आज का राशिफल: 6 फरवरी 2026 - कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए आज का दिन? जानें अपना भाग्यफल!       हिमाचल में पंचायत चुनाव पर 'सुप्रीम' लड़ाई: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची सरकार, रोस्टर और आपदा एक्ट को बनाया ढाल - पढें पूरी खबर..       आज का राशिफल 5 फरवरी 2026: मेष, वृश्चिक को धन लाभ तो मकर को मिलेगी सफलता, जानें अपना भविष्यफल       बुधवार का राशिफल : 04 फरबरी 2026; आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानिए आज का राशिफल       क्वानू बस हादसा: हिमाचल विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने जताया गहरा शोक, 4 लोगों की मौत पर जताई संवेदना; लापरवाही रोकने की नसीहत - पढें पूरी खबर       दुःखद हादसा : हिमाचल से पांवटा जा रही HRTC बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत; डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 3 फरवरी 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       आज का राशिफल: चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, इन 5 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का द्वार, जानें अपना भाग्यफल       ​30 जनवरी 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी?       ​आज का राशिफल: 29 जनवरी 2026 — मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का भाग्य और क्या कहते हैं आपके सितारे!      

हिमाचल

ई-विधान में अव्वल हिमाचल: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने तकनीकी नवाचारों पर दिया जोर - लोकतंत्र और AI पर रखे बेबाक विचार - पढ़ें पूरी खबर..

January 16, 2026 04:05 PM
Om Prakash Thakur

"नई दिल्ली के संसद भवन में आयोजित 28वां अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रमण्डल स्पीकर एवं पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (CSPOC) शुक्रवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया। इस वैश्विक सम्मेलन के समापन पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने आधुनिक दौर में सूचनाओं की सत्यता सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया पर एक प्रभावी 'निगरानी तंत्र' विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। पठानियां ने भारतीय लोकतंत्र की मजबूती का हवाला देते हुए कहा कि बदलते समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और डिजिटल माध्यमों का उपयोग जनहित में पारदर्शिता लाने के लिए किया जाना अनिवार्य है।"

नई दिल्ली/शिमला: भारतीय संसद के तत्वावधान में नई दिल्ली स्थित संसद भवन में आयोजित 28वें राष्ट्रमण्डल देशों के राष्ट्रीय स्पीकर और पीठासीन अधिकारियों का तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (CSPOC) आज अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया। 14 से 16 जनवरी, 2026 तक चले इस गरिमामयी आयोजन का शुभारंभ पिछले कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। इस वैश्विक मंच पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और विभिन्न तकनीकी सत्रों में अपने विचार साझा किए।

सम्मेलन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें विश्व के 67 राष्ट्रमण्डल देशों के लगभग 61 राष्ट्रीय स्पीकरों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही भारत के 28 राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष और पीठासीन अधिकारियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। कार्यशाला के दौरान लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. क्रिस्टोफर कलिला, गुयाना की राष्ट्रीय विधानसभा के अध्यक्ष और कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष फ्राँसिस स्कार्पालोजिया ने भी महत्वपूर्ण संबोधन दिए।

संसद टीवी को दिए एक साक्षात्कार में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने भारतीय लोकतंत्र की अटूट शक्ति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया के कई हिस्सों में सरकारें अस्थिर हो रही हैं और शासन तंत्र अपने ही नागरिकों के विरुद्ध खड़ा नजर आ रहा है, ऐसे समय में भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली पिछले 78 वर्षों से निरंतर सशक्त हुई है। उन्होंने कहा कि 146 करोड़ की विशाल जनसंख्या और भाषाई विविधता के बावजूद भारत में 'विविधता में एकता' का जो स्वरूप दिखता है, वही हमारे सशक्त शासन तंत्र और प्रजातांत्रिक मूल्यों का आधार है।

पठानियां ने सम्मेलन में सूचना तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के बढ़ते प्रभाव पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि सोशल मीडिया और नए नवाचार आज के युग में प्रजातांत्रिक प्रणाली के मुख्य कारक बन चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा या लोकसभा की चारदीवारी के भीतर होने वाली चर्चाएं और नीतियां आम जनता तक पहुँचनी चाहिए। आम नागरिक को यह जानने का पूरा अधिकार है कि उनके लिए क्या कानून बनाए जा रहे हैं और क्या वे वास्तव में जनहित में हैं।

सूचनाओं की सत्यता सुनिश्चित करने के विषय पर बोलते हुए कुलदीप सिंह पठानियां ने एक महत्वपूर्ण सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों और जनता के बीच सच्चा संवाद बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के माध्यम से सही जानकारी पहुँचना अनिवार्य है। इसके लिए एक प्रभावी निगरानी तंत्र (Monitoring Mechanism) की आवश्यकता है ताकि भ्रामक सूचनाओं पर रोक लग सके और डिजिटल मीडिया का उपयोग सकारात्मक रूप से जनसेवा के लिए किया जा सके।

हिमाचल प्रदेश की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए पठानियां ने कहा कि प्रदेश ई-विधान प्रणाली को लागू करने में देशभर में अग्रणी रहा है। वर्तमान में प्रदेश 'राष्ट्रीय ई-विधान' (NeVA) को पूरी तरह अपना चुका है और सदन की कार्यवाही को तकनीक के माध्यम से जनता तक पहुँचाने में आज भी सबसे आगे है। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सचिव यशपाल शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे और विभिन्न विधिक व तकनीकी सत्रों में भाग लिया।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में पंचायत चुनाव पर 'सुप्रीम' लड़ाई: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची सरकार, रोस्टर और आपदा एक्ट को बनाया ढाल - पढें पूरी खबर..

क्वानू बस हादसा: हिमाचल विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने जताया गहरा शोक, 4 लोगों की मौत पर जताई संवेदना; लापरवाही रोकने की नसीहत - पढें पूरी खबर

दुःखद हादसा : हिमाचल से पांवटा जा रही HRTC बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत; डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : बयानवीरों पर हाईकमान का हंटर: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश; अब न दलील चलेगी, न सफाई - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: शिमला SP संजीव गांधी समेत छह IPS अधिकारी बने DIG, सरकार ने जारी की अधिसूचना - देखें पूरी खबर..

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: शिमला में पहली बर्फ, सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त - पढ़ें पूरी खबर..

राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, श्रीराम मंदिर में किए दर्शन

"जनता ही असली मालिक, विधायिका तो लोकतंत्र की आत्मा है": लखनऊ में गूंजी विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की हुंकार - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में खत्म होगा 3 महीने का सूखा: इस दिन से सक्रिय होगा सीजन का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ, भारी बर्फबारी का 'ऑरेंज अलर्ट' - पढ़ें पूरी खबर..

खली का 'पॉवर पंच': पांवटा तहसीलदार पर करोड़ों के जमीन घोटाले का आरोप; बोले - "अधिकारी खुद को संविधान से ऊपर न समझें" - पढ़ें पूरी खबर विस्तार से