गांवों में मुफ्त पानी बनने जा रहा है “इतिहास”: पंचायतें तय करेंगी दरें, वसूलेंगी बिल, सरकार ने दिया पूरा अधिकार, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: PNB शाखा में 500 रुपये के 5 नकली नोट मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR, पढ़ें पूरी खबर..       राजधानी शिमला के बीसीएस स्कूल के तीन छात्र लापता, मालरोड पर खरीदारी करने गए थे; प्रतिष्ठित संस्थान में पहली बार ऐसा मामला, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : 10 अगस्त 2025; जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिनभर के शुभ संकेत और खास उपाय..       शनिवार का राशिफल: 09 अगस्त 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       आज है रक्षाबंधन 2025: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और राखी बांधने का सही समय - पूरी जानकारी यहाँ सिर्फ एक क्लिक में ..       विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने तीसा सड़क हादसे पर जताया गहरा शोक, परिजनों को हर संभव सहायता के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : गाड़ी में संदिग्ध हालात में मिला बैंक कर्मचारी का शव, मास्क और टेप से बंधा था मुंह, पढ़ें पूरी खबर.       हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, जीजा-साले सहित 6 की मौत, पढ़ें पूरी खबर..       🌞 आज का राशिफल: 08 अगस्त 2025; जानें आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है... 🌸      

हिमाचल | शिमला

शिमला में शराब ठेका खुलने पर बवाल: पंचायत प्रतिनिधियों और महिला मंडलों ने सामूहिक रूप से दिया इस्तीफा, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप, पढ़ें पूरी खबर..

July 14, 2025 10:17 PM

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के खेरा गांव में शराब ठेका खोलने को लेकर उपजा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों के भारी विरोध के बावजूद ठेका खुलने पर चेवड़ी पंचायत के सभी प्रतिनिधियों, महिला मंडलों और नशा निवारण कमेटी ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है।

शिमला: शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की चेवड़ी पंचायत के खेरा गांव में 23 मई को शराब ठेका खोले जाने के विरोध में सोमवार को पंचायत प्रधान, उप प्रधान, सभी वार्ड सदस्य, छह महिला मंडल और नशा निवारण कमेटी के सदस्यों ने अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया।

पंचायत प्रधान छविंद्र सिंह पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस निर्णय के पीछे सरकार की उपेक्षा भरी नीति है। उन्होंने कहा कि शराब ठेके के खिलाफ ग्रामीण महिलाओं ने 12 दिन तक धरना दिया, लेकिन उनकी आवाज सुनने के बजाय उल्टा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

त्यागपत्र सौंपने वालों में प्रधान छविंद्र सिंह पाल, उप प्रधान देसराज, वार्ड मेंबर नरेश शर्मा, ओम प्रकाश, ज्योतिका, अचला वर्मा और कविता शर्मा शामिल हैं। महिला मंडलों ने एसडीएम को अपने त्यागपत्र सौंपे हैं।

छविंद्र ने सरकार की नशा मुक्ति नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो पंचायतें नशे के खिलाफ आवाज उठा रही हैं, उन्हें ही निशाना बनाया जा रहा है। यही कारण है कि सभी ने नैतिक आधार पर पद छोड़ने का फैसला किया।

इस मामले को लेकर जिला पंचायत अधिकारी सतीश जम्वाल से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है और वह जांच के बाद ही इस पर टिप्पणी कर पाएंगे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

गांवों में मुफ्त पानी बनने जा रहा है “इतिहास”: पंचायतें तय करेंगी दरें, वसूलेंगी बिल, सरकार ने दिया पूरा अधिकार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: PNB शाखा में 500 रुपये के 5 नकली नोट मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR, पढ़ें पूरी खबर..

राजधानी शिमला के बीसीएस स्कूल के तीन छात्र लापता, मालरोड पर खरीदारी करने गए थे; प्रतिष्ठित संस्थान में पहली बार ऐसा मामला, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, पढ़ें पूरी खबर..

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने तीसा सड़क हादसे पर जताया गहरा शोक, परिजनों को हर संभव सहायता के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : गाड़ी में संदिग्ध हालात में मिला बैंक कर्मचारी का शव, मास्क और टेप से बंधा था मुंह, पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, जीजा-साले सहित 6 की मौत, पढ़ें पूरी खबर..

गोलमाल है भई... सब गोलमाल है ! हिमाचल की इस पंचायत में घोटाला — प्रधान ने 'उड़नखटोला बाइक' से ढुला दिए 27 टन रेत-बजरी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में पंचायत प्रधान का एक और कारनामा: RTI से खुलासा - एक बाइक पर टनों रेत-बजरी ढोकर फर्जी बिलों से सरकारी खजाने को लगाया चूना, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में बड़ा हादसा: कार नदी में गिरी, तीन की मौत, एक घायल, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में भारी बारिश के बीच प्रशासन की निष्क्रियता पर उठे सवाल, बड़ा हादसा टला, डॉ. मामराज पुंडीर ने जताई चिंता, पढ़ें पूरी खबर..