हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 11, 2026
Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: बुधवार को इन राशियों पर होगी गणेश जी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       हिमाचल RDG संकट: सीएम सुक्खू का पलटवार— "जयराम को प्रदेश हित से ज्यादा कुर्सी की चिंता, हम छीन कर लाएंगे अपना हक" - पढ़ें पूरी खबर..       विधान सभा बजट सत्र: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष कुलदीप पठानियां सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल: 'आम जनता पर आर्थिक बोझ और माननीयों की खुली मौज', वित्त विभाग की रिपोर्ट में सियासी खर्चों पर 'रहस्यमयी चुप्पी' - पढ़ें पूरी खबर .. विस्तार से       10 फरवरी 2026 का राशिफल: मंगलवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल       IGMC शिमला: इलाज पर महंगाई का 'इंजेक्शन'! टेस्ट और वार्ड के दाम बढ़ाकर अब 'रोगी परेशान समिति' बनने की राह पर अस्पताल - पढ़ें पूरी खबर       शिमला: विधानसभा याचिका समिति की बैठक में 19 में से 7 याचिकाओं का निपटारा, कुलदीप सिंह पठानियां ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश       शिमला में 'जीरो टॉलरेंस': नए SP गौरव सिंह की दो टूक- नशा तस्करों की खैर नहीं, अवैध कमाई से बनी संपत्ति करेंगे कुर्क - पढ़ें पूरी खबर       ​साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 फरवरी 2026: सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       आज का राशिफल 9 फरवरी 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ, जानें मेष से मीन तक का हाल      

पंचांग

आज का पंचांग : 29 अक्टूबर 2024; आज 29 अक्टूबर धनतेरस का मुहूर्त, राहुकाल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जानें

October 29, 2024 07:30 AM

आज का पंचांग : 29 अक्टूबर 2024

आज 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस(dhanteras) , भौम प्रदोष व्रत (Bhaum pradosh vrat) और यम दीपम है. धनतेरस से दिवाली पर्व की शुरुआत हो जाती है. धनतेरस पर आज शुभ मुहूर्त में सोना-चांदी, वाहन, संपत्ति की खरीदी करें, महंगी चीजें नहीं खरीद पा रहे हैं तो जौ या खड़ा धनिया जरुर घर लाएं.

मान्यता है इससे लक्ष्मी जी घर में स्थाई रूप से वास करती हैं. इस दिन शाम को प्रदोष काल में यम के नाम दक्षिण दिशा में तेल का दीपक जलाना चाहिए. इससे यमराज प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की आयु लंबी होती है.।आज भौम प्रदोष व्रत भी है. ऐसे में जो लोग कर्ज चुकाने में परेशानियों का सामना कर रहे हैं वो मंगल देव की पूजा करें, और चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर बजरंगबली को चोला चढ़ाएं. इससे कर्ज से छुटकारा मिलता है.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 29 October 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 29 अक्टूबर 2024 

तिथि द्वादशी (28 अक्टूर 2024, सुबह 7.50 - 29 अक्टूबर 2024, सुबह 10.31
पक्ष कृष्ण
वार मंगलवार
नक्षत्र  उत्तराफाल्गुनी
योग इंद्र, त्रिपुष्कर
राहुकाल दोपहर 2.51 - शाम 04.15
सूर्योदय सुबह 06.28 - शाम 05.41
चंद्रोदय प्रात: 4.27 - दोपहर 03.57, 30 अक्टूबर
दिशा शूल उत्तर
चंद्र राशि कन्या
सूर्य राशि तुला

 

शुभ मुहूर्त, 29 अक्टूबर 2024 

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.46 - सुबह 05.37
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.43 - दोपहर 12.28
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.45 - शाम 06.11
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 - दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त सुबह 10.25 - दोपहर 12.13
निशिता काल मुहूर्त रात 11.40 - प्रात: 12.31, 30 अक्टूबर

 

आज का उपाय

धनतेरस पर घर में नमक का पौंछा लगाएं और नमक खरीदकर लाएं. मान्यता है इससे नेगेटिविटी दूर होती है. घर में दरिद्रता का नाश होता है. गृह क्लेश से मुक्ति मिलती है.

