"वो हमें एक करोड़ दे रहे है, मैं दो करोड़ दूंगी... बस मेरे पापा लौटा दो" हादसे में पिता को खो चुकी बेटी का फूट पड़ा दर्द       विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने की याचिका समिति की बैठक की अध्यक्षता       ✈️ किस्मत या करिश्मा ? ट्रैफिक जाम में फंसी भूमि चौहान की बच गई जान, प्लेन छूटने के 10 मिनट बाद हुआ हादसा, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में हरियाणा पुलिस की दादागिरी ! पिस्टल दिखाकर बोला, 'गोली से उड़ा दूंगा', घटना CCTV में कैद, क्या है पूरा मामला ? पढ़ें पूरी खबर..       चंबा में दर्दनाक हादसा: गर्मी से राहत की कोशिश दो युवकों की जान ले गई, एक का शव बरामद, दूसरा अब भी लापता, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 13 जून 2025; शुक्रवार के दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन, पढ़ें आज का राशिफल       अहमदाबाद विमान हादसे पर हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने जताया गहरा शोक       अहमदाबाद में दर्दनाक हादसा: ✈️ एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर 787 अहमदाबाद में क्रैश, 242 यात्रियों के मारे जाने की आशंका, पढ़ें पूरी खबर..       विमल नेगी हत्याकांड मामला: CBI की 4 घंटे की पूछताछ में SIT से अहम खुलासे, "विमल नेगी हत्याकांड" में कई रसूखदारों के तार जुड़े - मंत्री और विधायक भी रडार पर, आखिर किसके इशारे पर खेला गया ये सारा खेल ? पढ़ें पूरी खबर..       गलोग के पास एचआरटीसी बस और टैक्सी की टक्कर, दो लोग घायल, पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

आज का राशिफल: 12 जून 2025; कैसा रहेगा आपका दिन !! पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

June 12, 2025 05:19 AM

!!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। स्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली हैं लंबे समय से सोची हुई कोई बात पूरी हो सकती है, जिससे आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए काफी लाभदायक रहने वाला है। इतना ही नहीं आप बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी प्यार देखने को मिलेगा और जीवनसाथी आपसे कोई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कह सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन इस राशि के लोगों के लिए थोड़ा खर्च कराने वाला रहेगा। मुमकिन है कि आपको अपने जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाना पड़े जिसका असर आपकी जेब पर भी दिखाई देगा। आपको सलाह है कि फिलहाल अपनी सेहत का ख्याल रखें। आर्थिक मामलों में दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रह सकता है। किसी बात को लेकर अति आत्मविश्वास में न रहें। कामकाज के सिलसिले में दिन आपके लिए सहयोगी साबित होगा। वैवाहिक लोगों के जीवन में तनाव थोड़ा बढ़ सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दी  इस राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामले पक्ष में रहने वाला है। आपके सामने कम ही आर्थिक चुनौतियां रहेंगी और आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। व्यापार में भी लाभ के अच्छे योग रहने वाले हैं। प्रेम जीवन में रह रहे लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। दरअसल आपको अपनों के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। आप अपने पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जाने का भी प्लान बना सकते हैं। शादीशुदा लोगों को अपनी संतान को लेकर कोई बड़ी खुशी मिल सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन ग्रहों की स्थिति बता रही है कि इस राशि के लोगों के लिए सामान्य रहेगा। इस राशि के पेशेवर व्यक्तियों के दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। आप अपने काम में काफी व्यस्त रह सकते हैं। साथ ही आप आर्थिक रूप से काफी मजबूत दिखाई देंगे। पारिवारिक लोगों के लिए भी दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। अपनी माता के प्रति आप विशेष लगाव महसूस करेंगे। घर परिवार में जमीन-जायदाद से जुड़ी कोई बातचीत चल सकती है, जिससे आपको लाभ भी मिल सकता है। आपके करियर के लिए बेहतर दिन है। निजी जीवन भी संतोषजनक रहेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के लोगों के लिए विदेश से जुड़ा कोई शुभ समाचार लेकर आ सकता है। विदेश जाने की कोई खबर आपको मिल सकती है। दरअसल काम के सिलसिले में आपको किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखें आपको खांसी जुकाम जैसा संक्रामक रोग के कारण परेशानी हो सकती है। सेहत के मामले में लापरवाही करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अनुकूल हैं। निजी जीवन प्यार भरा रहेगा लेकिन विरोधियों से सावधान रहें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दी  इस राशि वालों के लिए सलाह है कि किसी भी बात को लेकर खुद पर तनाव को हावी न होने दें। मानसिक तौर पर खुद को स्वस्थ रखने की कोशिश करें। तनाव के कारण आपकी आर्थिक स्थिति और आपका कारोबार भी काफी प्रभावित हो सकती है। कामकाज के मामले में खुद पर पूरा भरोसा रखें ताकि आप अच्छे से काम कर सकें। आपको अपनी ससुराल जाने की मौका भी मिल सकता है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीच है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको प्रमोशन भी मिल सकता है या व्यापार में अच्छे लाभ के योग भी बनेंगे। निजी जीवन खुशियों से भरा रहेगा और आपका जीवन साथी आपके रंग में रंगा हुआ नजर आएगा। वे आपको काम की कुछ सलाह भी दे सकते हैं, जो आपके व्यापार के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। यदि आपका जीवनसाथी कोई काम करना चाहता है तो आपके लिए अच्छा होगा कि आप उनका साथ दें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के लोगों के लिए ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको सलाह है कि किसी से भी कोई कर्ज न लें क्योंकि, ऐसा करना आपके लिए सिर दर्द का कारण बन सकता है। आपके खर्चों में भी काफी बढ़ोतरी होगी। इसलिए आर्थिक रूप से दिन थोड़ा निराशाजनक रह सकता है लेकिन मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और एक साथ कई काम निपटा लेंगे। नौकरी के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको अपने सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन आप हर चुनौती का सामना ठीक से और अपने आत्मविश्वास से कर पाएंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप जिससे प्यार करते हैं उससे खुलकर अपने दिल की हर बात कह सकते हैं और वह भी आपके प्यार में डूबा हुआ नजर आएगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो बच्चे भी आपके लिए कुछ सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आमदनी के मामले में दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। जिससे आप खुद को मजबूत स्थिति में पाएंगे। नौकरीपेशा जातक अपनी नौकरी में बदलाव का विचार बना सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन इस राशि के लोगों को प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बड़ी जानकारी आपको मिल सकती है, जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। यदि आप अपना घर खरीदने की योजना बना रहे थे तो उसमें सफलता मिलने के पूरे योग हैं। आर्थिक रूप से भी आपका दिन मजबूत रहेगा और कार्यक्षेत्र में आप अपने लिए बोलेंगे यानी आपका दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। परिवार में भी तालमेल अच्छा रहेगा और माता का प्रेम आपको मिलेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि के लोगों के लिए सितारों की चाल बता रही है कि आपमें आत्मविश्वास काफी ज्यादा ऊंचा रहने वाला है जिससे आप व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन किसी भी तरह का निवेश करते समय सावधानी बरतें, नुकसान भी हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा, जिससे आप काफी प्रसन्न महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच अहंकार की लड़ाई हो सकती है। नौकरीपेशा लोग अपने साथ काम करने वाले लोगों के सहयोग से बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के लोगों के लिए ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में रहने वाली है जिससे आर्थिक लाभ होने के प्रबल योग बनेंगे। आप कोई बड़ी पॉलिसी खरीद सकते हैं या धन संचय की किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा और परिवार में प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की बात हो सकती है। धन का आगमन होगा और आप अच्छे भोजन का आनंद उठाएंगे। व्यापार में भी अनुकूलता लेकर आएगा। भाग्य के प्रबल होने से काम बनते रहेंगे जिससे आप भी मजबूत बने रहेंगे। शुभांक - 4

