हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 25, 2026
हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?       हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..       आज का राशिफल: 25 फरवरी 2025; जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी! - पढ़ें दैनिक राशिफल..       शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..       ​"जिंदगी बचाने की उड़ान, मौत के साये में बदली: दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, जानें कौन थे वो 7 बदनसीब?" - सामने आई लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफ़ल : ​आज किन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे और किन्हें रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का राशिफल       UGC की सख्त चेतावनी: देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालय चिन्हित, राजधानी सबसे आगे - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: जानें 23 फरवरी 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसी रहेगी आपकी ग्रहों की चाल       साप्ताहिक राशिफल: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान! पढ़ें मेष से मीन तक का भविष्यफल      

हिमाचल | कांगड़ा

कांगड़ा: विकास खंड को शिफ्ट करने, नगर पंचायत के विरोध में उतरे ग्रामीण पढ़ें पूरी खबर..

January 09, 2025 10:40 PM

कांगड़ा: (HD News); नगरोटा सूरियां के विकास खंड को जवाली शिफ्ट करने और नगरोटा सूरियां को नगर पंचायत का दर्जा देने के विरोध वीरवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार और कृषि मंत्री चंद्र कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उन्होंने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि यदि सात दिन के भीतर नगरोटा सूरियां को नगर पंचायत का दर्जा देने की अधिसूचना को रद्द करने और विकास खंड मुख्यालय को जवाली शिफ्ट करने की साजिश को बंद नहीं किया तो नगरोटा सूरियां क्षेत्र की जनता एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन और क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर देगी। कथोली पंचायत प्रधान जीएस बेदी और ब्लॉक पंचायत समिति उपाध्यक्ष धीरज अत्री के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों ने कथोली में उपस्थित होकर विरोध प्रदर्शन किया।

ब्लॉक पंचायत उपाध्यक्ष धीरज अत्री, कथोली पंचायत प्रधान जीएस बेदी, खब्बल पंचायत प्रधान रिंपल और नगरोटा सूरियां पंचायत पूर्व प्रधान संजय महाजन ने कहा कि नगरोटा सूरियां विकास खंड मुख्यालय को कमजोर करने के लिए एक साजिश के तहत पहले 10 पंचायतों को नगरोटा सूरियां से तोड़ कर देहरा विकास खंड से जोड़ा गया। बाद में चार और पंचायतों को जोड़कर नगरोटा सूरियां को नगर पंचायत का दर्जा देने की अधिसूचना जारी कर दी।

उन्होंने कहा कि अब कृषि मंत्री चंद्र कुमार विकास खंड को जवाली शिफ्ट करने के लिए यह तर्क दे रहे हैं कि नगरोटा सूरियां क्षेत्र की पांच पंचायतें ही विकास खंड में रह गई हैं और अब नगरोटा सूरियां में विकास खंड मुख्यालय रहने का कोई औचित्य नहीं रह गया है, जो तर्क संगत नहीं है।
 
 
प्रधान जीएस बेदी ने कहा कि कथोली पंचायत पौंग बांध विस्थापित बहुल है और सभी विस्थापित पुनर्वास के लिए पिछले 55 सालों से दर-दर भटक रहे हैं और अब नगर पंचायत की अधिसूचना से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अब उनकी चिंता यह है कि यहां की जनता दिहाड़ी लगाकर परिवार पालेगी या नगर पंचायत में लगने वाले भारी भरकम टैक्स भरेगी।
 
सीएम को दिखाएंगे काले झंडे : संजय
नगरोटा सूरियां पंचायत के पूर्व प्रधान संजय महाजन ने कहा कि नगर पंचायत में शामिल की गई पंचायतों में 80 प्रतिशत लोग दिहाड़ीदार मजदूर हैं और गरीबी रेखा से भी नीचे जीवनयापन कर रहे हैं। 18 जनवरी को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जवाली दौरे पर उनका काले झंडों के साथ स्वागत किया जाएगा।
 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..