हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Tuesday | September 17, 2024
सोमवार का राशिफ़ल: 16 सितंबर 2024; आज इन राशियों का बन रहा है धन लाभ का जबरदस्त योग, पितृ पक्ष से पहले बरसेगी पितरों की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल       कुदरत का कहर : शिमला के बधाल में भारी भूस्खलन, 10 अस्थायी घर, सेब के बगीचे तबाह, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान, पढ़ें पूरी खबर..       कांग्रेस पार्टी के नेता बदमाश, झूठ बोल कर जनता को कर रहे गुमराह, खुद कर रहे मौज और जनता के लिए रो रहे आर्थिक तंगी का रोना : सतपाल सत्ती       केजरीवाल का दिल्ली CM पद छोड़ने का ऐलान, कहा- दो दिन में इस्तीफा दूंगा, पार्टी विधायक नया मुख्यमंत्री चुनेंगे, कौन बनेगा बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री ? पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों की संपत्ति होगी जब्त, संपत्ति जब्त करने का प्रावधान बनाने वाला देश का पहला राज्य हिमाचल प्रदेश, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला मस्जिद विवाद: प्रदर्शन में शामिल हुए मुस्लिम युवक, इन युवाओं ने हिंदूओं का मांगों का किया समर्थन, बोले - बाहरियों की वजह से सदियों से शिमला में रह रही कौम पर उठ रहे सवाल, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 15 September 2024; आज रवि प्रदोष के दिन इन राशि वालों को भगवान शिव के साथ मिलेगी सूर्य देव की भी कृपा दृष्टि, आर्थिक स्थिति को मिलेगी मजबूती, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..       आज का राशिफ़ल : 14 सितंबर 2024; आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा, दौलत-शोहर में होगी बढ़ोतरी, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..       शिमला में कल नहीं होगा बंद, खुले रहेंगे सभी बाजार, पढ़ें पूरी खबर..       पितृ पक्ष 2024 : कब से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष ? जानें श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और मुहूर्त..      

हिमाचल | शिमला

शिमला के इस ऐतिहासिक मंदिर में अब हरी पत्तल में मिलेगा लंगर, जिला प्रशासन ने लिया ये बड़ा फैसला, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती, पढ़ें पूरी खबर..

July 13, 2024 07:45 AM
Om Prakash Thakur

250 वर्ष पुराने शिमला के ऐतिहासिक मंदिर तारादेवी में देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं को पारंपरिक उत्पाद पत्तल में लंगर का प्रसाद परोसा जाएगा। लंगर की यह नयी व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गयी है। इस रविवार यानी कल 14 जुलाई से श्रद्धालुओं को लंगर टौर की पत्तल में परोसा जाएगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया है संस्कृति और धरोहर को सहेजने के लिए जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: (HD News); शिमला में स्थित ऐतिहासिक मंदिर तारादेवी में 14 जुलाई रविवार से लंगर हरी पत्तल में श्रद्धालुओं को परोसा जाएगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और धरोहर को सहेजने की दिशा में संतुलित पर्यावरण के लिए मंदिरों में टौर के पत्तों से तैयार पत्तल में लंगर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण के आधीन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सुन्नी खंड में कार्य कर रहे सक्षम क्लस्टर लेवल फेडरेशन को ये पत्तल बनाने का जिम्मा दिया गया है। उन्हें प्रथम चरण में पांच हजार पत्तल बनाने का ऑर्डर दिया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में स्वयं सहायता समूहों को रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रयास कर रहा है । उक्त फेडेरशन में 2900 से अधिक महिलाएं पत्तल बनाने का काम करती है, लेकिन पत्तलों की डिमांड कम होने के कारण उत्पादन अधिक नहीं करते थे। इस दिशा में अब प्रशासन ने फैसला लिया है कि जिला के सभी मंदिरों में हरी पत्तल में लंगर परोसे जाएंगे। ऐसे में प्रथम चरण में तारादेवी मंदिर से शुरूआत की जा रही है।

सक्षम कलस्टर लेवल फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को पत्तलों के उत्पादन के बारे में जानकारी दी और स्वयं बनाए पत्तल भी भेंट किए। फेडरेशन ने कहा कि उक्त क्षेत्र में टौर के पेड़ बहुत कम है। इस विषय पर उपायुक्त ने कहा कि वन विभाग के सहयोग से आगामी होने वाले पौधारोपण अभियान में टौर के पौधे भी लगाए जाएंगे ताकि भविष्य में टौर के पत्तों की कमी न हो पाए।

हिमाचल की संस्कृति में निचले हिमाचल में धाम के दौरान लजीज व्यंजन परोसने के लिए उपयोग में लाई जाने वाली हरी पत्तल का महत्व सबसे ऊपर है। धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास को समेटे देवभूमि हिमाचल के कई इलाकों में यह परंपरा आज भी जारी है। टौर से बनने वाली इस पत्तल में सामाजिक समरसता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। पहाड़ की यह पत्तल टौर नामक बेल के पत्ते से बनती है। यह बेल मध्यम ऊंचाई वाले शिमला, मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर जिले में ही पाई जाती है।

