हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | November 26, 2025
“हिमाचल में पंचायत चुनाव पर पुनर्गठन का बड़ा झटका: कैबिनेट–आयोग की सीधी टक्कर, सीमांकन की चोट से चुनाव बेहोश—6 महीने बाद होश आने के आसार” - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 25 नवंबर 2025: रूचक राजयोग का संयोग, कई राशियों को लाभ — जानें अपना आज का भविष्यफल       हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला: पंचायतों के पुनर्गठन पर मुहर, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्तियाँ मंज़ूर—पंचायत चुनाव पर संशय कायम, पढ़ें मंत्रिमंडल के प्रमुख निर्णय       सोमवार का राशिफ़ल: 24 नवंबर 2025; आज इन राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद, जानें दैनिक राशिफल..       सालभर की खींचतान खत्म - विनय कुमार बने हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष, विधानसभा उपाध्यक्ष पद से दिया त्यागपत्र - पढ़ें पूरी खबर..       रविवार का राशिफल : 23 नवंबर 2025; आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें आज का राशिफल       विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने दिया इस्तीफ़ा; कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव के बीच प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने की संभावनाएँ तेज - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 21 नवंबर 2025: शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है? जानें विस्तृत भविष्यफल       सोलन में फायरिंग से मचा हड़कंप: निजी विश्वविद्यालय के पास युवक ने हवा में चलाई कई गोलियां, पुलिस ने मौके पर ही दबोचा - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में गोलीकांड: कांग्रेस नेता की मौत, दो घायल - PGI रेफर, दोनों की हालत नाजुक, CCTV और फॉरेंसिक टीम करेगी गोलीकांड का पर्दाफाश - पढ़ें पूरी खबर      

हिमाचल | शिमला

शिमला में एचआरटीसी का बड़ा फैसला - अब लंबी दूरी की बसें नहीं जाएंगी पुराना बस अड्डा, सीधे आईएसबीटी से चलेंगी - पढ़ें पूरी खबर

November 01, 2025 11:29 PM
फोटो सोर्स : सोशल मीडिया
Om Prakash Thakur

शिमला शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए एचआरटीसी ने सख्त कदम उठाया है। अब 40 किलोमीटर से अधिक दूरी से आने वाली सभी बसें पुराने बस अड्डे की बजाय सीधे आईएसबीटी टूटीकंडी तक सीमित रहेंगी। इस संबंध में उपायुक्त शिमला द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगी। निर्णय के तहत कुल 18 रूटों की बसों को पुराना बस अड्डा प्रवेश से प्रतिबंधित किया गया है।

शिमला: शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए एचआरटीसी ने बड़ा कदम उठाया है। अब शिमला शहर से 40 किलोमीटर से अधिक दूरी से चलने वाली एचआरटीसी की बसें पुराने बस अड्डे (Old Bus Stand) तक नहीं आएंगी। इन बसों को सीधे आईएसबीटी टूटीकंडी (ISBT Tutikandi) भेजने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

एचआरटीसी प्रबंधन ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी करते हुए बताया कि 18 रूटों की बसें अब पुराना बस अड्डे की जगह सीधे आईएसबीटी जाएंगी। इन रूटों में कुल्लू, नगरोटा, धर्मपुर, परवाणु, पावंटा, नालागढ़, जंगलबैरी, धर्मशाला, डाबर, मार्कंड, बिलासपुर, दियोठ, पट्टा, कुनिहार, लोहारघाट, साई-लढ़ेच और अणु से आने वाली बसें शामिल हैं।

निजी बस चालक-परिचालक संघ लंबे समय से इन बड़ी बसों के शहर में प्रवेश पर आपत्ति जता रहा था। संघ का कहना था कि लंबी दूरी की बसों की वजह से शहर के भीतर जाम की स्थिति बनती है और आम जनता को परेशानी होती है। इसी मुद्दे पर 12 अक्टूबर को परिवहन निदेशालय में बैठक हुई थी, जिसके बाद आरटीओ शिमला ने दिशा-निर्देश जारी किए थे।

