हिमाचल: पटवारी कानूनगो की हड़ताल खत्म, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ बैठक सफल, स्टेट कैडर रहेगा लागू, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल विधान सभा बजट सत्र 2025: बजट सत्र के लिए जारी कैलेण्डर में आंशिक परिवर्तन, कार्य सलाहकार समिति की सिफारिश पर 15 मार्च को नहीं होगी बैठक, 17 मार्च को 11:00 बजे पेश होगा बजट : कुलदीप पठानियां       हिमाचल विधानसभा बजट सत्र 2025: तारा हॉल स्कूल की छात्राओं ने देखी विधानसभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने छात्राओं से किया संवाद, बोले-भारत की संसदीय प्रणाली मजबूत, हमारा देश भी महान, पढ़ें पूरी खबर       शिंगला में आग की भेंट चढ़ी HRTC की बस, चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में नई आबकारी नीति को कैबिनेट की मंजूरी, 2850 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य, बीपीएल सूची में शामिल करने के लिए किए हैं कई प्रावधान, पढ़ें मंत्रिमंडल अहम फैसले..       आज का राशिफ़ल: 12 मार्च 2025; मेष, वृषभ और वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति में बड़े बदलाव के योग, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल       'सुक्खू सरकार मक्की का आटा खरीदने के लिए आम जनता को कर रही मजबूर, न लेने पर नहीं दिया जा रहा सस्ता राशन' : जयराम ठाकुर       शिमला के संजौली में युवक की संदिग्ध माैत, रेस्तरां के टॉयलेट में मृत मिला, नशे की ओवरडोज से युवक की मौत होने की आशंका, पढ़ें पूरी खबर..       विधानसभा में पूर्व PM मनमोहन सिंह और पूर्व MP किशन कपूर को दी गई श्रद्धांजलि, सीएम सुक्खू बोले- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने आर्थिक सुधारों को लाकर अमूल्य सेवाएं दी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर गाय को बचाते टैंकर से टकराई फॉर्च्यूनर, 5 लोग थे सवार; 5 में से 2 की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र 2025: तारा हॉल स्कूल की छात्राओं ने देखी विधानसभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने छात्राओं से किया संवाद, बोले-भारत की संसदीय प्रणाली मजबूत, हमारा देश भी महान, पढ़ें पूरी खबर

March 12, 2025 04:21 PM
Om Prakash Thakur

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र 2025: तारा हॉल स्कूल की छात्राओं ने देखी विधानसभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने छात्राओं से किया संवाद, बोले-भारत की संसदीय प्रणाली मजबूत, हमारा देश भी महान, पढ़ें पूरी खबर

शिमला: (HD News); बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही देखने विधान सभा पहुँची तारा हॉल स्कूल शिमला की छात्राओं से रूबरू होते हुए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि भारत की संसदीय प्रणाली संघीय ढाँचे पर आधारित है। जहाँ केन्द्र में राज्यसभा तथा लोकसभा दो ऊपरी और निचले सदन हैं वहीं राज्यों में विधान मण्डल तथा विधान सभाओं की व्यवस्था है लेकिन विधान मण्डल की व्यवस्था केवल कुछ बड़े राज्यों में है।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने छात्राओं से कुछ प्रश्न भी पूछे जिसका उन्होने संतोषजनक जवाब देने का प्रयास किया। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि आज के युवा लोकतान्त्रिक प्रणाली को समझने तथा इसे मजबूती प्रदान करने में विश्वास रखते हैं जो कि विश्व के सबसे बड़े लोकतन्त्र के लिए आवश्यक भी है।

पठानियां ने कहा कि उन्हे वह दिन स्मरण हो रहा है जब यहाँ सदन के अन्दर बाल सत्र का आयोजन किया गया था और जिस तरह से बच्चों ने विभिन्न किरदार में अपने विचारों की अभिव्यक्ति की वह अदभुत एवं अभूतपूर्व थी तथा उन्हें उसी दिन विश्वास हो गया था कि भारत का लोकतन्त्र सुरक्षित है तथा सही हाथों में जा रहा है।

पठानियां ने कहा कि लोकतान्त्रिक प्रणाली का ज्ञान हर इन्सान को हो उसके लिए वह शीघ्र ही किसान संसद तथा महिला संसद आयोजित करने की योजना बना रहे हैं ताकि वे इस प्रणाली से और भी अच्छी तरह परिचित हों। इस अवसर पर पठानियां ने आज सदन के अन्दर होने वाली कार्यवाही के बारे भी छात्राओं को अवगत करवाया तथा सदन की कार्यवाही देखकर एक अच्छा अनुभव साथ ले जाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। पठानियां ने सभी छात्राओं को अपनी ओर से उनके उज्जवल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ दी तथा आने वाले होली महोत्सव की अग्रिम बधाई भी दी। इस अवसर पर उप- मुख्य सचेतक हि0प्र0 सरकार केवल सिंह पठानियां भी विशेष रूप से मौजूद थे।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल: पटवारी कानूनगो की हड़ताल खत्म, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ बैठक सफल, स्टेट कैडर रहेगा लागू, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधान सभा बजट सत्र 2025: बजट सत्र के लिए जारी कैलेण्डर में आंशिक परिवर्तन, कार्य सलाहकार समिति की सिफारिश पर 15 मार्च को नहीं होगी बैठक, 17 मार्च को 11:00 बजे पेश होगा बजट : कुलदीप पठानियां

शिंगला में आग की भेंट चढ़ी HRTC की बस, चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में नई आबकारी नीति को कैबिनेट की मंजूरी, 2850 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य, बीपीएल सूची में शामिल करने के लिए किए हैं कई प्रावधान, पढ़ें मंत्रिमंडल अहम फैसले..

'सुक्खू सरकार मक्की का आटा खरीदने के लिए आम जनता को कर रही मजबूर, न लेने पर नहीं दिया जा रहा सस्ता राशन' : जयराम ठाकुर

शिमला के संजौली में युवक की संदिग्ध माैत, रेस्तरां के टॉयलेट में मृत मिला, नशे की ओवरडोज से युवक की मौत होने की आशंका, पढ़ें पूरी खबर..

विधानसभा में पूर्व PM मनमोहन सिंह और पूर्व MP किशन कपूर को दी गई श्रद्धांजलि, सीएम सुक्खू बोले- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने आर्थिक सुधारों को लाकर अमूल्य सेवाएं दी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर गाय को बचाते टैंकर से टकराई फॉर्च्यूनर, 5 लोग थे सवार; 5 में से 2 की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर..

अर्की की प्रगति ठाकुर बनी सेना में अधिकारी, पासिंग आउट परेड में मिला गोल्ड मेडल, क्षेत्र में खुशी का माहौल, पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र में गनर्वर ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, बोले- मेरी सरकार ने 6 गारंटी पूरी की, नशा तस्करों की संपत्ति जब्त की, कल से होगी अभिभाषण पर चर्चा, पढ़ें पूरी खनर..