हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Tuesday | September 17, 2024
सोमवार का राशिफ़ल: 16 सितंबर 2024; आज इन राशियों का बन रहा है धन लाभ का जबरदस्त योग, पितृ पक्ष से पहले बरसेगी पितरों की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल       कुदरत का कहर : शिमला के बधाल में भारी भूस्खलन, 10 अस्थायी घर, सेब के बगीचे तबाह, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान, पढ़ें पूरी खबर..       कांग्रेस पार्टी के नेता बदमाश, झूठ बोल कर जनता को कर रहे गुमराह, खुद कर रहे मौज और जनता के लिए रो रहे आर्थिक तंगी का रोना : सतपाल सत्ती       केजरीवाल का दिल्ली CM पद छोड़ने का ऐलान, कहा- दो दिन में इस्तीफा दूंगा, पार्टी विधायक नया मुख्यमंत्री चुनेंगे, कौन बनेगा बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री ? पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों की संपत्ति होगी जब्त, संपत्ति जब्त करने का प्रावधान बनाने वाला देश का पहला राज्य हिमाचल प्रदेश, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला मस्जिद विवाद: प्रदर्शन में शामिल हुए मुस्लिम युवक, इन युवाओं ने हिंदूओं का मांगों का किया समर्थन, बोले - बाहरियों की वजह से सदियों से शिमला में रह रही कौम पर उठ रहे सवाल, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 15 September 2024; आज रवि प्रदोष के दिन इन राशि वालों को भगवान शिव के साथ मिलेगी सूर्य देव की भी कृपा दृष्टि, आर्थिक स्थिति को मिलेगी मजबूती, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..       आज का राशिफ़ल : 14 सितंबर 2024; आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा, दौलत-शोहर में होगी बढ़ोतरी, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..       शिमला में कल नहीं होगा बंद, खुले रहेंगे सभी बाजार, पढ़ें पूरी खबर..       पितृ पक्ष 2024 : कब से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष ? जानें श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और मुहूर्त..      

राशिफल

आज का राशिफल: 1 सितंबर 2024; कर्क, सिंह, तुला और कुंभ राशि पर सितारे हैं मेहरबान, पाएंगे शुभ योग से लाभ, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

September 01, 2024 08:55 AM

मेष राशि: आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए तनावपूर्ण रह सकता है। आपकी राशि पर शनि की दृष्टि होने से आपको आज अधिक परिश्रम करना होगा। काफी समय से अटका काम भी आपको आज पूरा करना होगा। आज शाम के समय आपका कोई और रुका हुआ काम बनने की संभावना है। लोगों से आज अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे और इसके लिए आपको चतुराई और व्यवहार कुशलता से काम लेना होगा। मेष राशि वालों को आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिल रहा है और घरेलू कार्यों को पूरा करने में आप मिलजुलकर काम करेंगे। आज आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा और इस बात को ध्यान में रखकर ही खर्च करना होगा।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को आज गुरु और सूर्य के चतुर्थ दशम योग का फायदा मिल रहा है। आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। वृषभ राशि के जातक अपने जीवनसाथी की तरक्की देखकर आज आनंदित हो सकते हैं। आप आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो आज आप किसी वृद्ध व्यक्ति के सहयोग से इस मामले में सफलता पाएंगे। आज राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के सहयोग में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र के काम में आपको लोगों से सहयोग मिलेगा। आप देव दर्शन के लिए आज मंदिर भी जा सकते हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपकी राशि से दूसरे भाव में चंद्रमा विराजमान हैं जबकि दशम भाव में राहु की स्थिति है ऐसे में आज का दिन आपके लिए मानसिक उलझन वाला रहेगा। आप आज शौक की चीजों पर धन खर्च करेंगे। यदि आज यात्रा पर जाते हैं तो उसमें आपको अपने कीमती सामान पर ध्यान देना होगा, क्योंकि खोने अथवा चोरी का भय है। वैसे पारिवारिक जीवन के मामले में दिन अच्छा है। आपको माता से स्नेह सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। अगर आज आप किसी के साथ पैसों का लेनदेन करते हैं तो बहुत ही सोच समझकर करें। संतान पक्ष से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आज के दिन आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज छात्रों का मन भटकेगा इसलिए सफलता पाने के लिए एकाग्रचित्त होकर अधिक मेहनत करनी होगी। कर्क राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा और अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। माता पिता की ओर से आपको आज सहयोग मिलेगा। आपकी कोई महत्वाकांक्षा भी आज पूरी होगी। आज यदि आप अपने जीवनसाथी से किसी काम के लिए सलाह लेते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद होगा इसलिए आपस में सलाह लेकर ही कोई भी काम करें।

