हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 04, 2026
बुधवार का राशिफल : 04 फरबरी 2026; आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानिए आज का राशिफल       क्वानू बस हादसा: हिमाचल विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने जताया गहरा शोक, 4 लोगों की मौत पर जताई संवेदना; लापरवाही रोकने की नसीहत - पढें पूरी खबर       दुःखद हादसा : हिमाचल से पांवटा जा रही HRTC बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत; डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 3 फरवरी 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       आज का राशिफल: चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, इन 5 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का द्वार, जानें अपना भाग्यफल       ​30 जनवरी 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी?       ​आज का राशिफल: 29 जनवरी 2026 — मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का भाग्य और क्या कहते हैं आपके सितारे!       आज का राशिफल: गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल? जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा 26 जनवरी का दिन!       हिमाचल : बयानवीरों पर हाईकमान का हंटर: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश; अब न दलील चलेगी, न सफाई - पढ़ें पूरी खबर       ​आज का राशिफल: 24 जनवरी को बन रहा है अद्भुत 'गजकेसरी योग', जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत      

हिमाचल | कांगड़ा

R.S. Belvedre होटल लोन मामला: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का बड़ा खुलासा, 24.21 करोड़ का ब्याज माफ, पढ़ें पूरी खबर..

September 12, 2025 06:21 AM
Om Prakash Thakur

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने बेल्वेदरे होटल लोन विवाद पर बड़ा खुलासा किया है। बैंक ने स्पष्ट किया कि 2013 से 2016 के बीच स्वीकृत 18.55 करोड़ रुपये के टर्म लोन और सीसी खातों को वन टाइम सेटलमेंट (OTS) स्कीम 2024 के तहत निपटाया गया है। इस प्रक्रिया में 21.70 करोड़ रुपये की रिकवरी की गई जबकि 24.21 करोड़ रुपये का ब्याज माफ किया गया। बैंक ने कहा कि पूरी कार्यवाही आरबीआई और बैंक की नीतियों के अनुसार की गई है।

धर्मशाला: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने R.S. Belvedre होटल लोन मामले को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। बैंक के अनुसार वर्ष 2013 से 2016 के बीच होटल और उससे जुड़े कुल 6 खातों में 18.55 करोड़ रुपये का टर्म लोन व सीसी लिमिट स्वीकृत की गई थी, जो बाद में एनपीए घोषित हो गए। इसके अतिरिक्त आर.एस. कंस्ट्रक्शन के नाम पर 5 करोड़ रुपये की सीसी लिमिट भी एनपीए में चली गई।

बैंक ने रिकवरी के लिए सरफेसी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए होटल का सांकेतिक कब्जा (Symbolic Possession) लिया और Section 13(4) के तहत आगे की कार्यवाही शुरू की। इसके बाद उधारकर्ता ने बैंक की वन टाइम सेटलमेंट (OTS) स्कीम 2024 में आवेदन किया, जिसे बैंक ने अपनी नीतियों के अनुसार स्वीकृत कर लिया।

उधारकर्ता को 90 दिनों में भुगतान करना था और अतिरिक्त 2 माह की मोहलत भी दी गई। इस अवधि में उधारकर्ता ने पूरा भुगतान कर दिया। बैंक ने बताया कि खातों को 21.70 करोड़ रुपये में सेटल किया गया, जबकि 24.21 करोड़ रुपये का ब्याज माफ किया गया।

बैंक का कहना है कि यह प्रक्रिया आरबीआई के नियमों और बैंक की नीतियों के अनुरूप थी और इसे बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (BOD) ने भी मंजूरी दी थी। बैंक ने बताया कि अब तक 217 खातों को OTS के तहत बंद किया जा चुका है, जिनमें कुल 29.16 करोड़ रुपये का सेटलमेंट किया गया।

बैंक ने यह भी स्पष्ट किया कि उधारकर्ता द्वारा पहले DRT चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में दायर मामले भी खारिज हो चुके हैं।

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने बेल्वेदरे होटल लोन मामले पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि पूरी कार्यवाही पारदर्शी ढंग से और नियमों के अनुसार की गई है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

क्वानू बस हादसा: हिमाचल विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने जताया गहरा शोक, 4 लोगों की मौत पर जताई संवेदना; लापरवाही रोकने की नसीहत - पढें पूरी खबर

दुःखद हादसा : हिमाचल से पांवटा जा रही HRTC बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत; डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : बयानवीरों पर हाईकमान का हंटर: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश; अब न दलील चलेगी, न सफाई - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: शिमला SP संजीव गांधी समेत छह IPS अधिकारी बने DIG, सरकार ने जारी की अधिसूचना - देखें पूरी खबर..

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: शिमला में पहली बर्फ, सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त - पढ़ें पूरी खबर..

राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, श्रीराम मंदिर में किए दर्शन

"जनता ही असली मालिक, विधायिका तो लोकतंत्र की आत्मा है": लखनऊ में गूंजी विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की हुंकार - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में खत्म होगा 3 महीने का सूखा: इस दिन से सक्रिय होगा सीजन का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ, भारी बर्फबारी का 'ऑरेंज अलर्ट' - पढ़ें पूरी खबर..

खली का 'पॉवर पंच': पांवटा तहसीलदार पर करोड़ों के जमीन घोटाले का आरोप; बोले - "अधिकारी खुद को संविधान से ऊपर न समझें" - पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: सिर्फ 'गाली' देने मात्र से नहीं लगेगा SC/ST एक्ट, जाति के आधार पर अपमान की मंशा साबित करना अनिवार्य