Wednesday | October 14, 2026
जयराम ठाकुर का सीएम सुक्खू पर तंज: "राहुल गांधी पर समय बर्बाद न करें, हिमाचल के विकास पर दें ध्यान"       आज की 10 बड़ी खबरें: सियासत से लेकर कारोबार, खेल और मौसम तक की विस्तृत जानकारी       आज का पंचांग 13 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग       आज का राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मां चंद्रघंटा की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल!       "EC पर संग्राम, 6 नए राज्यपाल, जंतर-मंतर पर बैन और मौसम की मार!" - पढ़ें विस्तार से..       रामपुर में 11 नवंबर से मचेगी लवी मेले की धूम: चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, लेजर शो और 4 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी मुख्य आकर्षण       हिमाचल में डॉक्टरों के 40 लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड पर बवाल, IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से पेनल्टी घटाने और स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग       नवरात्र में हिमाचल के पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 60 से 80 फीसदी तक बुकिंग; शिमला-मनाली में बढ़े सैलानी       हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार; इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (12 अक्टूबर 2026): जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी!      

हिमाचल | कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस MLA के बेटे की गाड़ी का चालान काटने के बाद हुई थी तेजतर्रार DSP अनिल शर्मा की ट्रांसफर, हाईकोर्ट ने लगाई रोक, पढ़ें पूरी खबर..

January 04, 2025 03:06 PM

हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस MLA के बेटे की गाड़ी का चालान काटने के बाद हुई थी तेजतर्रार DSP अनिल शर्मा की ट्रांसफर, हाईकोर्ट ने लगाई रोक, पढ़ें पूरी खबर..

कांगड़ा: (HD News); हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के युवा और तेजतर्रार डीएसपी अनिल शर्मा (DSP Anil Sharma) के ट्रांसफर पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किए और डीएसपी के ट्रांसफर आदेश पर स्टे लगा दिया। एक सप्ताह पहले ही सरकार ने डीएसपी अनिल शर्मा को यहां से तब्दील किया था। डीएसपी अनिल शर्मा के ट्रांसफर को स्थानीय विधायक के बेटे की गाड़ी के चालान काटने के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा था।

शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 24 दिसंबर 2024 की जारी आदेशों पर यथास्थिति बनाने रखने के आदेश दिए और सरकार से 22 मार्च 2025 तक जवाब मांगा। जानकारी के अनुसार, अनिल कुमार शर्मा की मई 2024 में बैजनाथ में डीएसपी के तौर पर तैनाती की गई थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि पुलिस अधिनियम 2007 की धारा-12 के अंतर्गत डीएसपी का एक स्थान पर कार्यकाल दो साल तक होता है और यदि किसी एसडीपीओ को दो साल पहले ट्रांसफर किया जाता है तो लिखित रूप में कारण दर्ज करने होते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि डीएसपी ने पुलिस से बदसलूकी और नियम तोड़ने पर बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल के बेटे का चालान किया था। यह घटना 2 नवंबर को पैराग्लाइडिंग के दौरान हुई थी। हालांकि इसे पुख्ता तौर पर नहीं माना जा सकता, लेकिन चर्चा है कि इसी वजह से डीएसपी को अल्प समय में ही तबादले का सामना करना पड़ा है। मृदुभाषी स्वभाव के लिए लोकप्रिय अनिल शर्मा ने रात के समय खुद नाके पर खड़े होकर कानून-व्यवस्था का पालन सुनिश्चित किया। एमएलए बैजनाथ के बेटे का चालान की घटना के बाद उनका अचानक तबादला हो गया था।

22 वर्ष की आयु में सबसे युवा डीएसपी बने अनिल शर्मा का इतने कम समय में तबादला होना उनकी योग्यता और कार्यक्षमता को अनदेखा करने जैसा माना जा रहा है। अपनी त्वरित कार्रवाई और सख्त निर्णयों के लिए पहचाने जाने वाले अनिल शर्मा ने बैजनाथ और आसपास के क्षेत्रों में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को न केवल सुधारा, बल्कि नशा माफिया और अवैध खनन पर भी प्रभावी अंकुश लगाया। बैजनाथ में उन्होंने अपनी ज्वाइनिंग के बाद सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए और लोग भी उनकी तारीफ करते हैं।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

जयराम ठाकुर का सीएम सुक्खू पर तंज: "राहुल गांधी पर समय बर्बाद न करें, हिमाचल के विकास पर दें ध्यान"

"EC पर संग्राम, 6 नए राज्यपाल, जंतर-मंतर पर बैन और मौसम की मार!" - पढ़ें विस्तार से..

रामपुर में 11 नवंबर से मचेगी लवी मेले की धूम: चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, लेजर शो और 4 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी मुख्य आकर्षण

हिमाचल में डॉक्टरों के 40 लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड पर बवाल, IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से पेनल्टी घटाने और स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग

नवरात्र में हिमाचल के पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 60 से 80 फीसदी तक बुकिंग; शिमला-मनाली में बढ़े सैलानी

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार; इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: CM सुक्खू ने न्यायपालिका के हस्तक्षेप पर जताई चिंता, बोले- नियमों से बाहर के फैसलों से खजाने पर पड़ रहा बोझ - पढ़ें पूरी खबर

शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ: शिमला के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में मां शैलपुत्री की आराधना के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: हजारों पदों पर भर्तियों को मंजूरी, मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर

शिमला फोरलेन विवाद: टनल निर्माण से मकानों में आई दरारें, लोगों के विरोध के बाद NHAI करवाएगा 500 भवनों का सर्वे