आज का राशिफल: मौनी अमावस्या पर बना शुभ 'हर्षन योग', मेष और वृष समेत इन राशियों पर होगी धन वर्षा; जानें अपनी राशि का हाल       हिमाचल में 'महा-संग्राम': मंत्रियों की जुबानी जंग में पिस रही जनता, प्यासे खेत और खाली डिपो ! - "बयान वीर" नेताओं से परेशान हिमाचल ! देखें पूरी रिपोर्ट..       अर्की: होमगार्ड जवान जय प्रकाश का आकस्मिक निधन, अर्की में शोक की लहर -       आज का राशिफल : 17 जनवरी 2026; मकर राशि में बुधादित्य योग का उदय, शनिवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत!       ई-विधान में अव्वल हिमाचल: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने तकनीकी नवाचारों पर दिया जोर - लोकतंत्र और AI पर रखे बेबाक विचार - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में भ्रष्टाचार का 'शर्मनाक' चेहरा: जमीन की तकसीम के बदले मांगी 'शराब और मांस' की दावत, मंत्री ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल: 16 जनवरी 2026, शुक्रवार; जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका भाग्य और किन उपायों से चमकेगी किस्मत -       "जनता का आशीर्वाद ही मेरी सुरक्षा, वापस ले लें गनमैन": IPS विवाद पर विक्रमादित्य सिंह का तीखा प्रहार - पढ़ें पूरी खबर       विश्व शांति और लोकतंत्र की मजबूती के लिए दिल्ली में जुटे 53 राष्ट्रमंडल देश; हिमाचल के विस अध्यक्ष ने पेश किया राज्य का पक्ष - नई दिल्ली में गूँजी हिमाचल की आवाज़, पढ़ें पूरी खबर       ​जहाँ खत्म होती है उम्मीद, वहाँ हाथ थामती है 'सेवा भारती'; आईजीएमसी में सेवा की नई परिभाषा - पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

आज सोमवार का राशिफ़ल: 08 दिसंबर 2025; आज इन राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद, जानें दैनिक राशिफल..

December 08, 2025 07:53 AM
Om Prakash Thakur

पौष मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि (शाम 4:03 बजे तक), तत्पश्चात पंचमी। आज पूरे दिन पुष्य नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ब्रह्म योग शाम 5:01 बजे तक और उसके बाद इंद्र योग, करण बालव शाम 4:03 बजे तक, फिर कौलव करण लगेगा।

ग्रह स्थिति: चंद्रमा कर्क में, गुरु मिथुन में, केतु सिंह में, राहु कुंभ में, शुक्र–सूर्य–बुध वृश्चिक में, मंगल धनु में और शनि मीन राशि में स्थित हैं। ग्रहों की इन स्थितियों का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, आइए जानते हैं —


♈ मेष राशि (Aries)

आज चंद्रमा चतुर्थ भाव में तथा शनि द्वादश में हैं, जिससे व्यवसाय में नई संभावनाएँ बन रही हैं। जॉब में परिवर्तन के प्रस्ताव मिल सकते हैं और आप अपने करियर की नई दिशा तय कर सकते हैं। कार्यस्थल पर कुछ विवाद सामने आ सकते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें। लव लाइफ में खुशियाँ रहेंगी—रोमांटिक आउटिंग और लॉन्ग ड्राइव का अवसर मिलेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ व तिल–गुड़ का दान करें।शुभ रंग: लाल, नारंगीभाग्य प्रतिशत: 65%


♉ वृषभ राशि (Taurus)

सूर्य–शुक्र–बुध सप्तम भाव में शुभ फल दे रहे हैं। चंद्रमा तृतीय और गुरु द्वितीय भाव में होने से बिजनेस में लाभ और जॉब में प्रगति के संकेत हैं। आईटी, बैंकिंग और फाइनेंस क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक यात्रा मानसिक शांति देगी। बॉस से हल्का विवाद संभव है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अनार–तिल का दान करें।शुभ रंग: बैंगनी, हराभाग्य प्रतिशत: 55%


