आज सोमवार का राशिफ़ल: 08 दिसंबर 2025; आज इन राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद, जानें दैनिक राशिफल..       शिमला में जल-प्रबंधन की बड़ी नाकामी: कहीं टंकियां छलक रहीं, कहीं लोगों को बूंद भी नहीं मिल रही - पढ़ें पूरी खबर..       रविवार का राशिफल : 07 दिसंबर 2025; जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल       शिमला IGMC में चिकित्सा की नई मिसाल: 75 वर्षीय बुज़ुर्ग के लिवर और किडनी के कैंसर का एक साथ सफल ऑपरेशन - पढ़ें पूरी खबर..       अर्की के रोशन वर्मा बने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के निदेशक, क्षेत्र में खुशी की लहर, पारदर्शी बैंकिंग की उम्मीदें बढ़ीं - पढ़ें पूरी खबर..       आज 6 दिसम्बर 2025 का राशिफल: शनिवार को किसका चमकेगा भाग्य और किसे रहना होगा संभलकर? जानें राशिनुसार आज का भविष्यफल       हिमाचल प्रदेश के CM के लंदन दौरे का खर्च किसने उठाया ? विधानसभा में हो गया बड़ा खुलासा, सदन का माहौल गरमाया - पढ़ें पूरी खबर..       आज 5 दिसम्बर 2025 का राशिफल: हर राशि के लिए आज का भाग्य, अवसर, चुनौतियाँ और विशेष उपाय       आज 5 दिसम्बर 2025 का पंचांग: शुभ–अशुभ मुहूर्त, तिथि, नक्षत्र, योग और आज का विशेष उपाय       शिमला: सुपर स्पेशलिटी चमियाणा और IGMC के 4 डॉक्टर सस्पेंड, स्वास्थ्य सचिव ने जारी किए कड़े आदेश - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | कांगड़ा

सौकणी दा कोट में विशेष ग्राम सभा आयोजित, 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग किए सम्मानित, पढ़ें पूरी खबर..

October 02, 2024 05:35 PM

धर्मशाला: (HD News); विकास खंड धर्मशाला की ग्राम पंचायत सौकणी दा कोट के अम्बेडकर भवन में जन योजना अभियान 2024-25 सबकी योजना, सबका विकास के शुभारम्भ अवसर पर विशेष ग्राम सभा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत विकास योजना 2025-26 को तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित इस विशेष ग्राम सभा में पंकज कुमार (अवर सचिव) पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। वहीं पियाली रॉय चौधरी (सलाहकार) पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

विशेष ग्राम सभा को संबोधित करते हुए पंकज कुमार ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर इस वर्ष देश भर की 750 पंचायतों में विशेष ग्राम सभा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा की सौकणी का कोट पंचायत को इसके लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास को समावेशी बनाने के लिए सरकार ग्राम पंचायत विकास योजनाओं को बनाने में अधिक से अधिक जन भागीदारी चाहती है। उन्होंने कहा कि विशेष ग्राम सभाओं का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों को सम्मानित करना और उनकी अनुभवों से प्रेरणा लेते हुए ग्राम पंचायत विकास योजनाओं को आकार देना है।

उन्होंने कहा कि ये वरिष्ठ नागरिक गांव के विकास और बदलाव के गवाह रहे हैं और इनकी अंतर्दृष्टि साझा करने से भविष्य की योजनाएं बेहतर ढंग से तैयार की जा सकेंगी। विशेष ग्राम सभा में क्षेत्र के 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को व्यक्तिगत निमंत्रण दिया गया था। कार्यक्रम में उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए। इस अवसर पर बुजुर्गों को स्मृति चिन्ह व संतरे का पौधा देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान आजादी के अमृत काल को ध्यान में रखते हुए 75 वर्ष से अधिक आयु के 75 वरिष्ठ नागरिकों को एक फलदार पौधे भेंट किए गए और उन्हें सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सलाहकार, पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार पियाली रॉय चौधरी ने लोगों को ग्राम सभाओं के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पंचायत के समग्र विकास और कार्य में पारदर्शिता के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में ग्राम सभाओं में जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के माध्यम से ही हम पंचायत के विकास से संबंधित अपनी आवश्यकताओं और अवसरों के बारे चर्चा कर सकते हैं। पियाली ने स्वच्छ भारत अभियान के महत्व पर जोर देते हुए पंचायत क्षेत्रों में सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात की।

जिला पंचायत अधिकारी ने मुख्यातिथि तथा अन्य आये हुए मेहमानों का स्वागत किया तथा ग्राम सभा के बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मुख्यातिथि को शाल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जिला पंचायत अधिकारी ने इस अवसर पर स्वच्छता एवं नशा मुक्ति पर शपथ भी दिलाई। मुख्यातिथि द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत माल्टे का पौधा रोपित किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अधिकारी सरवन कुमार, नीलम कटोच, प्रधान अमर सिंह, उपप्रधान पुनी लाल, समस्त वार्ड सदस्य, बुजुर्ग व बड़ी संख्या मे अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला में जल-प्रबंधन की बड़ी नाकामी: कहीं टंकियां छलक रहीं, कहीं लोगों को बूंद भी नहीं मिल रही - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला IGMC में चिकित्सा की नई मिसाल: 75 वर्षीय बुज़ुर्ग के लिवर और किडनी के कैंसर का एक साथ सफल ऑपरेशन - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की के रोशन वर्मा बने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के निदेशक, क्षेत्र में खुशी की लहर, पारदर्शी बैंकिंग की उम्मीदें बढ़ीं - पढ़ें पूरी खबर..

आज 6 दिसम्बर 2025 का राशिफल: शनिवार को किसका चमकेगा भाग्य और किसे रहना होगा संभलकर? जानें राशिनुसार आज का भविष्यफल

हिमाचल प्रदेश के CM के लंदन दौरे का खर्च किसने उठाया ? विधानसभा में हो गया बड़ा खुलासा, सदन का माहौल गरमाया - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: सुपर स्पेशलिटी चमियाणा और IGMC के 4 डॉक्टर सस्पेंड, स्वास्थ्य सचिव ने जारी किए कड़े आदेश - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में बड़ा हादसा! शोघी हनुमान मंदिर के पास HRTC की बस गहरी खाई में जा गिरी, चालक और परिचालक घायल…

“सब्सिडी बचाने के नाम पर नया कार्ड - सुविधा वही, झंझट नई; सरकार ने दुरुपयोग रोकने को जनता को ही लाइन में खड़ा कर दिया!” - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश : शीतकालीन सत्र में भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने की बड़ी घोषणा - 1 रुपये वेतन लेने का संकल्प लेकर बने इंसानियत की मिसाल, नेताओं को आईना दिखाने वाला बयान, राजनीति में मची हलचल - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल में युवाओं को निगल रहा चिट्टा: शिमला में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, ओवरडोज़ का शक; पुलिस ने तेज की कार्रवाई - पढ़ें पूरी खबर..