 

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त

29 अक्टूबर को गोधूलि काल का आरंभ शाम 6 बजकर 31 मिनट से होगा और यह रात 8 बजकर 31 मिनट तक चलेगा. धनतेरस की पूजा के लिए आपको 1 घंटा 42 मिनट का अवसर प्राप्त होगा.

खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त

ऋषिकेश पंचांग के अनुसार धनतेरस के दिन तीन विशेष शुभ मुहूर्त निर्धारित किए गए हैं, जिनमें जातक सोना, चांदी, आभूषण, बर्तन, भूमि आदि की खरीदारी कर सकते हैं.

1. पहला शुभ मुहूर्त सुबह 07:50 से 10:00 बजे तक है. यह समय वृश्चिक लग्न का है, जिसे स्थिर और अत्यंत शुभ माना जाता है.

2. दूसरा शुभ मुहूर्त कुंभ लग्न का है, जो दोपहर 02:00 से 03:30 बजे तक रहेगा. यह भी स्थिर और शुभ माना जाता है.

3. तीसरा शुभ मुहूर्त प्रदोष काल का है, जो संध्या 06:36 से 08:32 बजे तक रहेगा. इनमें से यह मुहूर्त सबसे उत्तम और शुभ माना जाता है. शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है.

धनतेरस पर वाहन खरीदने का मुहूर्त

वैसे तो खरीदारी के लिए धनतेरस का पूरा दिन शुभ होता है। परंतु खरीदारी के लिए विशेष मुहूर्त की बात करें तो सुबह 10.31 से लेकर 30 अक्तूबर को दोपहर 01.15 तक आप वाहन खरीद सकते हैं।

चर (सामान्य) - सुबह 09:18 - सुबह 10.41

लाभ (उन्नति) - सुबह 10.41 - दोपहर 12.05

अमृत (सर्वोत्तम) - दोपहर 12.05 - दोपहर 01.28

लाभ (उन्नति) - रात 7.15 - रात 08.51

धनतेरस का महत्व

धनतेरस का दिन धन, समृद्धि और स्वास्थ्य के महत्व को दर्शाता है. इस पर्व का संबंध चिकित्सा के देवता भगवान धन्वंतरि और धन की देवी देवी लक्ष्मी की पूजा से गहराई से जुड़ा हुआ है.धनतेरस के अवसर पर, लोग श्रद्धा, दान और त्यौहारी खरीदारी में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं, क्योंकि इसे भाग्य और आशीर्वाद लाने वाला दिन माना जाता है.

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए himdarshan.com उत्तरदायी नहीं है।

 

 

Have something to say? Post your comment

पंचांग में और

आज 5 दिसम्बर 2025 का पंचांग: शुभ–अशुभ मुहूर्त, तिथि, नक्षत्र, योग और आज का विशेष उपाय

आज का पंचांग: 8 सितम्बर 2025;-पितृपक्ष आरंभ, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और आज का उपाय

आज का पंचांग : 7 सितम्बर 2025; पूर्णिमा, सत्यनारायण व्रत और चंद्र ग्रहण का विशेष संयोग, जानिए आज का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय..

आज का पंचांग : 6 सितंबर 2025; जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..

शुक्रवार का पंचांग: 5 सितंबर 2025; तिथि, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, राहुकाल का समय जानने के लिए पढ़ें आज का पंचांग

आज का पंचांग - 04 सितम्बर 2025 (गुरुवार): जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..

आज का पंचांग : रविवार, 31 अगस्त 2025: जानिए आज का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय..

आज का पंचांग: 29 अगस्त 2025 (शुक्रवार); जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..

ऋषि पंचमी व्रत आज, जानें 28 अगस्त 2025 का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का उपाय

आज का पंचांग: 22 अगस्त 2025; पिठोरी अमावस्या आज, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल, ग्रहस्थिति और विशेष उपाय