दिल्ली पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की शिष्टाचार भेंट, पढ़ें पूरी खबर..       क्या "चंदा दो, टिकट लो" था कांग्रेस का फॉर्मूला ? ED की रिपोर्ट में विस्फोट, चैरिटी की आड़ में कांग्रेस ने खेला अरबों का खेल! नाम चैरिटी का, काम टिकट बांटने का ! क्या यही है कांग्रेस का असली राजनीतिक मॉडल ? पढ़ें पूरी खबर..       रविवार का राशिफल : 13 जुलाई 2025; इन 5 राशियों के लिए दिन रहेगा बेहतर, जानें आज का राशिफल       शनिवार का राशिफल : 12 जुलाई 2025; जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 12 राशियों की भविष्यवाणी       व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में हिमाचल सरकार का बड़ा कदम : ‘माय डीड’ सेवा शुरू, जमीन की रजिस्ट्री अब होगी पेपरलेस, सिफारिशों का दौर खत्म, पढ़ें पूरी ख़बर..       Bus Accident: बिलासपुर के नम्होल में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 36 लोग लोग थे सवार, 7 गंभीर घायल, 26 को लगी चोटें, पढ़ें पूरी ख़बर       आज का पंचांग : 11 जुलाई 2025; आज से सावन मास का आरंभ, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय       शुक्रवार का राशिफल: 11 जुलाई 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       भोपाल में पीठासीन अधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया       हिमाचल में मानसून का कहर: 10-11 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, 13 से फिर बिगड़ सकता है मौसम; सतर्क रहें, नदी-नालों से दूर रहें..      

हिमाचल

दिल्ली पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की शिष्टाचार भेंट, पढ़ें पूरी खबर..

July 13, 2025 05:53 PM

नई दिल्ली: (HD। News); हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक में भाग लेने पिछले कल सायं नई दिल्ली पहुँचे। विधान सभा अध्यक्ष मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित होने वाली पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक मे भाग लेने भोपाल जा रहे हैं।

गत सायं दिल्ली पहुँचकर विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। पठानियां ने इस अवसर पर ओम बिरला को गुलदस्ता, हिमाचली टोपी व शॉल भेंटकर सम्मानित भी किया।

करीब 25 मिनट की इस मुलाकात के दौरान दोनों दिग्गजों के बीच देश व प्रदेश के आर्थिक, राजनीतिक तथा वैधानिक विषयों पर चर्चा हुई। विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने लोक सभा अध्यक्ष को हिमाचल प्रदेश के जिला मण्डी व अन्य जिलों में भू-स्खलन तथा बादल के फटने से से उत्पन्न हुई भयावह स्थिती के बारे अवगत करवाया तथा देश के माननीय प्रधानमंत्री के साथ प्रदेश को उदार आर्थिक सहायता पहुँचाने की पैरवी करने बारे भी लोक सभा अध्यक्ष से आग्रह किया। पठानियां ने कहा कि प्रदेश को प्रचंड बाढ़, भू-स्खलन तथा बादल फटने से सैंकड़ों करोड़ का नुकसान हुआ है।

इस अवसर पर दोनों दिग्गजों के बीच संसदीय प्रणाली को कैसे मजबूत किया जाए पर भी गम्भीर चर्चा हुई। राज्य तथा केन्द्र के बीच किस तरह से सौहार्द तथा मजबूत रिश्ते बने रहें पर भी गहरा मंथन किया गया। इस अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कुलदीप सिंह पठानियां को राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र - ॥ के धर्मशाला में बेहतरीन आयोजन के लिए बधाई दी तथा हर अतिथि का जिस तरह से विधान सभा अध्यक्ष ने व्यक्तिगत तौर पर आतिथ्य सत्कार किया के लिए भी पीठ थपथपाई।

इस अवसर पर दोनों के बीच राज्य विधान मण्डलों तथा सरकारों के बीच बेहतर समन्वय तथा विधान सभा सचिवालय को वितीय स्वायतता इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई। पठानियां ने तपोवन विधान भवन के अधिक से अधिक इस्तेमाल बारे भी लोक सभा अध्यक्ष के साथ चर्चा की तथा आग्रह किया कि लोक सभा सचिवालय की (PRIDE) संसदीय शोध एवं अनुसंधान शाखा को निर्देश देकर तपोवन विधान भवन को प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए इस्तेमाल किया जाए ताकि उसकी समय –समय पर मुरम्मत तथा देखभाल का कार्य चलता रहे वैसे भी तपोवन तपस्या तथा योग की भूमि है जिसके साथ में स्वामी चिन्मयनंद का आश्रम तथा योग केन्द्र भी मौजूद है व पर्यटन की दृष्टि से भी रमणीय स्थल है। इस अवसर पर विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी मौजूद थे। आज दोपहर बाद विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां नई दिल्ली से भोपाल में आयोजित होने वाली पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक में भाग लेने के लिए रवाना होंगे।

 

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में हिमाचल सरकार का बड़ा कदम : ‘माय डीड’ सेवा शुरू, जमीन की रजिस्ट्री अब होगी पेपरलेस, सिफारिशों का दौर खत्म, पढ़ें पूरी ख़बर..

Bus Accident: बिलासपुर के नम्होल में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 36 लोग लोग थे सवार, 7 गंभीर घायल, 26 को लगी चोटें, पढ़ें पूरी ख़बर

भोपाल में पीठासीन अधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया

हिमाचल में मानसून का कहर: 10-11 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, 13 से फिर बिगड़ सकता है मौसम; सतर्क रहें, नदी-नालों से दूर रहें..

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: घाटे में चल रहे इन 14 होटलों को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय, O&M मोड पर देने की मंजूरी, पढ़ें पूरी खबर..

अर्की अस्पताल में जच्चा-बच्चा की ज़िंदगी से खिलवाड़ ! डॉक्टर गायब, नर्सों की खींचतान से गई मासूम की जान, सवालों के घेरे में स्वास्थ्य विभाग, पढ़ें पूरी खबर..

कर्ज़ के जाल में फंसे ग्राहकों को RBI की बड़ी सौगात, हेल्पलाइन सेवा शुरू, अब बैंकों की मनमानी पर लगेगी लगाम, पढ़ें पूरी खबर..

सोलन में सात भवन असुरक्षित घोषित: नगर निगम ने जारी किए तोड़ने के नोटिस, 45 दिन की डेडलाइन, पढ़ें पूरी खबर..

चंबा के चुराह में फटा बादल : सड़कें टूटीं, खेतों में मक्की की फसल बर्बाद, पढ़ें पूरी खबर..

आपदा के चलते टला वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण; श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नहीं पहुंचे विक्रमादित्य, प्रतिभा बोलीं- होली लॉज जनसेवा के लिए हमेशा खुला रहेगा