भाखड़ा बांध में मिला एचपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर विमल नेगी का शव, 10 मार्च से लापता थे अधिकारी, पढ़ें पूरी खबर..       विधान सभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सदस्य सुविधा समिति की बैठक, बैठक में मुख्यमंत्री विशेष रूप से आमंत्रित, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल विधानसभा में गूंजा भिंडरावाला पोस्टर विवाद, नेता प्रतिपक्ष ने मामले को बताया गंभीर, CM बोले - पंजाब के मुख्यमंत्री से करेंगे बात, पढ़ें पूरी खबर...       एडीएम ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी, आपदा न्यूनीकरण प्रस्तावों पर समीक्षा बैठक का आयोजन, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में युवक ने नदी में कूदकर किया सुसाइड, पहले बनाया वीडियो फिर कूदा, पुलिस को पत्थर से भगाया, पढ़ें पूरी खबर       अर्की के होमगार्ड जवान की आकस्मिक मृत्यु, गांव में शोक की लहर, पढ़ें पूरी खबर..       विदेशों से आ रही सेब की नर्सरी में वायरस को लेकर कुलदीप राठौर ने घेरी अपनी सरकार, उचित कदम उठाने की उठाई मांग, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल विधानसभा बजट सत्र 2025: सोलन एल०आर० विधि अध्ययन संस्थान के विद्यार्थियों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही, स्पीकर से की भेंट, पढ़ें पूरी खबर .       शिमला में 2 सगी बहने लापता, बाजार जाने के लिए घर से निकली, घर नहीं लौटी तो परिजनों ने दर्ज करवाया मामला, पुलिस की खोज जारी, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 18 मार्च 2025; वृषभ और कर्क समेत इन चार राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, पढ़ें दैनिक राशिफल      

हिमाचल

भाखड़ा बांध में मिला एचपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर विमल नेगी का शव, 10 मार्च से लापता थे अधिकारी, पढ़ें पूरी खबर..

March 18, 2025 09:18 PM

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ इंजीनियर विमल नेगी का शव मंगलवार को भाखड़ा बांध में गाह घोड़ी के पास बरामद हुआ। वह 10 मार्च से लापता थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। टीम मामले से जुड़े हर पहलू की जांच करेगी। मौत कैसे हुई है यह भी पूरी जांच के बाद ही पता चलेगा।

मंगलवार सुबह तलाई थाना क्षेत्र में भाखड़ा बांध के गाह घोड़ी में कुछ मछुआरों ने पानी में शव तैरता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और कानूनी प्रक्रिया शुरू की। वहीं शव मिलने के बाद विमल नेगी के परिजनों को भी इसकी सूचना दी। ताकि वो आकर उनकी शिनाख्त कर सकें। बताते चलें कि विमल नेगी 10 मार्च को शिमला से टैक्सी लेकर बिलासपुर के घुमारवीं पहुंचे थे। वहां से उन्होंने प्राइवेट टैक्सी को वापस भेज दिया था, जिसके बाद से वह लापता थे।

परिजनों के अनुसार, वह आखिरी बार बिलासपुर के घुमारवीं में सीसीटीवी फुटेज में नजर आए थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। विमल नेगी के लापता होने के बाद उनका परिवार काफी परेशान था। इस दौरान उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री और पुलिस प्रशासन से कई बार उन्हें जल्द से जल्द खोजने की अपील की थी। विधानसभा में भी यह मामला उठा था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने विमल नेगी को जल्द खोजने का भरोसा दिया था। उनके परिजनों ने राजस्व मंत्री जगत नेगी से मुलाकात कर बताया था कि विमल नेगी किसी काम के दबाव में थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

तलाई थाना के तहत भाखड़ा बांध में गाह घोड़ी के पास एक शव बरामद हुआ है। पहली दृष्टि में शव विमल नेगी का ही प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। वहीं परिवार को भी शिनाख्त के लिए मौके पर बुलाया गया है। - मदन धीमान, डीएसपी मुख्यालय बिलासपुर

मुख्यमंत्री ने मुख्य अभियंता विमल नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड में मुख्य अभियंता व महाप्रबंधक के पद पर सेवारत विमल नेगी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विमल नेगी ने पॉवर कॉरपोरेशन में जीवन भर उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की व अपने दायित्व के प्रति पूर्ण निष्ठा से समर्पित रहे।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

विधान सभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सदस्य सुविधा समिति की बैठक, बैठक में मुख्यमंत्री विशेष रूप से आमंत्रित, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा में गूंजा भिंडरावाला पोस्टर विवाद, नेता प्रतिपक्ष ने मामले को बताया गंभीर, CM बोले - पंजाब के मुख्यमंत्री से करेंगे बात, पढ़ें पूरी खबर...

एडीएम ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी, आपदा न्यूनीकरण प्रस्तावों पर समीक्षा बैठक का आयोजन, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में युवक ने नदी में कूदकर किया सुसाइड, पहले बनाया वीडियो फिर कूदा, पुलिस को पत्थर से भगाया, पढ़ें पूरी खबर

अर्की के होमगार्ड जवान की आकस्मिक मृत्यु, गांव में शोक की लहर, पढ़ें पूरी खबर..

विदेशों से आ रही सेब की नर्सरी में वायरस को लेकर कुलदीप राठौर ने घेरी अपनी सरकार, उचित कदम उठाने की उठाई मांग, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र 2025: सोलन एल०आर० विधि अध्ययन संस्थान के विद्यार्थियों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही, स्पीकर से की भेंट, पढ़ें पूरी खबर .

शिमला में 2 सगी बहने लापता, बाजार जाने के लिए घर से निकली, घर नहीं लौटी तो परिजनों ने दर्ज करवाया मामला, पुलिस की खोज जारी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल बजट 2025: सीएम सुक्खू ने पेश किया 58514 करोड़ रुपए का बजट, विपक्ष ने बताया ''बंडल ऑफ कंफ्यूजन'' पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल बजट 2025 : मुख्यमंत्री का महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान, 21 साल की हर युवती को मिलेंगे 1500, BPL परिवारों की बेटियों के लिए भी शुरू होगी योजना, पढ़ें पूरी खबर..