"शिमला के चौड़ा मैदान में गरजे प्रारंभिक शिक्षक, बोले - धरने को फ्लॉप करने का षड्यंत्र, बात न बनी तो शिक्षा निदेशालय के बाहर कल से करेंगे क्रमिक अनशन" पढ़ें पूरी खबर..       Gold Rate Today: वीकेंड पर सोना हुआ सस्ता या फिर बढ़ गए सोने दाम, जानें देश के बड़े शहरों में क्या है आज गोल्ड का रेट       शनिवार का राशिफल: 26 अप्रैल 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       सोना खरीदने का प्लान है क्या ? ये है आज शुक्रवार का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहरों का भी 25 अप्रैल का 22-24 कैरेट का ताजा भाव, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में जाम बना मौत का कारण, 108 एम्बुलेंस जाम में फंसी, मरीज के निकल गए प्राण, पढ़ें पूरी खबर..       शुक्रवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: चुनावी सौदेबाजी मामले में आशीष-राकेश को नहीं मिली राहत, एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज, पढ़ें पूरी खबर..       Himachal News: ढाई साल में चार तबादले, अधिकारी ने वीआरएस लेने का लिया फैसला, पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफल: (24 अप्रैल 2025, गुरुवार); किस्मत का दरवाज़ा खुलेगा या बढ़ेगा तनाव? जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल       जम्मू-कश्मीर हमले के बाद हिमाचल सरकार सतर्क, सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई गई, पढ़ें पूरी खबर..      

पंचांग

गुरुवार का पंचांग: 23 जनवरी 2025; जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..

January 23, 2025 08:32 AM

हिन्दू पंचांग पाँच अंगो के मिलने से बनता है, ये पाँच अंग इस प्रकार हैं :-

1) तिथि (Tithi),

2) वार (Day),

3) नक्षत्र (Nakshatra),

4) योग (Yog),

5) करण (Karan)

पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे ।

* शास्त्रों के अनुसार तिथि के पठन और श्रवण से माँ लक्ष्मी की कृपा मिलती है ।

* वार के पठन और श्रवण से आयु में वृद्धि होती है।

* नक्षत्र के पठन और श्रवण से पापो का नाश होता है।

* योग के पठन और श्रवण से प्रियजनों का प्रेम मिलता है। उनसे वियोग नहीं होता है ।

* करण के पठन श्रवण से सभी तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है ।

इसलिए हर मनुष्य को जीवन में शुभ फलो की प्राप्ति के लिए नित्य पंचांग को देखना, पढ़ना चाहिए..

जानिए आज गुरुवार का पंचांग

मंगल श्री विष्णु मंत्र :-

मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥

दिन (वार) – गुरुवार के दिन तेल का मर्दन करने से धनहानि होती है । (मुहूर्तगणपति)

गुरुवार के दिन धोबी को वस्त्र धुलने या प्रेस करने नहीं देना चाहिए ।

गुरुवार को ना तो सर धोना चाहिए, ना शरीर में साबुन लगा कर नहाना चाहिए और ना ही कपडे धोने चाहिए ऐसा करने से घर से लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती है । गुरुवार को पीतल के बर्तन में चने की दाल, हल्दी, गुड़ डालकर केले के पेड़ पर चढ़ाकर दीपक अथवा धूप जलाएं । इससे बृहस्पति देव प्रसन्न होते है, दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है ।

आज का पंचांग: राष्ट्रीय मिति माघ 03, शक संवत 1946, माघ कृष्णा, नवमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2081। सौर माघ मास प्रविष्टे 10, रज्जब 22, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 23 जनवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। नवमी तिथि सायं 05 बजकर 38 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।

विशाखा नक्षत्र अगले दिन सुबह 05 बजकर 08 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। गण्ड योग अगले दिन सुबह 05 बजकर 07 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। गर करण सायं 05 बजकर 38 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 10 बजकर 33 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 23 जनवरी 2025 : सुबह में 7 बजकर 13 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 23 जनवरी 2025 : शाम में 5 बजकर 52 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 23 जनवरी 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 23 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 27 मिनट से 3 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 12 मिनट से रात में 1 बजकर 5 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 59 मिनट 6 बजकर 26 मिनट तक।आज का अशुभ मुहूर्त 23 जनवरी 2025 :

दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 7 बजकर 13 मिनट से 8 बजकर 33 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 51 मिनट से 11 बजकर 34 मिनट तक।आज का उपाय : आज किसी जरुरमंद को पीले रंग की वस्तुओं का दान करें।

Have something to say? Post your comment

पंचांग में और

आज का पंचांग: 22 मार्च 2025; आज शीतला अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का पंचांग : 20 मार्च 2025

आज का पंचांग: 08 मार्च 2025; जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..

आज का पंचांग: 7 मार्च 2025 : आज से होलाष्टक प्रारंभ, जानें मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का पंचांग: 06 मार्च 2025; जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..

आज का पंचांग: 04 मार्च 2025 : कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

आज का पंचांग, 2 मार्च 2025 : आज फाल्गुन तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का पंचांग: 01 मार्च 2025; कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

आज का पंचांग: 28 फरवरी 2025: कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

आज का पंचांग: 27 फरवरी 2025; कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय