हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। इन परीक्षाओं का आयोजन नवंबर और दिसंबर में होगा। बोर्ड तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के लिए प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाएगा, जबकि कुछ विषयों की परीक्षाएं विद्यालय स्वयं संचालित करेंगे।

धर्मशाला: (HD News) हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों के लिए वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ये परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर 2025 में आयोजित की जाएंगी।
इन परीक्षाओं के लिए तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के प्रश्नपत्र शिक्षा बोर्ड की ओर से मुहैया करवाए जाएंगे। परीक्षाओं का आयोजन सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगा। परीक्षा का औपचारिक आरंभ 10:00 बजे होगा, लेकिन छात्रों को 9:45 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

HPBOSE के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड आठवीं कक्षा के गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषयों के लिए प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं करवाएगा। इन विषयों की परीक्षाएं संबंधित विद्यालय स्वयं प्रश्नपत्र तैयार कर लेंगे।
🗓️ परीक्षाओं की आरंभ तिथि
- आठवीं कक्षा: 27 नवंबर 2025
- तीसरी और पांचवीं कक्षा: 1 दिसंबर 2025 से

📘 तीसरी कक्षा की डेटशीट
तिथि |
विषय |
1 दिसंबर |
गणित |
3 दिसंबर |
अंग्रेजी |
4 दिसंबर |
पर्यावरण शिक्षा |
5 दिसंबर |
हिंदी |

📗 पांचवीं कक्षा की डेटशीट
तिथि |
विषय |
1 दिसंबर |
अंग्रेजी |
2 दिसंबर |
हिंदी |
4 दिसंबर |
गणित |
5 दिसंबर |
पर्यावरण शिक्षा |
📢 महत्वपूर्ण सूचना: बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी स्कूलों को परीक्षाओं की निर्धारित तिथियों का पालन सुनिश्चित करना होगा। किसी भी विषय में बदलाव केवल विशेष परिस्थिति में ही संभव होगा।
