​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी       28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.       क्षेत्रीय स्वास्थ्य सहयोग में भारत की बड़ी पहल: श्रीलंका को मिलेंगी 100 अतिरिक्त एंबुलेंस, बिम्सटेक स्वास्थ्य मंत्रियों का संयुक्त घोषणापत्र जारी       आईपीएल 2027 से पहले ऐतिहासिक प्लेयर ट्रेड: हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल, अर्शदीप सिंह की मुंबई इंडियंस में एंट्री       अंडर-19 एशिया कप 2026 सेमीफाइनल: भारत और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक जंग, आर्यवीर सहवाग पर टिकीं निगाहें       युवा ओलंपिक 2026: भारतीय मुक्केबाज गुंजन और अंबेकर मीतेई फाइनल में पहुंचे, भारत को दो स्वर्ण पदक की उम्मीद       शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..       उद्यमिता और बुनियादी ढांचे को सरकार का बड़ा बूस्टर: स्टैंड-अप इंडिया योजना 2031 तक बढ़ी, ₹4,111 करोड़ के फंड को मंजूरी       वैश्विक एजेंसियों को भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा: मूडीज ने FY27 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, $1 ट्रिलियन निर्यात की ओर देश       देश के खजाने में बंपर इजाफा: प्रत्यक्ष कर संग्रह 11.8% बढ़कर ₹14.42 लाख करोड़ के पार, रुपया 7 महीने के उच्चतम स्तर पर      

हिमाचल | कांगड़ा

मशरूम दिवस पर किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी, आय और रोजगार सृजन पर हुआ जोर, पढ़ें पूरी खबर..

September 10, 2025 06:57 PM

धर्मशाला: (एचडी न्यूज);  मशरूम विकास परियोजना पालमपुर में मशरूम दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में किसानों को मशरूम उत्पादन के महत्व और संभावनाओं के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर विशेषज्ञों ने बताया कि मशरूम की खेती न केवल अतिरिक्त आय का साधन बन सकती है बल्कि यह पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर आहार भी है।

किसानों को योजनाओं और संभावनाओं से कराया अवगत

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बागवानी विभाग के संयुक्त निदेशक कमलशील नेगी ने कहा कि विभाग किसानों को लगातार नई योजनाओं से जोड़ रहा है। मशरूम की खेती से किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं और परिवार को पौष्टिक आहार उपलब्ध करा सकते हैं। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के मशरूम की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे किसानों ने गहरी रुचि से देखा।

विशेषज्ञों ने दी तकनीकी जानकारी

बागवानी विभाग के उपनिदेशक कांगड़ा डॉ. अलक्ष पठानिया ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि शिटाके, बटन और ढींगरी मशरूम जैसी किस्में आर्थिक रूप से लाभकारी हैं और बाजार में उनकी बड़ी मांग है।

विषय विशेषज्ञ डॉ. सपन ठाकुर ने शिटाके मशरूम की उपयोगिता और औषधीय गुणों के बारे में विस्तार से बताया, वहीं डॉ. हितेंद्र पटियाल ने किसानों को प्रशिक्षण शिविर के तहत मशरूम की खेती, उसकी बीमारियों, मार्केटिंग और बैंकिंग सहायता संबंधी जानकारी दी।

अनुभव साझा कर किया प्रेरित

इस अवसर पर मशरूम उत्पादक डॉ. सुनील कुमार और किसान विनोद ने अपने अनुभव साझा करते हुए मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार का बेहतर साधन बताया। उन्होंने कहा कि सही तकनीक और मार्गदर्शन से किसान कम लागत में बेहतर आमदनी कमा सकते हैं।

हंस फाउंडेशन ने जताया आभार

हंस फाउंडेशन के परियोजना प्रबंधक ओम राज शर्मा ने किसानों का धन्यवाद करते हुए कहा कि मशरूम उत्पादन गांवों में आय और रोजगार का मजबूत आधार बन सकता है।

कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ डॉ. उमंग भारद्वाज, उद्यान विकास अधिकारी डॉ. राजेश पटियाल, डॉ. हितेश ठाकुर, सहायक उद्यान विकास अधिकारी संजय मेहता, उद्यान प्रसार अधिकारी किरण कुमारी, तथा हंस फाउंडेशन से डॉ. अरुण और डॉ. चेतना सहित कई प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

चम्याणा अस्पताल की बदहाली पर फूटा 'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के संस्थापक का गुस्सा, बोले— वरिष्ठ डॉक्टरों की जगह सीईओ संभालें प्रशासनिक व्यवस्था

केबीसी के मंच पर गूंजी शिमला के 'लंगर मैन' की सेवा, अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में बात कर मांगा बैंक खाता

​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी

28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.

शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आने से युवक की मौके पर मौत

शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट - पढ़ें पूरी खबर..

संकटमोचन मंदिर चोरी मामला: 10 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर, सराफा कारोबारियों से पूछताछ जारी - पढ़ें पूरी खबर..

सोलन में NH-5 पर रफ्तार का कहर: रबौन में बेकाबू ट्रक ने क्रैश बैरियर और बिजली के खंभे तोड़े, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक, 21 नवंबर तक विशेष निर्देश