हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Tuesday | September 17, 2024
सोमवार का राशिफ़ल: 16 सितंबर 2024; आज इन राशियों का बन रहा है धन लाभ का जबरदस्त योग, पितृ पक्ष से पहले बरसेगी पितरों की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल       कुदरत का कहर : शिमला के बधाल में भारी भूस्खलन, 10 अस्थायी घर, सेब के बगीचे तबाह, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान, पढ़ें पूरी खबर..       कांग्रेस पार्टी के नेता बदमाश, झूठ बोल कर जनता को कर रहे गुमराह, खुद कर रहे मौज और जनता के लिए रो रहे आर्थिक तंगी का रोना : सतपाल सत्ती       केजरीवाल का दिल्ली CM पद छोड़ने का ऐलान, कहा- दो दिन में इस्तीफा दूंगा, पार्टी विधायक नया मुख्यमंत्री चुनेंगे, कौन बनेगा बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री ? पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों की संपत्ति होगी जब्त, संपत्ति जब्त करने का प्रावधान बनाने वाला देश का पहला राज्य हिमाचल प्रदेश, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला मस्जिद विवाद: प्रदर्शन में शामिल हुए मुस्लिम युवक, इन युवाओं ने हिंदूओं का मांगों का किया समर्थन, बोले - बाहरियों की वजह से सदियों से शिमला में रह रही कौम पर उठ रहे सवाल, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 15 September 2024; आज रवि प्रदोष के दिन इन राशि वालों को भगवान शिव के साथ मिलेगी सूर्य देव की भी कृपा दृष्टि, आर्थिक स्थिति को मिलेगी मजबूती, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..       आज का राशिफ़ल : 14 सितंबर 2024; आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा, दौलत-शोहर में होगी बढ़ोतरी, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..       शिमला में कल नहीं होगा बंद, खुले रहेंगे सभी बाजार, पढ़ें पूरी खबर..       पितृ पक्ष 2024 : कब से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष ? जानें श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और मुहूर्त..      

हिमाचल

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित विधायकों को शुभकामनाएं दीं, भाजपा पर साधा निशाना, बोले - जनता ने खरीद-फरोख्त की राजनीति को नकारा, पढ़ें पूरी खबर..

July 22, 2024 04:00 PM

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों कमलेश ठाकुर, हरदीप सिंह बावा और आशीष शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित विधायकों को शुभकामनाएं दीं। नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, मंत्रीगण और विधायकगण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

इसके उपरांत मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता ने खरीद-फरोख्त की राजनीति को सिरे से नकार दिया है। भाजपा ने लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को गिराने का षड़यंत्र रचा जिसके फलस्वरूप प्रदेश में विधानसभा उप-चुनावांे की स्थिति उत्पन्न हुई। कांग्रेस पार्टी ने जनता के सामने भाजपा के षड़यंत्र का पर्दाफाश किया जिसके कारण कांग्रेस पार्टी को जनादेश मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों का संख्या बल एक बार फिर 40 हो गया है। भाजपा के षड़यंत्र के कारण प्रदेश में चार माह तक विकासात्मक कार्य बाधित हुए। उन्होंने भाजपा के नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें नकारात्मक राजनीति त्यागकर प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार को सहयोग देना चाहिए। भाजपा नेताओं को प्रदेश और यहां के लोगों के हितों के लिए केंद्रीय सरकार की परियोजनाओं में अड़ंगे नहीं डालने चाहिए।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले साल प्राकृतिक आपदा के दौरान लोगों को राहत पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया। वर्तमान प्रदेश सरकार ने सरकारी क्षेत्र में 28 हजार नौकरी के अवसर सृजित किए हैं जबकि पिछली भाजपा सरकार ने 5 वर्षों के कार्यकाल के दौरान केवल 20 हजार नौकरियां सृजित की थीं जिनमें से अधिकतर मामले कानूनी दाव-पेच में फंस गए थे।

