​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी       28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.       क्षेत्रीय स्वास्थ्य सहयोग में भारत की बड़ी पहल: श्रीलंका को मिलेंगी 100 अतिरिक्त एंबुलेंस, बिम्सटेक स्वास्थ्य मंत्रियों का संयुक्त घोषणापत्र जारी       आईपीएल 2027 से पहले ऐतिहासिक प्लेयर ट्रेड: हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल, अर्शदीप सिंह की मुंबई इंडियंस में एंट्री       अंडर-19 एशिया कप 2026 सेमीफाइनल: भारत और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक जंग, आर्यवीर सहवाग पर टिकीं निगाहें       युवा ओलंपिक 2026: भारतीय मुक्केबाज गुंजन और अंबेकर मीतेई फाइनल में पहुंचे, भारत को दो स्वर्ण पदक की उम्मीद       शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..       उद्यमिता और बुनियादी ढांचे को सरकार का बड़ा बूस्टर: स्टैंड-अप इंडिया योजना 2031 तक बढ़ी, ₹4,111 करोड़ के फंड को मंजूरी       वैश्विक एजेंसियों को भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा: मूडीज ने FY27 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, $1 ट्रिलियन निर्यात की ओर देश       देश के खजाने में बंपर इजाफा: प्रत्यक्ष कर संग्रह 11.8% बढ़कर ₹14.42 लाख करोड़ के पार, रुपया 7 महीने के उच्चतम स्तर पर      

हिमाचल | कांगड़ा

उचित मूल्य की दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, ऐसे करें आवेदन, ये हैं जरूरी दस्तावेज, पढ़ें पूरी ख़बर..

October 01, 2024 06:42 PM
सांकेतिक फ़ोटो
धर्मशाला, 1 अक्तूबर (हि. स.) जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, पुरषोतम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांगड़ा के विभिन्न विकास खण्डों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानें आबंटित की जानी हैं, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर, 2024 है।
 
 
उन्होंने बताया कि विकास खण्ड रैत की ग्राम पंचायत कनोल के वार्ड 2, ग्राम पंचायत कनोल के गांव लाहडी के वार्ड 6 व ग्राम पंचायत मैटी के गांव बंगरेड़ वार्ड 3, विकास खण्ड कांगडा की ग्राम पंचायत सहौड़ा के गांव पैहग के वार्ड 5, ग्राम पंचायत झिकली इच्छी के गांव मंगरेहड़ वार्ड 8 तथा ग्राम पंचायत भंगवार के वार्ड 4, विकास खण्ड देहरा की ग्राम पंचायत लगडू के वार्ड 5 व नगर परिषद देहरा के हनुमान चौंक वार्ड 2, विकास खण्ड लम्बागांव की ग्राम पंचायत तलवाड़ के गांव रक्कड़ रायपुर, ग्राम पंचायत धनीरी के वार्ड 3 तथा ग्राम पंचायत बालकरूपी के वार्ड 3, विकास खण्ड सुलह की ग्राम पंचायत थुरल के काना सुआं वार्ड 4, विकास खण्ड नूरपुर की ग्राम पंचायत डन्नी गांव तरींडी वार्ड 5 और विकास खण्ड नगरोटा सूरियां की ग्राम पंचायत नगरोटा सूरियां गांव पुखबड़ वार्ड सं. 9 में उचित मूल्य की दुकानें आवंटित की जानी हैं।
 
 
ऐसे करें आवेदन
 
उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्तियों/संस्थाओं से आवेदन आमन्त्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन-पत्र निर्धारित प्रपत्र पर वांछित दस्तावेजों सहित  https://emerginghimachal.hp.gov.in  वैबसाइट पर 25 अक्तूबर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 24 अक्तूबर के बाद भेजे गए आवेदन-पत्र मान्य नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन-पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किए जायेंगे तथा कोई भी आवेदन ऑफलाइन/हस्तचालित या कार्यालय में प्राप्त नहीं किए जायेंगे। आवेदन करते समय मांगे गए दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित (पढ़ने योग्य) प्रतियां ही अपलोड करें। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए विभाग के दूरभाष नम्बर 01892-222877 पर सभी कार्य दिवस के दौरान सम्पर्क कर सकते हैं।
 
 
ये हैं जरूरी दस्तावेज
 
आवेदन के साथ सहकारी सभा, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह इत्यादि का पंजीकरण प्रमाण पत्र एवं वित्तीय प्रबन्ध प्रमाण, शिक्षित बेरोजगार प्रमाण पत्र, दसवीं का प्रमाण पत्र, उच्च शिक्षा का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो), बीपीएल/ एससी/ ओबीसी/ एसटी का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)। जिस वार्ड में दुकान खेली जानी है उसी वार्ड के निवासी होने का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) अवश्य लगाएं।
 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

चम्याणा अस्पताल की बदहाली पर फूटा 'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के संस्थापक का गुस्सा, बोले— वरिष्ठ डॉक्टरों की जगह सीईओ संभालें प्रशासनिक व्यवस्था

केबीसी के मंच पर गूंजी शिमला के 'लंगर मैन' की सेवा, अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में बात कर मांगा बैंक खाता

​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी

28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.

शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आने से युवक की मौके पर मौत

शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट - पढ़ें पूरी खबर..

संकटमोचन मंदिर चोरी मामला: 10 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर, सराफा कारोबारियों से पूछताछ जारी - पढ़ें पूरी खबर..

सोलन में NH-5 पर रफ्तार का कहर: रबौन में बेकाबू ट्रक ने क्रैश बैरियर और बिजली के खंभे तोड़े, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक, 21 नवंबर तक विशेष निर्देश