आज का राशिफल (29 नवंबर 2026): ग्रहों की चाल से किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान, जानिए अपना विस्तृत भविष्यफल       अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 29 हजार लीटर से अधिक खेप बरामद       सरकारी अस्पतालों में सप्ताह के सातों दिन होगी रोबोटिक सर्जरी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश       हिमाचल में प्रशासनिक पुनर्गठन की कवायद तेज, नए जिलों के गठन के लिए तय होगा फॉर्मूला       सिरमौर के हाटी समुदाय को हाईकोर्ट से ऐतिहासिक राहत, बरकरार रहेगा अनुसूचित जनजाति का दर्जा       जैविक (Organic) और प्राकृतिक (Natural) खेती को एक समझने की भूल न करें! सुनिए आचार्य देवव्रत का बड़ा संदेश | Acharya Devvrat Press Conference       आज का पंचांग (28 नवंबर 2026): जानिए शनिवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल और ग्रहों की स्थिति       आज का राशिफल (28 नवंबर 2026): ग्रहों की चाल से जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल       ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स सेक्टर में छिड़ी कड़ी प्रतिस्पर्धा, पारंपरिक खुदरा व्यापारियों ने उठाई नीतिगत संरक्षण की मांग       फिनटेक और डिजिटल पेमेंट सेक्टर में आरबीआई की सख्ती, ग्राहकों की सुरक्षा के लिए लागू हुए नए पारदर्शी नियम      

देश/विदेश

अमेरिका में प्लेन-हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी 67 की मौत, 40 शव बरामद, ट्रम्प बोले- हादसे के लिए ओबामा-बाइडेन की नीतियां जिम्मेदार, पढ़ें पूरी खबर..

January 31, 2025 04:29 PM
फोटो सोर्स : सोशल मीडिया

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में बुधवार रात यात्री विमान और हेलिकॉप्टर में हुई टक्कर में सभी 67 लोगों की मौत हो गई हैं। अधिकारियों ने सभी की मौत की पुष्टि की है। क्रैश के बाद दोनों पोटोमैक नदी में गिर गए थे।

प्लेन में 4 क्रू मेंबर समेत 64 और हेलिकॉप्टर में 3 लोग सवार थे। CBS न्यूज के मुताबिक अब तक 40 शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे के बाद अमेरिकी एयरलाइंस का प्लेन पोटोमैक नदी में तीन टुकड़ों में पड़ा मिला। प्लेन और हेलिकॉप्टर दोनों के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR या ब्लैक बॉक्स) मिल गए हैं।

वॉशिंगटन के फायर डिपार्टमेंट के प्रमुख जॉन डोनेली ने बताया कि पानी में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पानी काफी गहरा और मटमैला है। इससे गोताखोरों को गोता लगाने में कठिनाई आ रही है। रेस्क्यू में कई दिनों का वक्त लग सकता है।

घटना रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट के पास हुई। हादसे के बाद एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें और लैंडिंग रोक दी गई हैं। हादसा US एयरलाइन्स के CRJ700 बॉम्बार्डियर जेट और सेना के ब्लैक हॉक (H-60) हेलिकॉप्टर के बीच हुआ। अमेरिकन एयरलाइन्स का जेट कंसास राज्य से वॉशिंगटन आ रहा था।

2 रूसी नागरिक भी प्लेन पर सवार थे रूसी न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक प्लेन में रूस के दो फिगर स्केटर्स येवगेनिया शिश्कोवा और वादिम नौमोव भी सवार थे। दोनों ने 1994 में वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीती थी। दोनों शादीशुदा थे।

वे कई साल से अमेरिका में रह रहे थे और आइस स्केटर्स को ट्रेनिंग देते थे। TASS ने आशंका जताई है कि शिश्कोवा और नौमोव के बेटे मैक्सिम भी उसी प्लेन में हो सकते हैं।

ट्रम्प ने हादसे पर ओबामा और बाइडेन की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया

 ट्रम्प ने पूर्व ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी पीट बटिगिएग पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के पदों पर दिव्यांग और मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों को भर्ती करने का आरोप लगाया है। ट्रम्प अमेरिका में DEI प्रोग्राम पर पहले ही रोक लगा चुके हैं।

इससे पहले ट्रम्प ने गुरुवार को हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा,  

"प्लेन एयरपोर्ट के लिए एकदम सही रास्ते पर था। हेलीकॉप्टर काफी देर से प्लेन की ओर सीधा आ रहा था। रात साफ थी, प्लेन की लाइट्स जल रही थीं, फिर भी हेलिकॉप्टर ऊपर या नीचे क्यों नहीं गया या मुड़ा क्यों नहीं।"

ट्रम्प ने आगे लिखा कि, कंट्रोल टावर ने हेलिकॉप्टर को यह क्यों नहीं बताया कि उसे क्या करना है, बजाय इसके कि क्या उन्होंने प्लेन देखा है। उन्होंने कहा,

"यह एक बुरी स्थिति है जिसे रोका जाना चाहिए था। यह अच्छी बात नहीं है।"

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने हादसे में शामिल लोगों के लिए प्रार्थना करने की अपील की थी।

PM मोदी ने हादसे पर दुख जताया

अमेरिका में हुए प्लेन-हेलिकॉप्टर हादसे पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। उन्होंने X पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को टैग करते हुए लिखा कि,

"वाशिंगटन डीसी में हुए दुखद हादसे में लोगों की जान जाने से हम बहुत दुखी हैं। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएँ। हम संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता में खड़े हैं।"

रेस्क्यू के लिए गोताखोरों को नदी में उतारा CNN के मुताबिक लोगों के रेस्क्यू के लिए गोतोखोरों को पोटोमैक नदी में उतारा गया था। वॉशिंगटन का तापमान जीरो डिग्री के आसपास चल रहा है। ऐसे में पानी में गिरे लोगों को 20-30 मिनट के भीतर हाइपोथर्मिया का खतरा बना हुआ था।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक अमेरिकन एयरलाइंस का यह प्लेन रीगन नेशनल एयरपोर्ट (DCA) के रनवे 33 के पास पहुंच रहा था, तभी ब्लैकहॉक H-60 हेलिकॉप्टर से टकरा गया। हादसे वाला CRJ700 बॉम्बार्डियर प्लेन लोकल उड़ान के लिए डिजाइन किया गया था और इसमें 68 से 73 यात्री बैठ सकते हैं।

सोर्स: सोशल मीडिया..

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

यूक्रेन का लीबिया स्थित रूसी नौसैनिक अड्डे पर ड्रोन हमला, काला सागर से बाहर बढ़ा युद्ध का दायरा

18 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: क्वाड शिखर सम्मेलन में भारत की बड़ी कूटनीतिक पहल, आंध्र में चक्रवाती तूफान का खतरा और आईपीएल में धोनी के युग का अंत - पढ़ें विस्तार से..

बिना लाइसेंस सूदखोरी करने वालों को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, कहा- राज्य के मनी-लेंडिंग कानूनों को दरकिनार कर नहीं चल सकता चेक बाउंस का मुकदमा - पढ़ें विस्तार से ..

सत्ता से सवाल पूछना भूल गए पत्रकार? पीएम मोदी के साथ सेल्फी की होड़ पर भड़के ओम थानवी, एडिटर्स गिल्ड से की एडवाइजरी जारी करने की मांग - पढ़ें पूरी खबर..

अमेरिका में वीजा सख्ती का बड़ा असर: आईबीएम (IBM) ने अधिकांश पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद की

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ नाके पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; उपराज्यपाल ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

असम के दिगारू में बड़ा रेल हादसा: कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे - पढ़ें पूरी खबर..

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'दादा की संपत्ति पर पोते का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं, पिता को मिला हिस्सा निजी संपत्ति'

विश्व बैंक ने भारतीय जल प्रबंधन को सराहा: 'अटल भूजल योजना' बनी वैश्विक रोल मॉडल

टेक जगत में बड़ा उलटफेर: माइक्रोसॉफ्ट फिर बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी, एनवीडिया फिसली