केदारनाथ में बड़ा हादसा टला, हाईवे पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ हुई सुरक्षित लैंडिंग, क्षतिग्रस्त हुआ हेलिकॉप्टर, पढ़ें पूरी खबर       ICICI बैंक की महिला कर्मचारी ने किया बड़ा फ्रॉड, 100 से ज्यादा खातों से FD के पैसे निकाल शेयर बाजार में डुबोए..       शिमला सहित पूरे देश में मुस्लिम समुदाय ने मनाया ईद-उल-अजहा का पर्व, नमाज में मांगी अमन और भाईचारे की दुआ, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : शनिवार, 07 जून 2025 ; निर्जला एकादशी एवं शनि देव के विशेष दिन पर जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल..       आज का पंचांग | 07 जून 2025, (शनिवार); जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       शिमला पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत, कल सोलन के नौणी विश्वविद्यालय में होगा संवाद कार्यक्रम, पढ़ें पूरी खबर..       सोलन फोरलेन पर भीषण हादसा: सरिए से लदा ट्रोला पलटा, दूसरी लेन में घुसा; दो ट्रक चालकों सहित चार घायल       अर्की के शालाघाट क्षेत्र में दोहरा डंगा के समीप ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 06 जून 2025; शुक्रवार को इन 5 राशियों को मिलेगा राजयोग का लाभ, धन के साथ कार्यक्षेत्र में पाएंगे ग्रोथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       हमीरपुर: शादी समारोह में जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, बिलासपुर के चार लोग गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

सोमवार का राशिफ़ल: 05 मई 2025; आज इन राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा, पढ़ें मेष से मीन तक राशिफल..

May 05, 2025 07:54 AM
Om Prakash Thakur

आज 05 मई 2025 का राशिफल: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज रात 12 बजकर 20 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज जानकी जयंती मनाई जाएगी। इसके अलावा आज श्री बगलामुखी जयंती भी है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 05 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

1 मेष राशि-

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के टेक्सटाइल व्यापारी वर्ग को आज अचानक बड़ा फायदा होने के योग है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। कुछ लोग आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए तैयार बैठे हैं ऐसा कोई मौका ही न दें। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए डेली रूटीन में मेडिटेशन व योगा अपनाएंगे। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। आज भाई-बहन के साथ गेम्स खेलने का प्लान करेंगे। बड़ों का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

2 वृष राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे होंगे। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस होगा लेकिन आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। छात्रों के लिए आज सफलता के योग बने हुए हैं।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 1

3 मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी।

शुभ रंग- मैरुन

शुभ अंक- 5

4 कर्क राशि-

आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे तो फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे। आपको उतने ही बढ़िया नतीजे मिलेंगे। आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 3

5 सिंह राशि-

आज आपका दिन आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है। इस राशि के लोगों को अपनी कड़ी मेहनत का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। जिससे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। सभी कामों में मन लगेगा। किसी योजना को शुरू करने के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा है। भविष्य में आपको काफी लाभ मिलेगा। घर में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में बिजी रहेंगे। आप साहित्यिक बुक पढ़ सकते हैं।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 1

6 कन्या राशि-

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आप परिवारवालों के साथ समय बिताएंगे। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। इस राशि के एग्रोकेमिकल व्यापारी वर्ग को आज अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। एसी संबंधित काम करने वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। पुराना रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए ताजे फल खाएं, फायदा मिलेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 6

7 तुला राशि-

आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किए गए कामों की तारीफ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती हैं, दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। परिवार में स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। पिता बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 3

8 वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में ऑफिस के कलीग्स के साथ बाहर जा सकते हैं। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स पर काम करते हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

9 धनु राशि-

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि की महिलाएं जो घर पर ही बिजनेस करने की सोच रही है नके लिए आज का दिन अच्छा है। सिंगर्स का गाना लोगों को काफी पसंद आएगा। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की आराधना के लिए निकालें मन शांत रहेगा। किसी दोस्त से काम के मामले में आपको कुछ नए आइडिया मिल सकते हैं।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 5

10 मकर राशि-

आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। लंबे समय से सोचा हुआ काम आज पूरा हो जाएगा, जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। माता के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगाने से शांति मिलेगी शाम का समय परिवार वालों के साथ अच्छा बीतेगा। दांपत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा आपको मिलेगी। आज किसी बात को लेकर भाई-बहन से विचार विमर्श करेंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 7

11 कुंभ राशि-

आज आपका दिन आपके फेवर में रहने वाला है। आज आप नया वाहन लेने का मन बनायेंगे। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी। आज आपको कार्यों में किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। घर के बड़े आपके काम से प्रभावित होंगे। आज आपके माता पिता आपको किसी काम के लिए कह सकते है। पहले किये गए किसी काम के लिए आज आपको सम्मानित किया जाएगा।

शुभ रंग- केसरिया

शुभ अंक- 6

12 मीन राशि-

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। संयम बनाकर काम करने से आपके रुके काम भी बनेंगे। इस राशि के इंजीनीयर्स के लिए आज का दिन खास है, बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। आज आप बिजनेस मीटिंग ज्वॉइन कर सकते हैं। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 4

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

 

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल : शनिवार, 07 जून 2025 ; निर्जला एकादशी एवं शनि देव के विशेष दिन पर जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल..

आज का राशिफल: 06 जून 2025; शुक्रवार को इन 5 राशियों को मिलेगा राजयोग का लाभ, धन के साथ कार्यक्षेत्र में पाएंगे ग्रोथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

आज का राशिफ़ल: 5 June 2025 (गुरुवार); इन 3 राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल

आज का राशिफल : 4 जून 2025 : बुधवार के दिन सिंह वाले धनधान्य में पाएंगे वृद्धि, जानें अन्य राशियों का हाल..

मंगलवार का राशिफ़ल: 03 जून 2025; आज इन राशि वालों की मनोकामनाएं होंगी पूरी और मिलेगा श्री हनुमान जी का साथ, जानें दैनिक राशिफल..

आज का राशिफल: (02 जून 2025); रवि योग और मघा नक्षत्र में कैसा रहेगा आपका दिन, जानें लकी रंग और नंबर

साप्ताहिक राशिफल : ( 2 जून से 8 जून ); इन 6 राशियों के जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ, नए सप्ताह में मिलेगी सफलता, आर्थिक उन्नति, पढ़ें 12 राशियों की साप्ताहिक भविष्यवाणी..

आज का राशिफल: 01 जून 2025; रविवार को इन राशियों के जातकों को मिलेगा अचानक लाभ, कार्यक्षेत्र में मिलेगी ग्रोथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

आज का राशिफल: 31 मई 2025; (शनिवार); चंद्र मंगल योग से मालामाल बनेंगे मेष, कर्क तुला राशि के जातक, जानें अपना आज का भविष्यफल.

शुक्रवार का राशिफल: 30 मई 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..