आज का राशिफल (23 अक्टूबर): जानें करियर, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आपका दिन       आज का पंचांग, 23 अक्टूबर 2026: शुक्रवार को शुक्र प्रदोष व्रत का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और पूजा का महत्व       शिमला में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, 200 बॉक्स जब्त - पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का पंचांग 22 अक्टूबर 2026: पापांकुशा एकादशी पर बन रहे शुभ योग, जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, तिथि, नक्षत्र और पूजा का महत्व       आज का राशिफल: 22 अक्टूबर 2026; ग्रहों के सेनापति मंगल और न्यायदेवता शनि की चाल से पलट सकती है इन 5 राशियों की किस्मत, जानें अपना भाग्य       दलेर मेहंदी विवाद: 35 लाख की फीस और वीआईपी खर्च, मंत्री सुबोध उनियाल का कड़ा पलटवार- 'तबीयत खराब थी तो मंच पर आकर जनता को मूर्ख क्यों बनाया?'       अनुपम खेर ने दलेर मेहंदी के सरेआम अपमान पर जताया कड़ा ऐतराज, मंत्री के रवैये की निंदा कर इंडस्ट्री से की आवाज उठाने की अपील       हिमाचल भाजपा ने कसा संगठन का पेंच: प्रदेश के इन जिलों में नए समन्वयकों की नियुक्ति, प्रकोष्ठों के कामकाज में आएगी तेजी       हिमाचल में अब 20 से 30 साल तक नहीं टूटेंगी सड़कें, PWD ने तैयार किया 'कंक्रीट और प्लास्टिक' रोडमैप       हिमाचल में 'वोट चोरी' पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त      

देश/विदेश

क्या "चंदा दो, टिकट लो" था कांग्रेस का फॉर्मूला ? ED की रिपोर्ट में विस्फोट, चैरिटी की आड़ में कांग्रेस ने खेला अरबों का खेल! नाम चैरिटी का, काम टिकट बांटने का ! क्या यही है कांग्रेस का असली राजनीतिक मॉडल ? पढ़ें पूरी खबर..

July 13, 2025 10:20 AM
नेशनल हेराल्ड केस में ED के नए दावे से हड़कंप. (फाइल फोटो)

क्या "चंदा दो, टिकट लो" था कांग्रेस का फॉर्मूला ? ED की रिपोर्ट में विस्फोट, चैरिटी की आड़ में कांग्रेस ने खेला अरबों का खेल! नाम चैरिटी का, काम टिकट बांटने का ! क्या यही है कांग्रेस का असली राजनीतिक मॉडल ? पढ़ें विस्तार से..

नई दिल्ली: देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अब सवालों के कटघरे में है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ताज़ा रिपोर्ट ने नेशनल हेराल्ड केस में ऐसे सनसनीखेज खुलासे किए हैं, जो न केवल चौंकाने वाले हैं, बल्कि राजनीति के भीतर छुपी संपत्ति हड़पने की साज़िश को उजागर करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, “चैरिटी” की आड़ में अरबों की संपत्ति पर कब्जा किया गया, और जिन लोगों ने संस्था को “दान” दिया, उन्हें कांग्रेस से चुनावी टिकट मिल गया — क्या यही है कांग्रेस का असली राजनीतिक मॉडल ?

₹0 का निवेश, ₹2000 करोड़ की मिल्कियत पर कब्जा!

ED की रिपोर्ट बताती है कि Young Indian Pvt. Ltd., जिस पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी का सीधा नियंत्रण है, ने महज ₹50 लाख के कागज़ी सौदे के ज़रिए Associated Journals Limited (AJL) की बेशकीमती संपत्तियों पर कब्जा कर लिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह ₹50 लाख भी यंग इंडियन ने अपनी जेब से नहीं दिए, बल्कि एक कोलकाता की कंपनी Dotex Merchandise Pvt. Ltd. से उधार लिए गए थे।

इस डील में दिल्ली, मुंबई, भोपाल और पटना जैसी प्राइम लोकेशन पर बनी इमारतें यंग इंडियन के कब्जे में चली गईं, बिना एक भी चैरिटेबल काम किए।

चैरिटी के नाम पर राजनीति का काला खेल?