♊ मिथुन राशि (Gemini)

गुरु आपकी ही राशि में है, जिससे भाग्य मजबूत है। चंद्रमा द्वितीय और शनि दशम भाव में हैं, जो आर्थिक लाभ और करियर में नए अवसरों का संकेत दे रहे हैं। व्यवसाय में आवश्यक अवसर आज मिल सकता है। लीवर संबंधी छोटी दिक्कत परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधों में सामंजस्य रहेगा—पार्टनर के साथ आउटिंग या डिनर प्लान करें।

उपाय: हनुमानजी को लड्डू और फल अर्पित करें।शुभ रंग: हरा, आसमानीभाग्य प्रतिशत: 55%


♋ कर्क राशि (Cancer)

चंद्रमा अपनी ही राशि में होने से मानसिक मजबूती और उत्साह बढ़ेगा। व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। जॉब में लगातार अच्छा कार्य कर रहे हैं, परंतु प्रगति थोड़ी धीमी दिख सकती है। लव लाइफ में नया मोड़ आएगा—घर में विवाह की चर्चा भी हो सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। धार्मिक अनुष्ठान शुभ फल देंगे।

उपाय: चंद्र बीज मंत्र का जप करें, विष्णुसहस्रनाम पढ़ें।शुभ रंग: लाल, नारंगीभाग्य प्रतिशत: 75%


♌ सिंह राशि (Leo)

चंद्रमा व्यय भाव में है और सूर्य चतुर्थ भाव में, जबकि गुरु एकादश भाव में लाभकारी स्थिति में हैं। व्यवसाय की गति तेज होगी। जॉब में प्रगति और नई खुशखबरी मिल सकती है। आपकी ऊर्जा और निर्णय क्षमता सफलता दिलाएगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।शुभ रंग: बैंगनी, आसमानीभाग्य प्रतिशत: 55%


♍ कन्या राशि (Virgo)

गुरु कर्म भाव में और चंद्रमा एकादश भाव में शुभ हैं। व्यवसाय में नए अनुबंध और अवसर मिलेंगे। रुकी हुई योजनाएँ आगे बढ़ेंगी। रियल एस्टेट या संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता संभव है। जॉब में रुका हुआ कार्य पूरा होगा। लव लाइफ में हल्का तनाव बना रह सकता है, संभलकर संवाद करें।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।शुभ रंग: नीला, सफेदभाग्य प्रतिशत: 65%


♎ तुला राशि (Libra)

सूर्य, शुक्र और बुध द्वितीय भाव में आर्थिक वृद्धि देंगे। चंद्रमा कर्क में और गुरु नवम भाव में हैं, जिससे करियर और परिवार दोनों प्रगति करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और अधिकारी आपकी सराहना करेंगे। लव लाइफ में आकर्षण और मधुरता बनी रहेगी—रोमांटिक यात्रा संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें, तिल का दान करें।शुभ रंग: आसमानी, हराभाग्य प्रतिशत: 65%


♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)

आपकी ही राशि में सूर्य और शुक्र चमक बढ़ा रहे हैं। धन लाभ और निवेश के योग हैं। जॉब में रुके कार्य आज पूरे हो सकते हैं। आध्यात्मिक सोच बढ़ेगी और मन शांति महसूस करेगा। बिज़नेस के लंबे समय से रुके कार्य का समाधान मिलेगा। प्रेम संबंधों में अनिश्चितता संभव है—सत्य और भरोसे से स्थिति सुधरेगी।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ, अनार दान करें।शुभ रंग: नारंगी, पीलाभाग्य प्रतिशत: 70%


♐ धनु राशि (Sagittarius)

