Wednesday | October 14, 2026
जयराम ठाकुर का सीएम सुक्खू पर तंज: "राहुल गांधी पर समय बर्बाद न करें, हिमाचल के विकास पर दें ध्यान"       आज की 10 बड़ी खबरें: सियासत से लेकर कारोबार, खेल और मौसम तक की विस्तृत जानकारी       आज का पंचांग 13 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग       आज का राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मां चंद्रघंटा की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल!       "EC पर संग्राम, 6 नए राज्यपाल, जंतर-मंतर पर बैन और मौसम की मार!" - पढ़ें विस्तार से..       रामपुर में 11 नवंबर से मचेगी लवी मेले की धूम: चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, लेजर शो और 4 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी मुख्य आकर्षण       हिमाचल में डॉक्टरों के 40 लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड पर बवाल, IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से पेनल्टी घटाने और स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग       नवरात्र में हिमाचल के पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 60 से 80 फीसदी तक बुकिंग; शिमला-मनाली में बढ़े सैलानी       हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार; इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (12 अक्टूबर 2026): जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी!      

हिमाचल | कांगड़ा

दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर, बुझ गया घर का चिराग, 22 वर्षीय युवक की मौत, पूरे गांव में मातम का माहौल, पढ़ें पूरी खबर..

November 21, 2024 10:37 AM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया

हिमाचल प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हादसों में मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ ऊपर ही बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा हिमाचल के कांगड़ा जिला से सामने आया है। यहां एक ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर..

कांगड़ा: (HD News); हिमाचल के कांगड़ा जिला में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक मात्र 22 साल का था। युवक की मौत से ना सिर्फ उसके परिवार में बल्कि पूरे गांव में मातम का माहौल पसर गया है। मां बाप जवान बेटे की मौत से गहरे सदमे में हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

22 साल के युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां पुलिस थाना के तहत एक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक बाइक सवार 22 साल के युवक की मौत हुई है। यह हादसा एक ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार टक्कर के चलते हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही नगरोटा बगवां पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंच कर आगामी जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक खड्ड से रेत बजरी निकाल कर सुनेहड़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवक अपने घर से खोली जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और घायल युवक को डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा पहुंचाया।

टांडा में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने हेल्मेट नहीं पहना था, अगर उसे हेल्मेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती। मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय अक्षय कुमार निवासी मुंदला धार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही नगरोटा बगवां पुलिस की टीम मौक पर पहुंची और आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आगामी जांच की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ इस हादसे के बाद से युवक के घर में मातम का माहौल बना हुआ है। युवक के माता पिता इस हादसे को सुनते ही गहरे सदमें में है। वहीं पूरे गांव में भी सन्नाटा पसर गया है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

जयराम ठाकुर का सीएम सुक्खू पर तंज: "राहुल गांधी पर समय बर्बाद न करें, हिमाचल के विकास पर दें ध्यान"

"EC पर संग्राम, 6 नए राज्यपाल, जंतर-मंतर पर बैन और मौसम की मार!" - पढ़ें विस्तार से..

रामपुर में 11 नवंबर से मचेगी लवी मेले की धूम: चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, लेजर शो और 4 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी मुख्य आकर्षण

हिमाचल में डॉक्टरों के 40 लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड पर बवाल, IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से पेनल्टी घटाने और स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग

नवरात्र में हिमाचल के पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 60 से 80 फीसदी तक बुकिंग; शिमला-मनाली में बढ़े सैलानी

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार; इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: CM सुक्खू ने न्यायपालिका के हस्तक्षेप पर जताई चिंता, बोले- नियमों से बाहर के फैसलों से खजाने पर पड़ रहा बोझ - पढ़ें पूरी खबर

शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ: शिमला के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में मां शैलपुत्री की आराधना के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: हजारों पदों पर भर्तियों को मंजूरी, मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर

शिमला फोरलेन विवाद: टनल निर्माण से मकानों में आई दरारें, लोगों के विरोध के बाद NHAI करवाएगा 500 भवनों का सर्वे