🔔 डिस्क्लेमर : यह राशिफल ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल मार्गदर्शन और मनोरंजन है। हम किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत, व्यावसायिक, स्वास्थ्य या कानूनी निर्णयों के लिए इसकी शुद्धता या पूर्णता की गारंटी नहीं देते। कृपया कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ या सलाहकार की सलाह अवश्य लें।

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल: 13 जून 2025; शुक्रवार के दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन, पढ़ें आज का राशिफल

आज का राशिफल: 11 जून 2025; इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का लाभ, कार्यक्षेत्र में करेंगे उन्नति, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

आज का राशिफल 10 जून 2025 : मिथुन, कर्क और कन्या राशि को आज शुभ योग से शुभ लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

साप्ताहिक राशिफल: 9 से 15 जून 2025 : मिथुन, कर्क और कुंभ को गजकेसरी योग से होगा अचानक धन लाभ, ग्रह नक्षत्रों के परिवर्तन से भाग्यशाली रहेगा सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

आज का राशिफल: 09 जून 2025; सोमवार को इन राशियों को मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद, हर क्षेत्र में मिलेगा विशेष लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

आज का राशिफल: 8 जून 2025: रविवार का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से मीन सभी 12 राशियों का राशिफ़ल..

आज का राशिफल : शनिवार, 07 जून 2025 ; निर्जला एकादशी एवं शनि देव के विशेष दिन पर जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल..

आज का राशिफल: 06 जून 2025; शुक्रवार को इन 5 राशियों को मिलेगा राजयोग का लाभ, धन के साथ कार्यक्षेत्र में पाएंगे ग्रोथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

आज का राशिफ़ल: 5 June 2025 (गुरुवार); इन 3 राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल

आज का राशिफल : 4 जून 2025 : बुधवार के दिन सिंह वाले धनधान्य में पाएंगे वृद्धि, जानें अन्य राशियों का हाल..