। वन की सुरक्षा की जिम्मेदारी वन विभाग पर होती है। इसके चलते आग से वनों की सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा फायर वाचर की नियुक्ति की जाती है। साथ ही जंगलों को आग से बचाने के लिए अन्य प्रयास भी किये जाते हैं, लेकिन इसके बाद भी हर वर्ष यह समस्या बनी रहती है और आग लगने के कारण जंगलों को काफी नुकसान पहुंचता है।

आग से जहां लाखों करोड़ों की वनसम्पदा जलकर राख हो जाती है वहीं बेगुनाह जीव जंतु भी आग की भेंट चढ़ जाते हैं। पहाड़ी जंगलों को आग से बचाने और पहाड़ियों पर आग लगने की स्थिति में निगरानी रखने के लिए वन विभाग द्वारा फायर वाचर की नियुक्ति की जाती है। इसके अलावा वन कर्मचारी भी निगरानी करते हैं। लेकिन इसके बाद भी वन विभाग की लेटलतीफी व लोगों में जागरूकता का अभाव जंगलो को आग से बचाने के मार्ग में बाधक बना हुआ है।

सोलन जिला के अर्की उपमंडल की कुंहर पंचायत की पहाड़ी का जंगल आग से धू धू कर जल रहा है। आग लगने का कारण पता नही लग पाया है। इतना स्पष्ट है कि जब तक इस आग पर काबू पाया जाएगा तब तक नुकसान काफी हो जाएगा। ऐसे में आगजनी की घटनाओं को काबू पाने और लोगों को जागरूक करने के सरकार के प्रयासों के अभाव में प्रकृति को जो नुकसान हो रहा है। उसका परिणाम मानव जाति भुगत ही रही है।

बता दें कि जंगलों में लगी आग जहां एक तरफ वायुमंडल के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रही है, तो वही इंसानों के स्वास्थ्य के लिए इसका धुआं बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। डॉक्टरों का कहना कि जंगलों की आग से निकलने वाले धुएं से सांस की खतरनाक बीमारी, कैंसर समेत कई घातक बीमारियां हो सकती हैं। बुजुर्गों के लिए जंगलों का धुआं बेहद खतरनाक है, लिहाजा इससे बचाव किया जाना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

मौसम अपडेट: हिमाचल के सात जिलों में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट,17 मार्च तक खराब रहेगा माैसम, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल :बिलासपुर में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर चली गोलियां, पीएसओ भी घायल; अस्पताल रेफर, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में रंगों के पर्व होली की धूम, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने जमकर उड़ाया गुलाल, देखें वीडियो..

सीएम सुक्खू की पत्नी की देहरा से सदस्यता रद्द की मांग, सदन में उठा चुनाव के दौरान कांगड़ा बैंक द्वारा महिला मंडलों को पैसे बांटने का मुद्दा, विपक्ष ने लगाया ये बड़ा आरोप, पढ़ें पूरी खबर

विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन मांगों को लेकर गरजे PWD मल्टी टास्क वर्कर और पंचायत चौकीदार, बोले पांच हजार में परिवार चलाकर दिखाए मंत्री विद्यायक, नीति बनाने की मांग..

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां की देश व प्रदेशवासियों को होली की बधाई..

भारतीय विधि अध्ययन संस्थान के विद्यार्थियों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, सत्र से पहले विधान सभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट..

शिमला : लाइट जलाते ही गैस सिलेंडर फटा, 2 युवक गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: पटवारी कानूनगो की हड़ताल खत्म, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ बैठक सफल, स्टेट कैडर रहेगा लागू, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधान सभा बजट सत्र 2025: बजट सत्र के लिए जारी कैलेण्डर में आंशिक परिवर्तन, कार्य सलाहकार समिति की सिफारिश पर 15 मार्च को नहीं होगी बैठक, 17 मार्च को 11:00 बजे पेश होगा बजट : कुलदीप पठानियां