हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | September 19, 2024
शिमला के झंझीड़ी में मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 19 सितंबर 2024; आज गुरु की राशि में विराजमान होंगे चंद्रमा, इन 4 राशियों को दिलाएंगे भरपूर लाभ, पढ़ें आज का राशिफल       मौसम अपडेट: हिमाचल के इन 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कल से कमजोर पड़ेगा मानसून, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 18 सितंबर 2024 (बुधवार); आज का दिन आप के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें मेष से मीन राशि का राशिफल       सोमवार का राशिफ़ल: 16 सितंबर 2024; आज इन राशियों का बन रहा है धन लाभ का जबरदस्त योग, पितृ पक्ष से पहले बरसेगी पितरों की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल       कुदरत का कहर : शिमला के बधाल में भारी भूस्खलन, 10 अस्थायी घर, सेब के बगीचे तबाह, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान, पढ़ें पूरी खबर..       कांग्रेस पार्टी के नेता बदमाश, झूठ बोल कर जनता को कर रहे गुमराह, खुद कर रहे मौज और जनता के लिए रो रहे आर्थिक तंगी का रोना : सतपाल सत्ती       केजरीवाल का दिल्ली CM पद छोड़ने का ऐलान, कहा- दो दिन में इस्तीफा दूंगा, पार्टी विधायक नया मुख्यमंत्री चुनेंगे, कौन बनेगा बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री ? पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों की संपत्ति होगी जब्त, संपत्ति जब्त करने का प्रावधान बनाने वाला देश का पहला राज्य हिमाचल प्रदेश, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला मस्जिद विवाद: प्रदर्शन में शामिल हुए मुस्लिम युवक, इन युवाओं ने हिंदूओं का मांगों का किया समर्थन, बोले - बाहरियों की वजह से सदियों से शिमला में रह रही कौम पर उठ रहे सवाल, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

भाजपा राज में हुआ संजौली मस्जिद का अवैध निर्माण, भाजपा सरकार ने दिए थे 12 लाख, सूक्खु सरकार के इन दो मंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाया ये बड़ा आरोप, पढ़ें पूरी खबर..

September 12, 2024 08:34 PM

शिमला के संजौली अवैध मस्जिद विवाद ने देशभर में बवाल मचाया हुआ है। भाजपा अवैध मस्जिद विवाद को भुनाने का प्रयास कर रही है। मगर भाजपा को यह दांव उल्टा पड़ता हुआ नजर आ रहा है। मस्जिद विवाद को लेकर चर्चा में आई कांग्रेस सरकार के दो मंत्रियों विक्रमादित्य सिंह और अनिरुद्ध सिंह ने वीरवार को संयुक्त प्रेसवार्ता की। इस दौरान मस्जिद विवाद को लेकर मंत्रियों ने कई गंभीर खुलासे किए। पढ़ें विस्तार से..

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजाैली स्थित मस्जिद में कथित अवैध निर्माण मामले में राज्य सरकार के दो मंत्रियों ने भाजपा पर निशाना साधा है। शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने गुरुवार को संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में साल 2029 में मस्जिद निर्माण के लिए करीब दो लाख रुपये की फंडिंग की। यह पैसा सरकार के प्लानिंग हेड से दिया गया। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि सूचना यह भी है कि जयराम ठाकुर ने सीएम रहते हुए 12 लाख रुपये की मदद की।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि विधानसभा में एमसी की ओर से दिए जवाब के अनुसार मस्जिद में पहले एक मंजिल बनी थी और 2010 से 2024 तक इसके ऊपर चार मंजिलें अवैध बनाई गईं। मंत्री ने मस्जिद कमेटी संजाैली व मौलवी व वक्फ बोर्ड की अवैध निर्माण को खुद गिराने व हटाने के लिए एमसी आयुक्त को आवेदन देने के फैसले का स्वागत किया है। कहा कि यह पूरे देश के लिए एक मिसाल है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि संजाैली में हुए घटनाक्रम को सरकार ने गंभीरता से लिया है। लगातार सरकार माहाैल को ठीक करने का प्रयास कर रही है। प्रदेश में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द्र बना रहे। इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण कदम संजाैली मस्जिद कमेटी की ओर से आज लिया गया है और एमसी आयुक्त को अवैध निर्माण को सील करने का आवेदन दिया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में बाहर से जो प्रवासी आ रहे हैं, उनकी चैकिंग और वेरिफिकेशन होनी चाहिए। इसके लिए बहुत जल्द कमेटी बनाई जाएगी और जनता के सुझाव लिए जाएंगे। कहा कि मस्जिद मामले पर भाजपा राजनीति न करे। मस्जिद की तीन मंजिलों का निर्माण कोरोनाकाल में हुआ। कोरोना के समय किसकी सरकार थी, काैन शिमला का मेयर था। ये सब चीजें भी रिकाॅर्ड में आनी चाहिए। दूसरों पर अंगुली उठाना आसान होता है। पूर्व भाजपा सरकार के शहरी विकास मंत्री ने खुद मस्जिद के माैलाना को ट्रांसफर करने के लिए डीओ नोट लिखा।

