Thursday | October 01, 2026
किन्नौर: हिमाचल के रूपिन पास में भारी हिमपात, 2000 से अधिक भेड़-बकरियों के बर्फ में दबने की आशंका - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 1 अक्टूबर 2026; मेष से मीन राशि तक, जानिए किसके चमकेंगे सितारे और किसे बरतनी होगी सावधानी       2 अक्टूबर को जघून में होगी ग्राम सभा की बैठक, पंचायत के विकास कार्यों समेत 15वें-16वें वित्त आयोग व आगामी योजनाओं पर होगी चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 30 सितंबर 2026; करियर, व्यापार और प्यार के मामले में इन राशियों को मिलेगी शानदार कामयाबी..!       पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता विजय सिंह मनकोटिया का निधन, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया गहरा शोक ..       सोलन/अर्की : 7 करोड़ का सरली सब-स्टेशन बना 'सफेद हाथी': स्टाफ के इंतजार में जंग खा रहा करोड़ों का प्रोजेक्ट, बिजली की आंख-मिचौली से ग्रामीण त्रस्त - पढ़ें पूरी ख़बर       मंगलवार का राशिफल, 29 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें आज किस राशि पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल       दाड़लाघाट में लडोग स्कूल के छात्रों का जलवा: 77 स्कूलों की कड़ी टक्कर के बीच चमके छात्र, भरत के 'इनोवेटिव मॉडल' ने जीता दिल       हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पहुंचे नॉर्वे, ट्रॉम्सो यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों से करेंगे संवाद - पढ़ें पूरी खबर ...       हिमाचल प्रदेश: पंचायतों के बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती, अनटाइड ग्रांट से खरीद सकेंगी 3 लाख तक का फर्नीचर - पढ़ें पूरी खबर..      

देश/विदेश

Lok Saha Election Result 2024: प्रधानमंत्री जी समय आ गया है कि आप झोला लेकर..., कांग्रेस के इस नेता ने दी पीएम को विदाई की सलाह

June 04, 2024 02:08 PM

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में अब तक आए रुझानों में बेशक अभी कड़ा मुकाबला चल रहा है, लेकिन कांग्रेस इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलने का दावा कर रही है. कांग्रेस के कई नेताओं ने पीएम की विदाई को लेकर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने मोदी को झोला उठाकर जाने को कहा है.

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मुरादाबाद में 3 दिसंबर 2016 को निवर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ज़्यादा से ज़्यादा ये मेरा क्या कर लेंगे भाई? नहीं नहीं, बताइए, क्या कर लेंगे? अरे हम तो फकीर आदमी हैं, झोला उठाकर चल पड़ेंगे जी.... याद है आपको अपना यह बयान निवर्तमान प्रधानमंत्री जी? समय आ गया है कि आप झोला लेकर हिमालय की ओर चल पड़िए.

लोकसभा चुनाव के नतीजे लगातार दिलचस्प होते जा रहे हैं. रुझानों में NDA-INDIA के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. एनडीए 289 सीटों पर आगे है. INDIA ब्लॉक 236 सीटों पर बढ़त बनाए है. अन्य 18 उम्मीदवार भी आगे चल रहे हैं.

हालांकि, बीजेपी की बात करें तो रुझानों में पार्टी बहुमत से पिछड़ गई है. 237 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. बहुमत के आंकड़े से पार्टी 36 सीटें पीछे चल रही है. 10 साल बाद केंद्र में फिर 'खिचड़ी' सरकार बनते देखे जा रही है. बीजेपी को अपने सहयोगी दलों की दम पर सरकार बनाने का मौका मिलेगा.

 

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पहुंचे नॉर्वे, ट्रॉम्सो यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों से करेंगे संवाद - पढ़ें पूरी खबर ...

​69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का केपटाउन में भव्य समापन, पठानियां ने दक्षिण अफ्रीका का जताया आभार - पढ़ें पूरी खबर..

केप टाउन में पठानियां ने उठाया ‘पोस्ट-लेजिस्लेटिव स्क्रूटिनी’ का मुद्दा, जनता से मजबूत संवाद पर दिया जोर - पढ़ें पूरी खबर..

दक्षिण अफ्रीका में 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का आगाज, हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने की शिरकत - पढ़ें पूरी खबर

सवालों से 'बचते' राहुल गांधी: पुलिसकर्मियों के दर्द पर पूछा सवाल, तो पत्रकार पर लगा दिया 'BJP' का ठप्पा.! - जानिए क्या है पूरा मामला..

"बिना पुलिस और सरकार की मिलीभगत के 10 दिन भी नहीं चल सकता नशे का धंधा" — गुलाब चंद कटारिया का सबसे बड़ा बयान; पढ़ें पूरी खबर

भारत मे कब हारेगी BJP? चुनाव विश्लेषक प्रदीप गुप्ता की भविष्यवाणी ने बढ़ाई सियासी हलचल, बताया सत्ता परिवर्तन का साल - पढ़ें विस्तार से

ऐतिहासिक कूटनीतिक सफलता: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता; फ़ारस की खाड़ी में युद्ध विराम और होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलने पर बनी सहमति

महिला आरक्षण बिल: सरकार ने विपक्ष पर लगाया अवसर खोने का आरोप, राहुल गांधी बोले- 'हमने संविधान की मूल भावना को बचाया' - पढ़ें पूरी खबर..

कांग्रेस का 'ऑपरेशन क्लीन': क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायकों पर गिरी गाज, खरगे ने दिखाया बाहर का रास्ता - पढ़ें पूरी खबर..