ED का दावा है कि Young Indian सिर्फ नाम की संस्था थी, जिसका असली उद्देश्य था AJL की संपत्तियों को हथियाना। न कोई सामाजिक कार्य, न कोई जनसेवा – केवल एक व्यवस्थित योजना के तहत अरबों की संपत्ति को अपने कब्जे में लेना। और यहां तक कि जिन लोगों ने संस्था को दान दिया, उन्हें कांग्रेस के टिकट भी मिल गए। यानी चैरिटी की आड़ में चल रही थी सियासी सौदेबाज़ी!

"प्रत्यक्ष राजनीतिक नेतृत्व द्वारा नियंत्रित धोखाधड़ी"

प्रवर्तन निदेशालय ने इस पूरे सौदे को "सीधे राजनीतिक नेतृत्व द्वारा रचित और नियंत्रित धोखाधड़ी" करार दिया है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नांडिस इस कंपनी के निदेशक रह चुके हैं। सोनिया और राहुल से पूछताछ हो चुकी है और मामला अदालत में चल रहा है।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया – "कोई फर्क नहीं पड़ता"!

ED के इन गंभीर आरोपों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सफाई देते हुए कहा कि “एक पैसा भी इधर-उधर नहीं हुआ” और इसे राजनीतिक प्रतिशोध की संज्ञा दी। लेकिन क्या सिर्फ “राजनीतिक प्रतिशोध” कह देने से ₹2000 करोड़ की संपत्तियों का जवाब नहीं देना पड़ेगा?

राजनीति या मुनाफे की चैरिटी?

अब जब प्रवर्तन निदेशालय ने यह विस्फोटक रिपोर्ट अदालत में दाखिल कर दी है, तो सवाल सीधा है - क्या कांग्रेस ने सत्ता की सीढ़ी चढ़ने के लिए “दान दो, टिकट लो” का फार्मूला अपनाया था? या ये मामला भी एक बार फिर “राजनीति बनाम जांच एजेंसी” के दलदल में फंस जाएगा?

अब अदालत को तय करना है – क्या ये सिर्फ एक कानूनी विवाद है या भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा घोटाला..!!

यह लेख प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा अदालत में प्रस्तुत दस्तावेजों और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। इसमें व्यक्त किए गए आरोपों की पुष्टि अदालत द्वारा की जानी शेष है। किसी भी व्यक्ति या संस्था को पूर्वाग्रह या दोषी ठहराने का उद्देश्य नहीं है। अंतिम निर्णय न्यायालय की प्रक्रिया और निर्णय पर निर्भर करेगा।

👉 इस खुलासे पर आपकी क्या राय है ? नीचे कमेंट करें और शेयर करें ताकि देश जान सके, चैरिटी के नाम पर खेला गया खेल या फिर कुछ और..

 

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

अनुपम खेर ने दलेर मेहंदी के सरेआम अपमान पर जताया कड़ा ऐतराज, मंत्री के रवैये की निंदा कर इंडस्ट्री से की आवाज उठाने की अपील

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान, मार्को रुबियो ने बताया संभावित समय

शराब खरीदने से पहले दिखाना पड़ सकता है ID कार्ड! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

​19 अक्टूबर की 10 बड़ी खबरें: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, हिमाचल में साझा जमीन पर निर्माण रुका; राजनाथ सिंह का ताजिकिस्तान दौरा - पढ़ें विस्तार से..

आज की 10 बड़ी खबरें: सियासत से लेकर कारोबार, खेल और मौसम तक की विस्तृत जानकारी

बॉलीवुड में शोक की लहर: नहीं रहे 'क्रांतिवीर' नाना पाटेकर, गोवा के अस्पताल में ली अंतिम सांस - पढ़ें पूरी खबर..

BREAKING NEWS : भीषण विमान हादसा: वायुसेना का ATR-42 प्लेन क्रैश, 32 लोगों की मौत की आशंका

नॉर्वे में भारतीय दूतावास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष पठानियां, हिमाचल के पर्यटन व हरित ऊर्जा पर हुई चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पहुंचे नॉर्वे, ट्रॉम्सो यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों से करेंगे संवाद - पढ़ें पूरी खबर ...

​69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का केपटाउन में भव्य समापन, पठानियां ने दक्षिण अफ्रीका का जताया आभार - पढ़ें पूरी खबर..