स्ट्रीट हॉकर्स व वेंडर्स के लिए आज कमेटी भी फाइनल होने जा रही है। कानून में संशोधन के जरिये हिमाचल या हिमाचल के बाहर के सभी स्ट्रीट वेंडर्स के लिए पुलिस सत्यापन अनिवार्य होगा। कहा कि संजाैली में हुए प्रदर्शन में आधे से ज्यादा भाजपा के कार्यकर्ता थे। कानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए। अनिरुद्ध ने कहा कि रियासत काल में 1945-46 की जमाबंदी में यह जमीन राणा साहब बहादुर कोटी के नाम थी। 1951-52 तक प्रांतीय सरकार में धर्म इस्लाम के नाम इसका कब्जा रहा।

मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि संजौली मैं हुए प्रदर्शन में पुलिस बल ने कोई लाठी चार्ज नही किया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में अधिकतर भाजपा के कार्यकर्ता शामिल थे और कई प्रदर्शनकारी मस्जिद तक पहुंचकर शिमला का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे ।जिसको रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में पहुंचे कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया है जिसमे 6 पुलिस कर्मी घायल हुए है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला के झंझीड़ी में मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, पढ़ें पूरी खबर..

मौसम अपडेट: हिमाचल के इन 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कल से कमजोर पड़ेगा मानसून, पढ़ें पूरी खबर..

बारामूला में हिमाचल का बेटा अरविंद सिंह शहीद, आतंकियों से लड़ते हुए शहादत दी, प्रदेश भर में शोक की लहर, पढ़ें पूरी खबर..

कुदरत का कहर : शिमला के बधाल में भारी भूस्खलन, 10 अस्थायी घर, सेब के बगीचे तबाह, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान, पढ़ें पूरी खबर..

कांग्रेस पार्टी के नेता बदमाश, झूठ बोल कर जनता को कर रहे गुमराह, खुद कर रहे मौज और जनता के लिए रो रहे आर्थिक तंगी का रोना : सतपाल सत्ती

हिमाचल में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों की संपत्ति होगी जब्त, संपत्ति जब्त करने का प्रावधान बनाने वाला देश का पहला राज्य हिमाचल प्रदेश, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला मस्जिद विवाद: प्रदर्शन में शामिल हुए मुस्लिम युवक, इन युवाओं ने हिंदूओं का मांगों का किया समर्थन, बोले - बाहरियों की वजह से सदियों से शिमला में रह रही कौम पर उठ रहे सवाल, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में कल नहीं होगा बंद, खुले रहेंगे सभी बाजार, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में कल नहीं होगा बंद, खुले रहेंगे सभी बाजार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में बर्फबारी ने दी दस्तक, किन्नौर में सीजन का पहला हिमपात, पढ़ें पूरी खबर..

राशिफल

 आज का राशिफ़ल: 19 सितंबर 2024; आज गुरु की राशि में विराजमान होंगे चंद्रमा, इन 4 राशियों को दिलाएंगे भरपूर लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

आज का राशिफ़ल: 19 सितंबर 2024; आज गुरु की राशि में विराजमान होंगे चंद्रमा, इन 4 राशियों को दिलाएंगे भरपूर लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

राशिफलSeptember 19, 2024

आज का राशिफल: 18 सितंबर 2024 (बुधवार); आज का दिन आप के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें मेष से मीन राशि का राशिफल

आज का राशिफल: 18 सितंबर 2024 (बुधवार); आज का दिन आप के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें मेष से मीन राशि का राशिफल

राशिफलSeptember 18, 2024

सोमवार का राशिफ़ल: 16 सितंबर 2024; आज इन राशियों का बन रहा है धन लाभ का जबरदस्त योग, पितृ पक्ष से पहले बरसेगी पितरों की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

सोमवार का राशिफ़ल: 16 सितंबर 2024; आज इन राशियों का बन रहा है धन लाभ का जबरदस्त योग, पितृ पक्ष से पहले बरसेगी पितरों की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

राशिफलSeptember 16, 2024

आज का राशिफ़ल: 15 September 2024; आज रवि प्रदोष के दिन इन राशि वालों को भगवान शिव के साथ मिलेगी सूर्य देव की भी कृपा दृष्टि, आर्थिक स्थिति को मिलेगी मजबूती, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफ़ल: 15 September 2024; आज रवि प्रदोष के दिन इन राशि वालों को भगवान शिव के साथ मिलेगी सूर्य देव की भी कृपा दृष्टि, आर्थिक स्थिति को मिलेगी मजबूती, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

राशिफलSeptember 15, 2024