करवा चौथ 2025: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा – पति की लंबी उम्र और दांपत्य सुख के लिए विशेष दिन - पढ़ें पूरी खबर       “हिमाचल में सरकार का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, सड़कें सुधरेंगी, फिर बजेगी लोकतंत्र की घंटी, आदेश जारी" - पढ़ें पूरी खबर       68वां राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन बारबाडोस में शुरू, ओम बिरला के साथ कुलदीप पठानियां भारतीय प्रतिनिधिमण्डल में शामिल - पढ़ें पूरी खबर       करवा चौथ की रौनक से गुलजार शिमला, महिलाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, पर्यटन निगम ने जोड़ों के लिए दी विशेष छूट - पढ़ें पूरी खबर       धार वाले देवता, सेरीघाट में 19 अक्तूबर को कार्तिक मास का पारंपरिक मेला — श्रद्धालु अर्पित करेंगे नई फसल ‘कणा’ का चढ़ावा - पढ़ें पूरी खबर..       Aaj Ka Rashifal, 9 October 2025: मेष से मीन तक आज का दिन रहेगा ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा, जानें सभी 12 राशियों का हाल       HRTC पेंशनर्स का गुस्सा: पेंशन न मिलने पर 15 अक्टूबर को शिमला में विशाल धरना, 17 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर       आपदा से सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम - “समर्थ–2025” के तहत शिमला में सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिता आयोजित - पढ़ें पूरी खबर       बिलासपुर बस हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की राहत राशि, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया गहरा शोक - पढ़ें पूरी खबर       झंडुता बस हादसे पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया शोक, कहा - “सरकार हर संभव मदद करेगी” - पढ़ें पूरी खबर      

हिमाचल

68वां राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन बारबाडोस में शुरू, ओम बिरला के साथ कुलदीप पठानियां भारतीय प्रतिनिधिमण्डल में शामिल - पढ़ें पूरी खबर

October 09, 2025 04:55 PM

शिमला: (HD News); बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाऊन में आज 68वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन (Commonwealth Parliamentary Conference) का विधिवत शुभारम्भ हुआ। यह प्रतिष्ठित आयोजन राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ की कार्यकारी समिति और बारबाडोस संसद के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

इस सम्मेलन में 56 सदस्य देशों के संसदीय प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष एवं राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ (CPA) भारत क्षेत्र के अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल पहुंचा है। इस प्रतिनिधिमण्डल में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां भी शामिल हुए हैं।

सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत बारबाडोस संसद में हुई, जहां उद्घाटन सत्र के उपरांत सभी देशों के प्रतिनिधियों ने सामूहिक चित्र के लिए संसद भवन के मुख्य द्वार पर एकत्र होकर लोकतांत्रिक एकजुटता का संदेश दिया। यह सम्मेलन 8 से 13 अक्तूबर तक चलेगा।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने बताया कि राष्ट्रमण्डल में 56 स्वतंत्र देश शामिल हैं जो लोकतंत्र, शांति और विकास जैसे साझा मूल्यों पर सहमत हैं। उन्होंने कहा कि यह संघ ब्रिटिश साम्राज्य से विकसित हुआ, लेकिन आज कोई भी देश इसमें शामिल हो सकता है। इसमें अफ्रीका, एशिया, कैरेबियन, यूरोप और प्रशांत क्षेत्र के देश शामिल हैं, जिनमें उन्नत और विकासशील अर्थव्यवस्थाएं दोनों सम्मिलित हैं।

पठानियां कल बारबाडोस संसद में अपने पहले मुख्य संबोधन में “लोकतंत्र को समर्थन देने के लिए हमारी संस्थाओं को मजबूत करना” विषय पर विचार रखेंगे। सम्मेलन के दौरान वे तीन विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

इस अवसर पर हिमाचल विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार और विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे। सम्मेलन के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमण्डल कई अहम सत्रों में भाग लेकर भारत की लोकतांत्रिक परंपरा और संस्थागत सशक्तिकरण के अनुभव साझा करेगा।

हिमाचल प्रदेश विधान सभा की ओर से यह उपस्थिति अंतरराष्ट्रीय संसदीय मंच पर राज्य की गरिमामयी पहचान को और सशक्त बनाएगी।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

“हिमाचल में सरकार का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, सड़कें सुधरेंगी, फिर बजेगी लोकतंत्र की घंटी, आदेश जारी" - पढ़ें पूरी खबर

करवा चौथ की रौनक से गुलजार शिमला, महिलाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, पर्यटन निगम ने जोड़ों के लिए दी विशेष छूट - पढ़ें पूरी खबर

धार वाले देवता, सेरीघाट में 19 अक्तूबर को कार्तिक मास का पारंपरिक मेला — श्रद्धालु अर्पित करेंगे नई फसल ‘कणा’ का चढ़ावा - पढ़ें पूरी खबर..

HRTC पेंशनर्स का गुस्सा: पेंशन न मिलने पर 15 अक्टूबर को शिमला में विशाल धरना, 17 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर

आपदा से सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम - “समर्थ–2025” के तहत शिमला में सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिता आयोजित - पढ़ें पूरी खबर

बिलासपुर बस हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की राहत राशि, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया गहरा शोक - पढ़ें पूरी खबर

झंडुता बस हादसे पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया शोक, कहा - “सरकार हर संभव मदद करेगी” - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: करवा चौथ की उमंगों के बीच सजी मेंहदी प्रतियोगिता, कला सूचना मनोरंजन सोसाइटी शिमला ने करवाया भव्य आयोजन - पढ़ें पूरी ख़बर

बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: भल्लू पुल के पास बस पर भूस्खलन, 15 की मौत, 2 बच्चे घायल और 1 लापता - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल हाईकोर्ट में बढ़ी न्यायिक ताकत: जिया लाल भारद्वाज और रोमेश वर्मा ने न्यायाधीश पद की शपथ ली, समारोह में छाया गौरव और गरिमा का माहौल - पढ़ें पूरी खबर