Wednesday | October 14, 2026
जयराम ठाकुर का सीएम सुक्खू पर तंज: "राहुल गांधी पर समय बर्बाद न करें, हिमाचल के विकास पर दें ध्यान"       आज की 10 बड़ी खबरें: सियासत से लेकर कारोबार, खेल और मौसम तक की विस्तृत जानकारी       आज का पंचांग 13 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग       आज का राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मां चंद्रघंटा की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल!       "EC पर संग्राम, 6 नए राज्यपाल, जंतर-मंतर पर बैन और मौसम की मार!" - पढ़ें विस्तार से..       रामपुर में 11 नवंबर से मचेगी लवी मेले की धूम: चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, लेजर शो और 4 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी मुख्य आकर्षण       हिमाचल में डॉक्टरों के 40 लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड पर बवाल, IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से पेनल्टी घटाने और स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग       नवरात्र में हिमाचल के पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 60 से 80 फीसदी तक बुकिंग; शिमला-मनाली में बढ़े सैलानी       हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार; इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (12 अक्टूबर 2026): जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी!      

हिमाचल | कांगड़ा

सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा व सुपरवाइजर के 200 पदों के लिए साक्षात्कार, पढ़ें पूरी खबर..

September 21, 2024 04:38 PM

धर्मशाला : (HD News); सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाइजर के 200 पद क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला जिला कांगड़ा को अधिसूचित किए हैं। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। इस साक्षात्कार के लिए केवल पुरुष आवेदक पात्र होंगे।

उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 16 हजार 500 रुपये से 19 हजार 500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ दिनांक 25 सितम्बर को उप रोज़गार कार्यालय ज्वालाजी, 26 सितम्बर को उप रोज़गार कार्यालय कस्बा कोटला, 27 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय नूरपुर तथा 28 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय फतेहपुर में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। इस साक्षात्कार के सम्बन्ध में यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9816813693 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विभागीय वेबसाइट पर साक्षात्कार का ब्यौरा अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वह साक्षात्कार में भाग लेने से पहले ीजजचेरूध्ध्ममउपेण्ीचण्दपबण्पद पर अपनी ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लॉगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही सिस इंडिया लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करें। विभागीय साईट पर ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

जयराम ठाकुर का सीएम सुक्खू पर तंज: "राहुल गांधी पर समय बर्बाद न करें, हिमाचल के विकास पर दें ध्यान"

"EC पर संग्राम, 6 नए राज्यपाल, जंतर-मंतर पर बैन और मौसम की मार!" - पढ़ें विस्तार से..

रामपुर में 11 नवंबर से मचेगी लवी मेले की धूम: चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, लेजर शो और 4 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी मुख्य आकर्षण

हिमाचल में डॉक्टरों के 40 लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड पर बवाल, IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से पेनल्टी घटाने और स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग

नवरात्र में हिमाचल के पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 60 से 80 फीसदी तक बुकिंग; शिमला-मनाली में बढ़े सैलानी

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार; इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: CM सुक्खू ने न्यायपालिका के हस्तक्षेप पर जताई चिंता, बोले- नियमों से बाहर के फैसलों से खजाने पर पड़ रहा बोझ - पढ़ें पूरी खबर

शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ: शिमला के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में मां शैलपुत्री की आराधना के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: हजारों पदों पर भर्तियों को मंजूरी, मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर

शिमला फोरलेन विवाद: टनल निर्माण से मकानों में आई दरारें, लोगों के विरोध के बाद NHAI करवाएगा 500 भवनों का सर्वे