Gold Price Hike : 2 दिन बाद फिर महंगा हुआ सोना! इतना बढ़ा 24k का रेट, 10 ग्राम का भाव जानने के लिए पढ़ें ये खबर..       Shimla: चौड़ा मैदान में धरने पर बैठे 9 वोकेशनल शिक्षक बर्खास्त, निजी कंपनियों को हटाने की सरकार से कर रहे है मांग, प्रदर्शन को कुचलने के लिए अपनाए जा रहे हथकंडे, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 9 अप्रैल 2025; बुधादित्य योग का शुभ संयोग, इन राशि के जातकों मिलेगा विशेष लाभ, पढ़ें अपना आज का भविष्यफल       Shimla: शिमला के विकासनगर में युवक की संदिग्ध माैत, शव पोस्टमार्टम के लिए IGMC भेजा, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 8 अप्रैल 2025; आज इन राशि के जातकों को आज चंद्राधि योग का मिलेगा फायदा, जानें अपना आज का भविष्यफल       Solan : अर्की शालाघाट मार्ग पर पुल के पास भरभराकर गिरा डंगा, आवाजाही हुई ठप, पढ़े पूरी खबर..       ग्राम पंचायत सरली में 'नशा मुक्त समाज' के संदेश के साथ हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट, युवा ब्लास्टर इलेवन रही विजेता, पढ़ें पूरी खबर..       Himachal: न्यूनतम बस किराया दोगुना करने के सरकार के फैसले का चौतरफा विरोध, न्यूनतम किराए में 100% वृद्धि से इन यात्रियों पर पड़ेगा सबसे अधिक बोझ, पढ़ें पूरी खबर..       Shimla: 19 वर्षीय युवती ने दी जान, उठाया खौफनाक कदम, पुलिस शव को लेकर IGMC रवाना, पढ़ें पूरी खबर..       साप्ताहिक राशिफल: 7 To 13 April; इस सप्ताह इन 7 राशि के लोगों के बनेंगे बिगड़े काम, मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें मेष से मीन तक का Weekly Horoscope विस्तार से..      

धर्म/संस्कृति

धनतेरस 2024: धनतेरस पर बन रहे हैं तीन शुभ योग, यहां जानें सोना-चांदी खरीदनें और धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त, पढ़ें पूरी खबर..

October 24, 2024 11:07 AM
Om Prakash Thakur

पंचांग के अनुसार धनतेरस का त्योहार कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार 29 अक्तूबर 2024 को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और ऐन्द्र योग का निर्माण हो रहा है। इस संयोग में भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से धन में तेरह गुना वृद्धि के योग बनते हैं। मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन समुद्र मंथन के दौरान धन्वंतरि भगवान ने अमृत कलश लेकर अवतार लिया था। इस दिन सोना-चांदी, घर, जमीन व किसी वाहन का खरीदना फलदायक माना जाता है। इस साल धनतेरस पर खरीदारी के लिए कई शुभ योग बन रहे हैं। इस संयोग में खरीदारी करने से घर में बरकत बनी रहती हैं। पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: (HD News); धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है, दिवाली के उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है और यह भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है. यहां से जानें किस दिन मनाया जाएगा धनतेरस, साथ ही जानें शुभ मुहूर्त और इस त्योहार का महत्व..

किस दिन है धनतेरस ?

कुछ व्यक्तियों का कहना है कि यह त्योहार इस वर्ष 29 अक्टूबर को होगा, जबकि अन्य का मानना है कि यह पर्व 30 अक्टूबर को मनाया जाएगा. आइए, आपके संदेह को स्पष्ट करते हैं.

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का उत्सव मनाया जाता है. इस वर्ष त्रयोदशी तिथि का आरंभ 29 अक्टूबर को सुबह 10:31 बजे से होगा और इसका समापन 30 अक्टूबर को सुबह 01:15 बजे होगा. इसलिए, धनतेरस का पर्व मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा.

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त

29 अक्टूबर को गोधूलि काल का आरंभ शाम 6 बजकर 31 मिनट से होगा और यह रात 8 बजकर 31 मिनट तक चलेगा. धनतेरस की पूजा के लिए आपको 1 घंटा 42 मिनट का अवसर प्राप्त होगा.

खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त

ऋषिकेश पंचांग के अनुसार धनतेरस के दिन तीन विशेष शुभ मुहूर्त निर्धारित किए गए हैं, जिनमें जातक सोना, चांदी, आभूषण, बर्तन, भूमि आदि की खरीदारी कर सकते हैं.

1. पहला शुभ मुहूर्त सुबह 07:50 से 10:00 बजे तक है. यह समय वृश्चिक लग्न का है, जिसे स्थिर और अत्यंत शुभ माना जाता है.

2. दूसरा शुभ मुहूर्त कुंभ लग्न का है, जो दोपहर 02:00 से 03:30 बजे तक रहेगा. यह भी स्थिर और शुभ माना जाता है.

3. तीसरा शुभ मुहूर्त प्रदोष काल का है, जो संध्या 06:36 से 08:32 बजे तक रहेगा. इनमें से यह मुहूर्त सबसे उत्तम और शुभ माना जाता है. शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है.

धनतेरस पर वाहन खरीदने का मुहूर्त

वैसे तो खरीदारी के लिए धनतेरस का पूरा दिन शुभ होता है। परंतु खरीदारी के लिए विशेष मुहूर्त की बात करें तो सुबह 10.31 से लेकर 30 अक्तूबर को दोपहर 01.15 तक आप वाहन खरीद सकते हैं।

चर (सामान्य) - सुबह 09:18 - सुबह 10.41

लाभ (उन्नति) - सुबह 10.41 - दोपहर 12.05

अमृत (सर्वोत्तम) - दोपहर 12.05 - दोपहर 01.28

लाभ (उन्नति) - रात 7.15 - रात 08.51

धनतेरस का महत्व

धनतेरस का दिन धन, समृद्धि और स्वास्थ्य के महत्व को दर्शाता है. इस पर्व का संबंध चिकित्सा के देवता भगवान धन्वंतरि और धन की देवी देवी लक्ष्मी की पूजा से गहराई से जुड़ा हुआ है.धनतेरस के अवसर पर, लोग श्रद्धा, दान और त्यौहारी खरीदारी में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं, क्योंकि इसे भाग्य और आशीर्वाद लाने वाला दिन माना जाता है.

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए himdarshan.com उत्तरदायी नहीं है।

Have something to say? Post your comment

धर्म/संस्कृति में और

महाशिवरात्रि 2025: महाशिवरात्रि है आज, जानें 4 पहर के पूजन मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि, पढ़ें विस्तार से..

गुरु मार्गी 2025: गुरु ग्रह की बदली चाल, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा होगा असर, पढ़ें पूरी खबर..

मौनी अमावस्या 2025: कब है मौनी अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और स्नान-दान का महत्व..

आज का राशिफ़ल : 30 दिसंबर; 2024; इन 5 राशि वालों को मिलेंगी शुभ सूचनाएं, जानें मेष से मीन का तक का राशिफल

प्रभु दर्शन के लिए मर्यादित वस्त्र पहनकर आएं श्रद्धालु, वरना नहीं मिलेगी एंट्री, शिमला के इस ऐतिहासिक मंदिर में लगाए जाएंगे अपील बोर्ड, पढ़ें पूरी खबर..

गुरु नानक जयंती 2024: गुरु नानक जयंती को क्यों कहते हैं प्रकाश पर्व ? जान लें सिख धर्म के संस्थापक की वो प्रमुख शिक्षाएं जो आज भी हैं प्रासंगिक, पढ़ें विस्तार से ..

देवउठनी एकादशी आज, जानें कौन सा लगाएं भोग, पूजा मुहूर्त, शुभ योग और उठो देव बैठो देव पाटकली चटकाओ देव गीत

शनि होंगे मार्गी और वक्री गुरु मिलकर दिलाएंगे इन राशि वालों को कोई बड़ा फायदा, जानें कौन सी हैं ये राशियां

भाई दूज 2024: भाई दूज पर तिलक के लिए मिलेगा सिर्फ इतना टाइम, केवल शुभ मुहूर्त में ही बहने लगाएं भाई को तिलक, जानिए भाई दूज का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, पढ़ें पूरी खबर.

सुहागिनों के महापर्व करवा चौथ पर जानें देश के किस प्रमुख शहर में कब दिखेगा चांद, शिमला के रिज पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पढ़ें पूरी खबर..