टौर की पत्तल की क्या है खूबियां

टौर की बेल कचनार परिवार से ही संबंधित है और इसमें औषधीय गुण को लेकर भी कई तत्व पाए जाते हैं। इससे भूख बढ़ाने में भी सहायता मिलती है। एक तरफ से मुलायम होने वाले टौर के पत्ते को नैपकिन के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। टौर के पत्ते शांतिदायक व लसदार होते हैं। यही वजह है इनसे बनी पत्तलों पर भोजन खाने का आनंद मिलता है। अन्य पेड़ों के पत्तों की तरह टौर के पत्ते भी गड्ढे में डालने से दो से तीन दिन के अंदर गल सड़ जाते हैं। लोग इसका उपयोग खेतों में खाद के रूप में भी करते हैं।

टौर के पत्तों से बनी पत्तलों से मिलेगा रोजगार

हरी पत्तल पर्यावरण को बचाने के लिए बहुत मददगार साबित होगी। इतना ही नहीं इससे गरीबों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। सक्षम कलस्टर लेवल फेडरेशन को बढ़ावा देने का उद्देश्य अन्य स्वयं सहायता समूहों को भी इस ओर प्रेरित करना है। प्रदेश में प्लास्टिक से बनी पतली, गिलास और चम्मच के उपयोग पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए है।

इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, पीओ डीआरडीए कीर्ति चंदेल, पल्लवी पटियाल प्रबंधक एनआरएलएम, सक्षम कलस्टर लेवल फेडरेशन की अध्यक्षा रीमा वर्मा, दीपा, तारा, पुष्पलता और कृष्णा विशेष तौर पर मौजूद रहे।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

बारामूला में हिमाचल का बेटा अरविंद सिंह शहीद, आतंकियों से लड़ते हुए शहादत दी, प्रदेश भर में शोक की लहर, पढ़ें पूरी खबर..

कुदरत का कहर : शिमला के बधाल में भारी भूस्खलन, 10 अस्थायी घर, सेब के बगीचे तबाह, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान, पढ़ें पूरी खबर..

कांग्रेस पार्टी के नेता बदमाश, झूठ बोल कर जनता को कर रहे गुमराह, खुद कर रहे मौज और जनता के लिए रो रहे आर्थिक तंगी का रोना : सतपाल सत्ती

हिमाचल में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों की संपत्ति होगी जब्त, संपत्ति जब्त करने का प्रावधान बनाने वाला देश का पहला राज्य हिमाचल प्रदेश, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला मस्जिद विवाद: प्रदर्शन में शामिल हुए मुस्लिम युवक, इन युवाओं ने हिंदूओं का मांगों का किया समर्थन, बोले - बाहरियों की वजह से सदियों से शिमला में रह रही कौम पर उठ रहे सवाल, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में कल नहीं होगा बंद, खुले रहेंगे सभी बाजार, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में कल नहीं होगा बंद, खुले रहेंगे सभी बाजार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में बर्फबारी ने दी दस्तक, किन्नौर में सीजन का पहला हिमपात, पढ़ें पूरी खबर..

भाजपा राज में हुआ संजौली मस्जिद का अवैध निर्माण, भाजपा सरकार ने दिए थे 12 लाख, सूक्खु सरकार के इन दो मंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाया ये बड़ा आरोप, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में मस्जिद विवाद में नया मोड़, संजौली मस्जिद कमेटी ने शिमला नगर निगम को सौंपा ज्ञापन, अवैध हिस्सा तोड़ने को राजी, पढ़ें पूरी खबर..

राशिफल

सोमवार का राशिफ़ल: 16 सितंबर 2024; आज इन राशियों का बन रहा है धन लाभ का जबरदस्त योग, पितृ पक्ष से पहले बरसेगी पितरों की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

सोमवार का राशिफ़ल: 16 सितंबर 2024; आज इन राशियों का बन रहा है धन लाभ का जबरदस्त योग, पितृ पक्ष से पहले बरसेगी पितरों की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

राशिफलSeptember 16, 2024

आज का राशिफ़ल: 15 September 2024; आज रवि प्रदोष के दिन इन राशि वालों को भगवान शिव के साथ मिलेगी सूर्य देव की भी कृपा दृष्टि, आर्थिक स्थिति को मिलेगी मजबूती, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफ़ल: 15 September 2024; आज रवि प्रदोष के दिन इन राशि वालों को भगवान शिव के साथ मिलेगी सूर्य देव की भी कृपा दृष्टि, आर्थिक स्थिति को मिलेगी मजबूती, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

राशिफलSeptember 15, 2024

आज का राशिफ़ल : 14 सितंबर 2024; आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा, दौलत-शोहर में होगी बढ़ोतरी, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफ़ल : 14 सितंबर 2024; आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा, दौलत-शोहर में होगी बढ़ोतरी, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

राशिफलSeptember 14, 2024

आज का राशिफ़ल: 13 सितंबर 2024; आज शुक्रवार के दिन इन राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि, धन-धान्य से भरा रहेगा घर का भंडार, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज का राशिफ़ल: 13 सितंबर 2024; आज शुक्रवार के दिन इन राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि, धन-धान्य से भरा रहेगा घर का भंडार, पढ़ें दैनिक राशिफल

राशिफलSeptember 13, 2024