​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी       28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.       क्षेत्रीय स्वास्थ्य सहयोग में भारत की बड़ी पहल: श्रीलंका को मिलेंगी 100 अतिरिक्त एंबुलेंस, बिम्सटेक स्वास्थ्य मंत्रियों का संयुक्त घोषणापत्र जारी       आईपीएल 2027 से पहले ऐतिहासिक प्लेयर ट्रेड: हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल, अर्शदीप सिंह की मुंबई इंडियंस में एंट्री       अंडर-19 एशिया कप 2026 सेमीफाइनल: भारत और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक जंग, आर्यवीर सहवाग पर टिकीं निगाहें       युवा ओलंपिक 2026: भारतीय मुक्केबाज गुंजन और अंबेकर मीतेई फाइनल में पहुंचे, भारत को दो स्वर्ण पदक की उम्मीद       शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..       उद्यमिता और बुनियादी ढांचे को सरकार का बड़ा बूस्टर: स्टैंड-अप इंडिया योजना 2031 तक बढ़ी, ₹4,111 करोड़ के फंड को मंजूरी       वैश्विक एजेंसियों को भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा: मूडीज ने FY27 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, $1 ट्रिलियन निर्यात की ओर देश       देश के खजाने में बंपर इजाफा: प्रत्यक्ष कर संग्रह 11.8% बढ़कर ₹14.42 लाख करोड़ के पार, रुपया 7 महीने के उच्चतम स्तर पर      

हिमाचल | कांगड़ा

हिमाचल में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, एचपीटीडीसी के होटल अब मेक माई ट्रिप पोर्टल पर होंगे उपलब्ध, धर्मशाला में हुआ एग्रीमेंट, पढ़ें पूरी खबर।

September 10, 2025 06:48 PM
Om Prakash Thakur

धर्मशाला: (HD News); हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने पर्यटन को नई ऊँचाइयाँ देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए देश की अग्रणी ट्रैवल कंपनी मेक माई ट्रिप के साथ समझौता किया है। इस एग्रीमेंट के बाद निगम के 56 होटल अब पर्यटकों के लिए मेक माई ट्रिप पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली ने कहा कि आधुनिक डिजिटल युग में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा पर्यटन विकास के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि एचपीटीडीसी के होटलों को देश-विदेश के पर्यटक हमेशा से पसंद करते रहे हैं और अब मेक माई ट्रिप से जुड़ने के बाद इन होटलों को और बड़ा बाजार मिलेगा।

बाली ने कहा कि जब वर्ष 2023 में उन्हें निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, उस समय निगम घाटे में था। अधिकारियों और कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से बीते वर्ष निगम ने 107 करोड़ रुपये की आय अर्जित की। उन्होंने विश्वास जताया कि यह नया करार निगम के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

अध्यक्ष बाली ने कहा कि मेक माई ट्रिप के साथ गठजोड़ से न केवल निगम को लाभ होगा बल्कि प्रदेश आने वाले पर्यटकों को भी पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ आसानी से उपलब्ध होंगी। इससे पर्यटन को नया आयाम मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोज़गार के अवसर भी बढ़ेंगे।

मुख्यालय स्थानांतरण का बड़ा निर्णय

इस मौके पर बाली ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम का मुख्यालय अब शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित कर दिया गया है। यह निर्णय निगम की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में लिया गया था और बाद में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इसे मंज़ूरी मिली।

उन्होंने कहा कि इस कदम से धर्मशाला को पर्यटन मानचित्र पर और मज़बूत पहचान मिलेगी और शिमला में भीड़भाड़ एवं प्रशासनिक दृष्टि से बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित होगा।

इस अवसर पर मेक माई ट्रिप के जोनल प्रभारी आशीष पारेख, पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार और महाप्रबंधक अनिल तनेजा भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

चम्याणा अस्पताल की बदहाली पर फूटा 'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के संस्थापक का गुस्सा, बोले— वरिष्ठ डॉक्टरों की जगह सीईओ संभालें प्रशासनिक व्यवस्था

केबीसी के मंच पर गूंजी शिमला के 'लंगर मैन' की सेवा, अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में बात कर मांगा बैंक खाता

​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी

28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.

शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आने से युवक की मौके पर मौत

शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट - पढ़ें पूरी खबर..

संकटमोचन मंदिर चोरी मामला: 10 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर, सराफा कारोबारियों से पूछताछ जारी - पढ़ें पूरी खबर..

सोलन में NH-5 पर रफ्तार का कहर: रबौन में बेकाबू ट्रक ने क्रैश बैरियर और बिजली के खंभे तोड़े, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक, 21 नवंबर तक विशेष निर्देश