गांवों में मुफ्त पानी बनने जा रहा है “इतिहास”: पंचायतें तय करेंगी दरें, वसूलेंगी बिल, सरकार ने दिया पूरा अधिकार, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: PNB शाखा में 500 रुपये के 5 नकली नोट मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR, पढ़ें पूरी खबर..       राजधानी शिमला के बीसीएस स्कूल के तीन छात्र लापता, मालरोड पर खरीदारी करने गए थे; प्रतिष्ठित संस्थान में पहली बार ऐसा मामला, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : 10 अगस्त 2025; जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिनभर के शुभ संकेत और खास उपाय..       शनिवार का राशिफल: 09 अगस्त 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       आज है रक्षाबंधन 2025: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और राखी बांधने का सही समय - पूरी जानकारी यहाँ सिर्फ एक क्लिक में ..       विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने तीसा सड़क हादसे पर जताया गहरा शोक, परिजनों को हर संभव सहायता के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : गाड़ी में संदिग्ध हालात में मिला बैंक कर्मचारी का शव, मास्क और टेप से बंधा था मुंह, पढ़ें पूरी खबर.       हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, जीजा-साले सहित 6 की मौत, पढ़ें पूरी खबर..       🌞 आज का राशिफल: 08 अगस्त 2025; जानें आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है... 🌸      

हिमाचल | शिमला

आपदा के चलते टला वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण; श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नहीं पहुंचे विक्रमादित्य, प्रतिभा बोलीं- होली लॉज जनसेवा के लिए हमेशा खुला रहेगा

July 08, 2025 08:09 PM
फोटो सोर्स : सोशल मीडिया

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की शिमला रिज मैदान पर प्रस्तावित प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को अब स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम 15 जुलाई को प्रस्तावित था, जिसमें कांग्रेस के शीर्ष नेता शामिल होने वाले थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि राज्य में आई आपदा को देखते हुए कार्यक्रम को टाल दिया गया है।

शिमला: वीरभद्र सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने शिमला स्थित राजीव भवन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हालांकि, उनके बेटे और राज्य सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह इस मौके पर उपस्थित नहीं हो सके। इस अवसर पर प्रतिभा सिंह ने वीरभद्र सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आधुनिक हिमाचल के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी सुविधाओं के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह एक जननायक थे जो हमेशा आम जनता के सुख-दुख में सहभागी रहते थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे उनके दिखाए रास्ते पर चलें और प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएं।

प्रतिभा सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि होली लॉज, जो वीरभद्र सिंह का निवास रहा है, वह हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं और जन सेवा के लिए खुला रहेगा।

इस मौके पर कुलदीप राठौर, विधायक हरीश जनारथा, वन निगम उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमुडा उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, मेयर सुरेंद्र चौहान, आदर्श सूद, चिरंजीव लाल कश्यप, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, अमित नंदा, यशपाल तनाईक और देवेंद्र बुशहरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण फिलहाल स्थगित हो गया है, लेकिन उनके विचार और योगदान आज भी प्रदेश की राजनीति व जनता के दिलों में जीवित हैं। नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

गांवों में मुफ्त पानी बनने जा रहा है “इतिहास”: पंचायतें तय करेंगी दरें, वसूलेंगी बिल, सरकार ने दिया पूरा अधिकार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: PNB शाखा में 500 रुपये के 5 नकली नोट मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR, पढ़ें पूरी खबर..

राजधानी शिमला के बीसीएस स्कूल के तीन छात्र लापता, मालरोड पर खरीदारी करने गए थे; प्रतिष्ठित संस्थान में पहली बार ऐसा मामला, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, पढ़ें पूरी खबर..

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने तीसा सड़क हादसे पर जताया गहरा शोक, परिजनों को हर संभव सहायता के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : गाड़ी में संदिग्ध हालात में मिला बैंक कर्मचारी का शव, मास्क और टेप से बंधा था मुंह, पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, जीजा-साले सहित 6 की मौत, पढ़ें पूरी खबर..

गोलमाल है भई... सब गोलमाल है ! हिमाचल की इस पंचायत में घोटाला — प्रधान ने 'उड़नखटोला बाइक' से ढुला दिए 27 टन रेत-बजरी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में पंचायत प्रधान का एक और कारनामा: RTI से खुलासा - एक बाइक पर टनों रेत-बजरी ढोकर फर्जी बिलों से सरकारी खजाने को लगाया चूना, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में बड़ा हादसा: कार नदी में गिरी, तीन की मौत, एक घायल, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में भारी बारिश के बीच प्रशासन की निष्क्रियता पर उठे सवाल, बड़ा हादसा टला, डॉ. मामराज पुंडीर ने जताई चिंता, पढ़ें पूरी खबर..