हालांकि आदेशों की अनुपालना न होने पर निजी बस ऑपरेटर संघ ने 3 नवम्बर से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया था। इसको देखते हुए उपायुक्त शिमला ने एक नवम्बर को अधिसूचना जारी कर दी, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

वर्तमान में शिमला शहर में एचआरटीसी की करीब 200 बसें और निजी क्षेत्र की 106 बसें संचालित होती हैं।

स्कूल ड्यूटी बसों पर भी नियम लागू

एचआरटीसी की स्कूल ड्यूटी पर लगी बसों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वे आधे रास्ते से सवारियां नहीं उठाएंगी। ये बसें हिमलैंड में एडवर्ड स्कूल, ताराहॉल, ऑकलैंड हाउस, चैप्सली और अन्य निजी स्कूलों के छात्रों को सेवा दे रही हैं। अब ये बसें केवल निर्धारित प्रारंभिक स्टेशनों - ढली, संजौली, मल्याणा, मैहली, पंथाघाटी, न्यू शिमला, फागली, टोटू, बालूगंज, समरहिल, भराड़ी आदि - से ही संचालित होंगी।

एचआरटीसी प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल ने कहा कि “उपायुक्त शिमला की अधिसूचना के तहत लंबी दूरी की सभी एचआरटीसी बसें अब पुराना बस अड्डा नहीं जाएंगी और सीधे आईएसबीटी से ही संचालित होंगी।”

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और हड़ताल की स्थिति को टालने के लिए यह फैसला लिया गया है। अब लंबी दूरी की बसें आईएसबीटी से ही चलेंगी, जिससे शहर के अंदर जाम की स्थिति में कमी आने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

“हिमाचल में पंचायत चुनाव पर पुनर्गठन का बड़ा झटका: कैबिनेट–आयोग की सीधी टक्कर, सीमांकन की चोट से चुनाव बेहोश—6 महीने बाद होश आने के आसार” - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला: पंचायतों के पुनर्गठन पर मुहर, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्तियाँ मंज़ूर—पंचायत चुनाव पर संशय कायम, पढ़ें मंत्रिमंडल के प्रमुख निर्णय

सालभर की खींचतान खत्म - विनय कुमार बने हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष, विधानसभा उपाध्यक्ष पद से दिया त्यागपत्र - पढ़ें पूरी खबर..

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने दिया इस्तीफ़ा; कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव के बीच प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने की संभावनाएँ तेज - पढ़ें पूरी खबर..

सोलन में फायरिंग से मचा हड़कंप: निजी विश्वविद्यालय के पास युवक ने हवा में चलाई कई गोलियां, पुलिस ने मौके पर ही दबोचा - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में गोलीकांड: कांग्रेस नेता की मौत, दो घायल - PGI रेफर, दोनों की हालत नाजुक, CCTV और फॉरेंसिक टीम करेगी गोलीकांड का पर्दाफाश - पढ़ें पूरी खबर

अर्की : लड़ोग में बिना अनुमति सड़क निर्माण का बड़ा खुलासा : 50 देवदार दफन, बाड़बंदी तबाह, नाला मलबे से जाम; ग्रामीणों में भारी रोष — जानें पूरा मामला

"नशे के खिलाफ हिमाचल की बड़ी पहल, तस्करों को मिलेगी मौत तक की सजा" - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल पंचायत चुनाव पर प्रशासनिक टकराव: DC नहीं मान रहे इलेक्शन कमीशन के आदेश, चुनाव प्रक्रिया पर विराम - बैलेट पेपर भी नहीं उठाए, पढ़ें पूरी खबर..

जीएसएसएस करयाली में वार्षिक पारितोषिक एवं बाल दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित, मुख्य अतिथि हरि कृष्ण हिमराल ने छात्रों को किया सम्मानित