मुख्यमंत्री ने पिछली भाजपा सरकार द्वारा अत्याधिक ऋण लेने की आलोचना करते हुुए कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के विकास कार्यों में निवेश करने की बजाय ऋण लेने का कार्य किया। वर्तमान प्रदेश सरकार विरासत में मिली देनदारियों को पूरा करने के लिए ऋण ले रही है। उन्होंने कहा कि गत एक वर्ष के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों के फलस्वरूप राज्य की आर्थिक स्थिति में 20 प्रतिशत सुधार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश और प्रदेश के लोगों के हितों के लिए निरन्तर कार्य कर रही है और हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

बारामूला में हिमाचल का बेटा अरविंद सिंह शहीद, आतंकियों से लड़ते हुए शहादत दी, प्रदेश भर में शोक की लहर, पढ़ें पूरी खबर..

कुदरत का कहर : शिमला के बधाल में भारी भूस्खलन, 10 अस्थायी घर, सेब के बगीचे तबाह, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान, पढ़ें पूरी खबर..

कांग्रेस पार्टी के नेता बदमाश, झूठ बोल कर जनता को कर रहे गुमराह, खुद कर रहे मौज और जनता के लिए रो रहे आर्थिक तंगी का रोना : सतपाल सत्ती

हिमाचल में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों की संपत्ति होगी जब्त, संपत्ति जब्त करने का प्रावधान बनाने वाला देश का पहला राज्य हिमाचल प्रदेश, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला मस्जिद विवाद: प्रदर्शन में शामिल हुए मुस्लिम युवक, इन युवाओं ने हिंदूओं का मांगों का किया समर्थन, बोले - बाहरियों की वजह से सदियों से शिमला में रह रही कौम पर उठ रहे सवाल, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में कल नहीं होगा बंद, खुले रहेंगे सभी बाजार, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में कल नहीं होगा बंद, खुले रहेंगे सभी बाजार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में बर्फबारी ने दी दस्तक, किन्नौर में सीजन का पहला हिमपात, पढ़ें पूरी खबर..

भाजपा राज में हुआ संजौली मस्जिद का अवैध निर्माण, भाजपा सरकार ने दिए थे 12 लाख, सूक्खु सरकार के इन दो मंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाया ये बड़ा आरोप, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में मस्जिद विवाद में नया मोड़, संजौली मस्जिद कमेटी ने शिमला नगर निगम को सौंपा ज्ञापन, अवैध हिस्सा तोड़ने को राजी, पढ़ें पूरी खबर..

राशिफल

सोमवार का राशिफ़ल: 16 सितंबर 2024; आज इन राशियों का बन रहा है धन लाभ का जबरदस्त योग, पितृ पक्ष से पहले बरसेगी पितरों की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

सोमवार का राशिफ़ल: 16 सितंबर 2024; आज इन राशियों का बन रहा है धन लाभ का जबरदस्त योग, पितृ पक्ष से पहले बरसेगी पितरों की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

राशिफलSeptember 16, 2024

आज का राशिफ़ल: 15 September 2024; आज रवि प्रदोष के दिन इन राशि वालों को भगवान शिव के साथ मिलेगी सूर्य देव की भी कृपा दृष्टि, आर्थिक स्थिति को मिलेगी मजबूती, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफ़ल: 15 September 2024; आज रवि प्रदोष के दिन इन राशि वालों को भगवान शिव के साथ मिलेगी सूर्य देव की भी कृपा दृष्टि, आर्थिक स्थिति को मिलेगी मजबूती, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

राशिफलSeptember 15, 2024

आज का राशिफ़ल : 14 सितंबर 2024; आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा, दौलत-शोहर में होगी बढ़ोतरी, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफ़ल : 14 सितंबर 2024; आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा, दौलत-शोहर में होगी बढ़ोतरी, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

राशिफलSeptember 14, 2024

आज का राशिफ़ल: 13 सितंबर 2024; आज शुक्रवार के दिन इन राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि, धन-धान्य से भरा रहेगा घर का भंडार, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज का राशिफ़ल: 13 सितंबर 2024; आज शुक्रवार के दिन इन राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि, धन-धान्य से भरा रहेगा घर का भंडार, पढ़ें दैनिक राशिफल

राशिफलSeptember 13, 2024