हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 25, 2026
हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?       हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..       आज का राशिफल: 25 फरवरी 2025; जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी! - पढ़ें दैनिक राशिफल..       शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..       ​"जिंदगी बचाने की उड़ान, मौत के साये में बदली: दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, जानें कौन थे वो 7 बदनसीब?" - सामने आई लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफ़ल : ​आज किन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे और किन्हें रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का राशिफल       UGC की सख्त चेतावनी: देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालय चिन्हित, राजधानी सबसे आगे - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: जानें 23 फरवरी 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसी रहेगी आपकी ग्रहों की चाल       साप्ताहिक राशिफल: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान! पढ़ें मेष से मीन तक का भविष्यफल      

हिमाचल | कांगड़ा

सौकणी दा कोट में विशेष ग्राम सभा आयोजित, 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग किए सम्मानित, पढ़ें पूरी खबर..

October 02, 2024 05:35 PM

धर्मशाला: (HD News); विकास खंड धर्मशाला की ग्राम पंचायत सौकणी दा कोट के अम्बेडकर भवन में जन योजना अभियान 2024-25 सबकी योजना, सबका विकास के शुभारम्भ अवसर पर विशेष ग्राम सभा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत विकास योजना 2025-26 को तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित इस विशेष ग्राम सभा में पंकज कुमार (अवर सचिव) पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। वहीं पियाली रॉय चौधरी (सलाहकार) पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

विशेष ग्राम सभा को संबोधित करते हुए पंकज कुमार ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर इस वर्ष देश भर की 750 पंचायतों में विशेष ग्राम सभा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा की सौकणी का कोट पंचायत को इसके लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास को समावेशी बनाने के लिए सरकार ग्राम पंचायत विकास योजनाओं को बनाने में अधिक से अधिक जन भागीदारी चाहती है। उन्होंने कहा कि विशेष ग्राम सभाओं का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों को सम्मानित करना और उनकी अनुभवों से प्रेरणा लेते हुए ग्राम पंचायत विकास योजनाओं को आकार देना है।

उन्होंने कहा कि ये वरिष्ठ नागरिक गांव के विकास और बदलाव के गवाह रहे हैं और इनकी अंतर्दृष्टि साझा करने से भविष्य की योजनाएं बेहतर ढंग से तैयार की जा सकेंगी। विशेष ग्राम सभा में क्षेत्र के 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को व्यक्तिगत निमंत्रण दिया गया था। कार्यक्रम में उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए। इस अवसर पर बुजुर्गों को स्मृति चिन्ह व संतरे का पौधा देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान आजादी के अमृत काल को ध्यान में रखते हुए 75 वर्ष से अधिक आयु के 75 वरिष्ठ नागरिकों को एक फलदार पौधे भेंट किए गए और उन्हें सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सलाहकार, पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार पियाली रॉय चौधरी ने लोगों को ग्राम सभाओं के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पंचायत के समग्र विकास और कार्य में पारदर्शिता के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में ग्राम सभाओं में जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के माध्यम से ही हम पंचायत के विकास से संबंधित अपनी आवश्यकताओं और अवसरों के बारे चर्चा कर सकते हैं। पियाली ने स्वच्छ भारत अभियान के महत्व पर जोर देते हुए पंचायत क्षेत्रों में सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात की।

जिला पंचायत अधिकारी ने मुख्यातिथि तथा अन्य आये हुए मेहमानों का स्वागत किया तथा ग्राम सभा के बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मुख्यातिथि को शाल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जिला पंचायत अधिकारी ने इस अवसर पर स्वच्छता एवं नशा मुक्ति पर शपथ भी दिलाई। मुख्यातिथि द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत माल्टे का पौधा रोपित किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अधिकारी सरवन कुमार, नीलम कटोच, प्रधान अमर सिंह, उपप्रधान पुनी लाल, समस्त वार्ड सदस्य, बुजुर्ग व बड़ी संख्या मे अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..