सिंह राशि: सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी वाणी की मधुरता का लाभ मिलेगा। आप में आज आत्मविश्वास और उत्साह भी भरपूर रहेगा जिसका आप लाभ ले सकते हैं। आपको आज घर के कुछ अटके और अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए भी काफी परिश्रम करना होगा। अगर छात्र किसी प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं तो आज इसमें उन्हें सफलता मिलेगी। व्यापार में फंसा माल निकलने से आप आज राहत की सांस ले पाएंगे।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन सफलतादायक रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कन्या राशि के जातकों आज अपने व्यापार में साझेदारों से सहयोग मिलेगा। दोपहर के समय आप आज कोई महत्वपूर्ण काम करेंगे तो उसमें आपको आज विशेष सफलता मिलेगी। आज शाम के समय आप कुछ धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे। भाइयों से यदि आपका कोई विवाद चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा।

तुला राशि: तुला राशि के लिए आज रविवार का दिन शुभ रहने वाला है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का मान सम्मान आज बढ़ेगा और जनसमर्थन प्राप्त होगा। आज आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। कर्ज लेन देन से संबंधित काम के लिए भी आज का दिन तुला राशि के लिए अनुकूल है। आज आपके पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। आज परिजनों की प्रसन्नता के लिए आप कुछ सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। महिलाओं को आज सासु माँ से लाभ और सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज रविवार का दिन आनंददायी रहेगा। लेकिन आपके लिए सलाह है कि आज आप आर्थिक मामलों में अपनी बुद्धि से काम लें दूसरों की बातों में आकर कोई भी निवेश करने से बचें। आज शाम को घर वाले आपके लिए कोई सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। यदि आप आज कोई नया व्यापार शुरू करते हैं, तो उसमें आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी के साथ रोमांटिक टाइम बिताने का मौका मिलेगा।

धनु राशि: धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज कुछ विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए जो भी काम करें उसमें सतर्कता बरतें। सितारे कहते हैं कि आज आपकी बुद्धि खूब चलेगी जिससे आप अपनी योजना को सफल बना पाएंगे। आपको आज पूर्व में किए निवेश और संपर्क का भी लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से आज आपका संबंध मधुर रहेगा और आप लाभ भी पांएंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद ले सकते हैं।

मकर राशि: आज मकर राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आपको पारिवारिक मामलों में आज खुशी मिलेगी और आर्थिक मामलों में आप सफलता पाएंगे। यदि आज आप अपने किसी मित्र से मदद मांगते हैं तो आपको उनसे पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं उन्हें आज सफलता मिलेगी, कोचिंग क्लास चलाने वाले जातक आज सम्मान और लाभ पाएंगे। आज शाम को आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। मकर राशि के जातक आज माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लिए आज ग्रहों की गणना बताती है कि, आपकी राशि में मौजूद राशि स्वामी शनि आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ दिलाएंगे। आपका सामाजिक पक्ष आज मजबूत होगा। कुम्भ राशि के जातकों को आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। दूर रहने वाले किसी संबंधी से आज आपकी लंबी बातचीत होगी। आपकी कोई चली आ रही समस्या आज दूर होगी। आज आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकाल और प्रेमी के साथ घूमने जा सकते हैं और शॉपिंग भी कर सकते हैं। बच्चों की ओर से आपको आज आनंद की प्राप्ति होगी।

मीन राशि: मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपका व्यस्तता में बीतेगा। आपको आज कई घरेलू काम निपटाने होंगे। लेकिन आज की अच्छी बात रहेगी कि आपको आज हर काम में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। मीन राशि वालों के मित्रों की संख्या में आज वृद्धि हो सकती है। अगर आज आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो सोच समझकर काम करें क्योंकि इससे भविष्य में आपके रिश्ते में तनाव आ सकता है। वैवाहिक जीवन में कई दिनों से कोई बाधा चल रही थी तो वह भी आज वह समाप्त हो जाएगी और आपके रिश्ते में आज प्रेम और विश्वास बढेगा। माता से भी आपको आज स्नेह और सहयोग मिलेगा।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी. हिमदर्शन डॉट कॉम इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा.

