​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी       28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.       क्षेत्रीय स्वास्थ्य सहयोग में भारत की बड़ी पहल: श्रीलंका को मिलेंगी 100 अतिरिक्त एंबुलेंस, बिम्सटेक स्वास्थ्य मंत्रियों का संयुक्त घोषणापत्र जारी       आईपीएल 2027 से पहले ऐतिहासिक प्लेयर ट्रेड: हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल, अर्शदीप सिंह की मुंबई इंडियंस में एंट्री       अंडर-19 एशिया कप 2026 सेमीफाइनल: भारत और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक जंग, आर्यवीर सहवाग पर टिकीं निगाहें       युवा ओलंपिक 2026: भारतीय मुक्केबाज गुंजन और अंबेकर मीतेई फाइनल में पहुंचे, भारत को दो स्वर्ण पदक की उम्मीद       शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..       उद्यमिता और बुनियादी ढांचे को सरकार का बड़ा बूस्टर: स्टैंड-अप इंडिया योजना 2031 तक बढ़ी, ₹4,111 करोड़ के फंड को मंजूरी       वैश्विक एजेंसियों को भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा: मूडीज ने FY27 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, $1 ट्रिलियन निर्यात की ओर देश       देश के खजाने में बंपर इजाफा: प्रत्यक्ष कर संग्रह 11.8% बढ़कर ₹14.42 लाख करोड़ के पार, रुपया 7 महीने के उच्चतम स्तर पर      

हिमाचल | कांगड़ा

राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ जोन-2 सम्मेलन सम्पन्न: दलबदल कानून और AI पर हुई गहन चर्चा, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया ऐतिहासिक, पढ़ें पूरी खबर..

July 01, 2025 06:42 PM

धर्मशाला: (HD News);  हिमाचल प्रदेश विधान सभा द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र – जोन-2 का वार्षिक सम्मेलन मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। सम्मेलन में आठ राज्यों की विधानसभाओं एवं तेलंगाना विधान परिषद के चेयरमैन सहित कुल 38 प्रतिनिधियों ने भाग लेकर दो महत्वपूर्ण विषयों – अनुच्छेद 102(2) और 101(2) की 10वीं अनुसूची के तहत दलबदल की अयोग्यता तथा विधानसभाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग पर गहन मंथन किया।

सत्र की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने सभी प्रतिनिधियों का खराब मौसम के बावजूद सम्मेलन में भाग लेने पर आभार जताया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश डिजिटल अभियान में अग्रणी रहा है और देश की पहली ई-विधान प्रणाली की शुरुआत भी यहीं वर्ष 2014 में हुई थी। उन्होंने AI विषय पर प्रतिनिधियों की राय से सहमति जताई और कहा कि इस दिशा में प्रदेश पहले से ही प्रयासरत है।

दलबदल कानून पर बोलते हुए पठानियां ने जोर देकर कहा कि इस कानून को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है ताकि जनप्रतिनिधि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए जनता के विश्वास को बनाए रखें। उन्होंने याद दिलाया कि उनके एक ऐतिहासिक निर्णय के कारण छह विधायकों की सदस्यता समाप्त हुई थी, जिसे उच्च न्यायालय ने भी मान्यता दी थी। उन्होंने बताया कि प्रदेश विधानसभा ने एक कानून पारित किया है, जिसके अनुसार यदि कोई सदस्य दलबदल के तहत अयोग्य ठहराया जाता है तो उसे सभी सुविधाओं, पेंशन से वंचित कर दिया जाएगा और वह आगामी छह वर्षों तक चुनाव नहीं लड़ पाएगा।

पठानियां ने संसाधनों पर नियंत्रण न होने की समस्या पर भी चिंता जताई और कहा कि जब तक राज्यों के पास कानूनी अधिकार नहीं होंगे, तब तक विकास की गति बाधित होती रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून बनाने का अधिकार भले ही विधानसभा और लोकसभा दोनों को है, परंतु लोकसभा द्वारा पारित कानून सर्वोपरि होता है।

यह सम्मेलन न केवल विधायी विमर्श के लिए एक मंच बना, बल्कि इसके माध्यम से भविष्य के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश भी तय किए गए, जो आने वाले समय में देश की संसदीय कार्यप्रणाली में दूरगामी प्रभाव डाल सकते हैं।

 

 

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

चम्याणा अस्पताल की बदहाली पर फूटा 'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के संस्थापक का गुस्सा, बोले— वरिष्ठ डॉक्टरों की जगह सीईओ संभालें प्रशासनिक व्यवस्था

केबीसी के मंच पर गूंजी शिमला के 'लंगर मैन' की सेवा, अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में बात कर मांगा बैंक खाता

​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी

28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.

शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आने से युवक की मौके पर मौत

शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट - पढ़ें पूरी खबर..

संकटमोचन मंदिर चोरी मामला: 10 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर, सराफा कारोबारियों से पूछताछ जारी - पढ़ें पूरी खबर..

सोलन में NH-5 पर रफ्तार का कहर: रबौन में बेकाबू ट्रक ने क्रैश बैरियर और बिजली के खंभे तोड़े, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक, 21 नवंबर तक विशेष निर्देश