सरयांज से बाड़ीधार सड़क बदहाल: श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा पर मंडरा रहा संकट, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 09 जून 2025; सोमवार को इन राशियों को मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद, हर क्षेत्र में मिलेगा विशेष लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       आज का पंचांग : 09 जून 2025 (सोमवार); जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       शादी के नाम पर ठगी: चौथी बार दुल्हन बनी महिला ने पति से जमीन बिकवाकर लूटे ढाई लाख, नकदी-गहनों संग फरार, पढ़ें पूरी खबर..       गिरी खड्ड में दर्दनाक हादसा: बेटी को बचाने नदी में कूदी मां, दोनों की डूबने से मौत       शिमला में वीकेंड पर उमड़ा पर्यटकों का हुजूम, सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने शिमला पहुंच रहे पर्यटक, व्यवसायियों के चेहरे खिले..       आज का पंचांग : 8 जून 2025, आज ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी तिथि, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       आज का राशिफल: 8 जून 2025: रविवार का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से मीन सभी 12 राशियों का राशिफ़ल..       केदारनाथ में बड़ा हादसा टला, हाईवे पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ हुई सुरक्षित लैंडिंग, क्षतिग्रस्त हुआ हेलिकॉप्टर, पढ़ें पूरी खबर       ICICI बैंक की महिला कर्मचारी ने किया बड़ा फ्रॉड, 100 से ज्यादा खातों से FD के पैसे निकाल शेयर बाजार में डुबोए..      

हिमाचल

शादी के नाम पर ठगी: चौथी बार दुल्हन बनी महिला ने पति से जमीन बिकवाकर लूटे ढाई लाख, नकदी-गहनों संग फरार, पढ़ें पूरी खबर..

June 08, 2025 06:44 PM
सांकेतिक फ़ोटो
Om Prakash Thakur

कुल्लू, हिमाचल प्रदेश:  बंजार घाटी के एक युवक के साथ शादी और विश्वास के नाम पर बड़ा धोखा हो गया। चौथी बार शादी करने वाली एक महिला ने पति को बड़ा बिजनेसमैन बनाने का झांसा देकर उसकी पुश्तैनी जमीन बिकवा दी और करीब ढाई लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। महिला विवाह के कुछ महीने बाद 20 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के गहनों के साथ फरार हो गई।

घटना सामने आने के बाद पतलीकूहल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

क्या है मामला:

बंजार उपमंडल के बलौन गांव निवासी ज्ञान चंद ने बताया कि वर्ष 2024 में बालीचौकी क्षेत्र की एक महिला से शादी की थी। यह रिश्ता महिला के भाई की सिफारिश पर तय हुआ था। शादी के कुछ महीने बाद पत्नी ने ज्ञान चंद को एक बड़ा व्यापार शुरू करने का सपना दिखाया और इसके लिए पैसों की आवश्यकता बताई।

पत्नी के कहने पर ज्ञान चंद ने अपने गांव की 18 बिस्वा पुश्तैनी जमीन बेच दी और करीब 2.50 लाख रुपये महिला के खाते में ट्रांसफर करवा दिए। हालांकि, जब पंचायत रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की बात आई, तो महिला ने टालमटोल करना शुरू कर दिया।

अप्रैल 2025 में बड़ा खुलासा:

शिकायतकर्ता के अनुसार, अप्रैल में महिला अचानक घर से 20, 000 रुपये नकद और कीमती गहनों के साथ गायब हो गई। जब परिजनों ने खोजबीन की, तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई—महिला पहले भी तीन शादियां कर चुकी थी, और यह उसकी चौथी शादी थी। ज्ञान चंद का आरोप है कि इस पूरे षड्यंत्र में महिला के भाई, माता और पिता भी शामिल हैं।

पुलिस की कार्रवाई:

डीएसपी केडी शर्मा ने जानकारी दी कि पतलीकूहल पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में धोखाधड़ी और षड्यंत्र की पुष्टि हुई है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

सरयांज से बाड़ीधार सड़क बदहाल: श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा पर मंडरा रहा संकट, पढ़ें पूरी खबर..

गिरी खड्ड में दर्दनाक हादसा: बेटी को बचाने नदी में कूदी मां, दोनों की डूबने से मौत

शिमला में वीकेंड पर उमड़ा पर्यटकों का हुजूम, सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने शिमला पहुंच रहे पर्यटक, व्यवसायियों के चेहरे खिले..

शिमला सहित पूरे देश में मुस्लिम समुदाय ने मनाया ईद-उल-अजहा का पर्व, नमाज में मांगी अमन और भाईचारे की दुआ, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत, कल सोलन के नौणी विश्वविद्यालय में होगा संवाद कार्यक्रम, पढ़ें पूरी खबर..

सोलन फोरलेन पर भीषण हादसा: सरिए से लदा ट्रोला पलटा, दूसरी लेन में घुसा; दो ट्रक चालकों सहित चार घायल

अर्की के शालाघाट क्षेत्र में दोहरा डंगा के समीप ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..

हमीरपुर: शादी समारोह में जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, बिलासपुर के चार लोग गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर..

कुनिहार में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार मकान की छत पर गिरी, डॉक्टर की मौके पर मौत, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में कोविड को लेकर अलर्ट जारी: IGMC में 150 ऑक्सीजन बेड तैयार, अस्पतालों में मास्क अनिवार्य, पढ़ें पूरी खबर..