 

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

सोमवार का राशिफ़ल: 16 सितंबर 2024; आज इन राशियों का बन रहा है धन लाभ का जबरदस्त योग, पितृ पक्ष से पहले बरसेगी पितरों की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज का राशिफ़ल: 15 September 2024; आज रवि प्रदोष के दिन इन राशि वालों को भगवान शिव के साथ मिलेगी सूर्य देव की भी कृपा दृष्टि, आर्थिक स्थिति को मिलेगी मजबूती, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफ़ल : 14 सितंबर 2024; आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा, दौलत-शोहर में होगी बढ़ोतरी, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफ़ल: 13 सितंबर 2024; आज शुक्रवार के दिन इन राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि, धन-धान्य से भरा रहेगा घर का भंडार, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज का राशिफलः 12 सितंबर 2024; आज धनु राशि में स्थित रहेंगे चंद्रमा, मिथुन और सिंह समेत इन 5 राशियों के लिए सुखद रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज का राशिफलः 11 सितंबर 2024; आज के दिन इन राशियों को मिलेंगे मनचाहे परिणाम, आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, करियर क्षेत्र में बनेगी बात, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफ़ल: 10 सितंबर 2024; आज का दिन इन जातकों के लिए रहेगा बेहद ही मंगलकारी, संकटमोचन हनुमान जी दूर करेंगे सभी बाधाएं, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज का राशिफ़ल: 09 सितंबर 2024; सोमवार के दिन ये राशियां रहेंगी सौभाग्यशाली, बप्पा के साथ महादेव की भी बरसेगी कृपा, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..

आज का राशिफ़ल: 8 सितंबर 2024: आज चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, भगवान सूर्य देव दूर कर देंगे सभी परेशानी, पढ़ें रविवार का दैनिक राशिफल

आज का राशिफ़ल : 7 सितंबर 2024; आज श्री गणेश इन राशियों की जिंदगी में करेंगे खुशियों की बारिश, धन-धान्य से भर जाएगी झोली, जानें आपकी किस्मत में क्या है ?

राशिफल

सोमवार का राशिफ़ल: 16 सितंबर 2024; आज इन राशियों का बन रहा है धन लाभ का जबरदस्त योग, पितृ पक्ष से पहले बरसेगी पितरों की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

सोमवार का राशिफ़ल: 16 सितंबर 2024; आज इन राशियों का बन रहा है धन लाभ का जबरदस्त योग, पितृ पक्ष से पहले बरसेगी पितरों की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

राशिफलSeptember 16, 2024

आज का राशिफ़ल: 15 September 2024; आज रवि प्रदोष के दिन इन राशि वालों को भगवान शिव के साथ मिलेगी सूर्य देव की भी कृपा दृष्टि, आर्थिक स्थिति को मिलेगी मजबूती, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफ़ल: 15 September 2024; आज रवि प्रदोष के दिन इन राशि वालों को भगवान शिव के साथ मिलेगी सूर्य देव की भी कृपा दृष्टि, आर्थिक स्थिति को मिलेगी मजबूती, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

राशिफलSeptember 15, 2024

आज का राशिफ़ल : 14 सितंबर 2024; आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा, दौलत-शोहर में होगी बढ़ोतरी, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफ़ल : 14 सितंबर 2024; आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा, दौलत-शोहर में होगी बढ़ोतरी, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

राशिफलSeptember 14, 2024

आज का राशिफ़ल: 13 सितंबर 2024; आज शुक्रवार के दिन इन राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि, धन-धान्य से भरा रहेगा घर का भंडार, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज का राशिफ़ल: 13 सितंबर 2024; आज शुक्रवार के दिन इन राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि, धन-धान्य से भरा रहेगा घर का भंडार, पढ़ें दैनिक राशिफल

राशिफलSeptember 13, 2024