!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों की निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आप किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं। धार्मिक कार्यो में आपकी काफी आस्था रहेगी। आपको अपने जरूरी कामों को कल पर टालने से बचना होगा। पारिवारिक समस्याएं फिर से खड़ी हो सकती हैं, जो आपकी टेंशनो को बढ़ाएंगी। शुभ अंक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी कार्यक्षमता बेहतर रहेगी। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो आप अवश्य करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि किसी बाहरी व्यक्ति के आने के कारण रिश्ते में समस्या बढ़ेंगी। किसी नई प्रॉपर्टी की आपको प्राप्ति हो सकती है। नौकरी मे आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। शुभ अंक - 1 और शुभ रंग - सुनहरा है।
![](/images/advt/small52.gif?v=241208214825)
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। नौकरी पैशा लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने कामों को लेकर किसी सहयोगी से मदद लेनी पड़ सकती है। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी कानूनी मामले में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में किसी सदस्य से आपकी खूब पटेगी। आप किसी मांगलिक उत्सव मे सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको अपने बिजनेस को लेकर यदि कोई विचार आये, तो आप उसे तुरंत आगे बढ़ाएं। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बजट बनाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको यदि किसी तरह की कोई चोट चपेट आदि लगी हुई है, तो आप उस पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो बाद में आपकी समस्या बढ़ सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आप परेशान रहेंगे। शुभ अंक - 3 और शुभ रंग - नीला है।
![](/images/advt/small53.jpg?v=240424030211)
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए संघर्षो भरा रहने वाला है। आप अपनी मेहनत पर भरोसा करके कामों को करें। आपको किसी नई नौकरी से ऑफर आ सकता है, लेकिन आप पुरानी में ही टिके रहें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी आवश्यकताओं की पूर्ति होने से आपका मन खुश रहेगा। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आप व्यवसाय में कुछ नये उपकरणों को शामिल करेंगे। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी वाणी व व्यवहार में कोई बदलाव न करें। आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको अकस्मात् किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका कोई काम यदि लंबे समय रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। शुभ अंक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को अपने जरूरी कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। नौकरी में आपके बॉस कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपके कुछ नयी कोशिशे रंग लाएगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको संतान की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। शुभ अंक - 8 और शुभ रंग - श्याम है।
![](/images/advt/small56.jpg?v=241130202009)
☀️ धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को अपने कामो में लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो आपके काम लटक सकते हैं। आप धन को लेकर कोई काम जल्दबाजी में ना करें। आपको पारिवारिक समस्याओं को समझ कर ही उनका कोई निवारण करना होगा। आप अपने घर में साफ सफाई व रख रखाव पर पूरा ध्यान देंगे। कुछ नयी चीजों की आप खरीदारी कर सकते हैं। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोग थोड़ा सावधान रहें। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। शुभ अंक - 5 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को कुछ नये संपर्कों से लाभ मिलेगा। आपको राजनीति में कदम थोड़ा सोच समझकर बढ़ाना होगा। आपका कोई सहयोगी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे। किसी कानूनी मामले में आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आपको अपने बिजनेस में किसी सरकारी टेंडर के मिलने से काफी खुश रहेंगे। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। आप जीवनसाथी को कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आप किसी से कोई धन संबंधित डील फाइनल करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को अपने जरूरी कामों पर थोड़ा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बात किसी दूसरे के सामने उजागर नही करनी है। यदि विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो उनमें उन्हें अच्छी सफलता मिलेगी। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपके ऊपर यदि कुछ कर्जा था, तो उसे भी आप उतारने के लिए कोई लोन आदि ले सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से संबंधो में यदि कटुता चल रही थी, तो वह भी दूर होंगी। शुभ अंक - 7
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
![](/images/advt/small55.jpg?v=250102173854)