ICICI बैंक की महिला कर्मचारी ने किया बड़ा फ्रॉड, 100 से ज्यादा खातों से FD के पैसे निकाल शेयर बाजार में डुबोए..       शिमला सहित पूरे देश में मुस्लिम समुदाय ने मनाया ईद-उल-अजहा का पर्व, नमाज में मांगी अमन और भाईचारे की दुआ, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : शनिवार, 07 जून 2025 ; निर्जला एकादशी एवं शनि देव के विशेष दिन पर जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल..       आज का पंचांग | 07 जून 2025, (शनिवार); जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       शिमला पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत, कल सोलन के नौणी विश्वविद्यालय में होगा संवाद कार्यक्रम, पढ़ें पूरी खबर..       सोलन फोरलेन पर भीषण हादसा: सरिए से लदा ट्रोला पलटा, दूसरी लेन में घुसा; दो ट्रक चालकों सहित चार घायल       अर्की के शालाघाट क्षेत्र में दोहरा डंगा के समीप ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 06 जून 2025; शुक्रवार को इन 5 राशियों को मिलेगा राजयोग का लाभ, धन के साथ कार्यक्षेत्र में पाएंगे ग्रोथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       हमीरपुर: शादी समारोह में जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, बिलासपुर के चार लोग गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 5 June 2025 (गुरुवार); इन 3 राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल      

हिमाचल | शिमला

"व्यवस्था को सशक्त करने में पत्रकारिता की अहम भूमिका" देश के इतिहास और विकास में पत्रकारिता का विशेष योगदान : कुलदीप सिंह पठानिया

March 29, 2025 06:48 PM
Om Prakash Thakur

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भारतीय मीडिया पत्रकार संघ (IMJU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति द्वारा ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि व्यवस्था को सशक्त करने में पत्रकारिता की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास और विकास में पत्रकारिता का विशेष योगदान रहा है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर वर्तमान लोकतांत्रिक व्यवस्था तक, पत्रकारिता ने समाज में जागरूकता लाने, भ्रष्टाचार को उजागर करने और जनहित के मुद्दों को मुखरता से उठाने का कार्य किया है। पठानिया ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो शासन की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करता है। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी सम्मानित पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। पढ़ें विस्तार से..

 शिमला: (HD News); विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भारतीय मीडिया पत्रकार संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति द्वारा ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि व्यवस्था तंत्र को सशक्त करने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। यह तंत्र सशक्त होने से ही हमारा प्रदेश और देश सशक्त होगा।

उन्होंने कहा कि देश के इतिहास और विकास में पत्रकारिता का विशेष योगदान रहा है। भारतीय लोकतंत्र के चार मजबूत स्तंभ है जिसमे न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका एवं मीडिया शामिल है। न्यायपालिका, कार्यपालिका एवं विधायिका अपने अधीन हो रहे कार्यों की समीक्षा करता है लेकिन इन तीनों स्तंभों के कार्यों की समीक्षा सिर्फ मीडिया करती है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे संविधान में जिन्हे जो जिम्मेदारी दी गई है पत्रकारिता जगत उस जिम्मेदारी को उन्हें अवगत करवाता रहता है। व्यवस्था तंत्र में खामियां और कमियों को पत्रकारिता ही उजागर करता रहता है। इस तंत्र में आलोचना आवश्यक है ताकि उन कमियों का विश्लेषण एवं मूल्यांकन कर बेहतर हो सके।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि पत्रकार अपने जीवन काल में अधिकतर समय पत्रकारिता कर समाज सेवा करते रहते है। इस व्यवस्था तंत्र का दायित्व बनता है कि पत्रकारों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री से बात की है और निकट भविष्य में इस संदर्भ में आवश्यक निर्णय होने की उम्मीद है।

भारतीय मीडिया पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाला भास्कर ने कहा कि पत्रकारिता जगत की सेवा समाज में बहुत ही महत्वपूर्ण रही है जिसका अपना एक इतिहास है। उन्होंने कहा कि हर एक प्रदेश में पत्रकारों की अलग अलग समस्याएं है जिसको दूर करने की आवश्यकता है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं पर भी प्रकाश डाला।

विहार राज्य अध्यक्ष ज्ञानेश्वर ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता जगत को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हो ताकि पत्रकारिता के क्षेत्र में कोई हस्तक्षेप न हो।

हिमाचल प्रदेश राज्य अध्यक्ष कामेश्वर शर्मा ने मुख्य अतिथि एवं विभिन्न राज्यों से आये पत्रकारों का स्वागत किया तथा प्रदेश में पत्रकारों की समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विस्तृत भौगोलिक परिस्थितियों के चलते यहां पर पत्रकारों को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने हरियाणा राज्य के तर्ज पर भी प्रदेश में पत्रकारों को पेंशन सुविधा मुहैया करवाने का आग्रह किया।

राज्य सचिव उज्जवल शर्मा ने कहा कि पत्रकारों को एकजुट करने में संघ का अहम योगदान रहा है। समाज सेवा का मिशन लेकर एक पत्रकार कार्य करता है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने समाज सेवियों एवं पत्रकारों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव हरी किशन यादव, कोषाध्यक्ष रोहित शास्त्री, उपाध्यक्ष विनोद मेश्राम, राष्ट्रीय सचिव रोहिताश, हिमाचल प्रदेश राज्य उपाध्यक्ष रोहित शर्मा, कोषाध्यक्ष लकी वर्मा सहित देश तथा प्रदेश के मीडिया बंधु उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

ICICI बैंक की महिला कर्मचारी ने किया बड़ा फ्रॉड, 100 से ज्यादा खातों से FD के पैसे निकाल शेयर बाजार में डुबोए..

शिमला सहित पूरे देश में मुस्लिम समुदाय ने मनाया ईद-उल-अजहा का पर्व, नमाज में मांगी अमन और भाईचारे की दुआ, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत, कल सोलन के नौणी विश्वविद्यालय में होगा संवाद कार्यक्रम, पढ़ें पूरी खबर..

सोलन फोरलेन पर भीषण हादसा: सरिए से लदा ट्रोला पलटा, दूसरी लेन में घुसा; दो ट्रक चालकों सहित चार घायल

अर्की के शालाघाट क्षेत्र में दोहरा डंगा के समीप ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..

हमीरपुर: शादी समारोह में जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, बिलासपुर के चार लोग गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर..

कुनिहार में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार मकान की छत पर गिरी, डॉक्टर की मौके पर मौत, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में कोविड को लेकर अलर्ट जारी: IGMC में 150 ऑक्सीजन बेड तैयार, अस्पतालों में मास्क अनिवार्य, पढ़ें पूरी खबर..

📺 ब्लैकमेलिंग करते रंगे हाथों पकड़ा गया 'ए स्टार न्यूज़' चैनल का मालिक, मांगी थी दो लाख रुपये और एक गाड़ी की रिश्वत, विजिलेंस ने दबोचा, पढ़ें पूरी खबर..

झारखंड विधान सभा की लोक उपक्रम समिति ने हिमाचल विधान सभा का दौरा किया, अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से की शिष्टाचार भेंट