मंगल और सूर्य द्वादश भाव में हैं तथा शनि चतुर्थ भाव में स्थित है। गुरु शुभ स्थान में होने से अचानक बड़े लाभ की संभावना है। व्यवसाय की चिंता बनी रहेगी, और परिश्रम का पूर्ण फल बाद में मिलेगा। लव लाइफ के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा।

उपाय: सात अन्न का दान करें व विष्णु जी को तुलसी दल अर्पित करें।शुभ रंग: लाल, पीलाभाग्य प्रतिशत: 75%


♑ मकर राशि (Capricorn)

सूर्य और मंगल एकादश भाव में लाभकारी स्थिति में हैं। व्यवसाय में लाभ और नई शुरुआत के योग हैं। शनि तृतीय भाव में परिश्रम का फल देगा। भविष्य की चिंता छोड़कर वर्तमान पर ध्यान दें। व्यापारिक यात्रा संभव है। लव लाइफ में ओवरइमोशन और क्रोध से बचें।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ, तिल–गुड़ का दान करें।शुभ रंग: हरा, बैंगनीभाग्य प्रतिशत: 60%


♒ कुंभ राशि (Aquarius)

सूर्य शुभ दृष्टि दे रहा है। मंगल नौकरी परिवर्तन का संकेत दे रहा है। शनि आपकी ही राशि में है और चंद्रमा भाग्य भाव में, जिससे प्रमोशन के योग मजबूत हैं। व्यवसाय में वास्तविक स्थिति देखकर निर्णय लें। नकारात्मकता से दूर रहें। लव लाइफ आगे बढ़ चुकी है—परिवार में विवाह चर्चा संभव है।

उपाय: हनुमान चालीसा 7 बार पढ़ें।शुभ रंग: बैंगनी, हराभाग्य प्रतिशत: 65%


♓ मीन राशि (Pisces)

चंद्रमा षष्ठम भाव में है, जिससे व्यवसाय में लाभ होगा। गुरु चतुर्थ भाव में है, लेकिन नए बिज़नेस को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। निर्णय सोच–समझकर लें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें—विशेषकर लिवर पेशेंट। प्रेम जीवन में शुभता बढ़ेगी।

उपाय: विष्णु जी की पूजा करें, विष्णुसहस्रनाम पढ़ें।शुभ रंग: नारंगी, लालभाग्य प्रतिशत: 60%


डिस्क्लेमर:

यह भविष्यफल वैदिक ज्योतिष की सामान्य गणनाओं पर आधारित है। इसे केवल सूचना और मार्गदर्शन के रूप में लें। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ सलाह अवश्य लें।


 

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल: मौनी अमावस्या पर बना शुभ 'हर्षन योग', मेष और वृष समेत इन राशियों पर होगी धन वर्षा; जानें अपनी राशि का हाल

आज का राशिफल : 17 जनवरी 2026; मकर राशि में बुधादित्य योग का उदय, शनिवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत!

आज का राशिफल: 16 जनवरी 2026, शुक्रवार; जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका भाग्य और किन उपायों से चमकेगी किस्मत -

आज का राशिफल: मकर संक्रांति पर सूर्य का महागोचर; जानें उत्तरायण की शुरुआत आपके जीवन में क्या बदलाव लाएगी

मंगलवार, 13 जनवरी 2026: कैसा रहेगा आज आपका भाग्य? जानें आज का राशिफल

आज का राशिफल: 12 जनवरी 2026 | जानिए सभी 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा

आज का राशिफल, 11 जनवरी 2026 (रविवार): सूर्य देव का दिन इन राशियों के लिए लाएगा बड़ी खुशियां, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

आज का राशिफल: शनि देव की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 10 जनवरी का अपना भविष्य

​"आज का राशिफल: सौभाग्य योग में चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 8 जनवरी का अपना भाग्य"

आज का राशिफल 7 जनवरी 2026: बुध देव की कृपा से किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? जानें मेष से मीन तक का विस्तृत भविष्यफल