Wednesday | October 14, 2026
जयराम ठाकुर का सीएम सुक्खू पर तंज: "राहुल गांधी पर समय बर्बाद न करें, हिमाचल के विकास पर दें ध्यान"       आज की 10 बड़ी खबरें: सियासत से लेकर कारोबार, खेल और मौसम तक की विस्तृत जानकारी       आज का पंचांग 13 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग       आज का राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मां चंद्रघंटा की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल!       "EC पर संग्राम, 6 नए राज्यपाल, जंतर-मंतर पर बैन और मौसम की मार!" - पढ़ें विस्तार से..       रामपुर में 11 नवंबर से मचेगी लवी मेले की धूम: चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, लेजर शो और 4 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी मुख्य आकर्षण       हिमाचल में डॉक्टरों के 40 लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड पर बवाल, IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से पेनल्टी घटाने और स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग       नवरात्र में हिमाचल के पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 60 से 80 फीसदी तक बुकिंग; शिमला-मनाली में बढ़े सैलानी       हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार; इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (12 अक्टूबर 2026): जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी!      

हिमाचल | कांगड़ा

ज्वालामुखी में भीषण सड़क हादसा: तेज़ रफ़्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, लोगों ने किया चक्का जाम - पढ़ें पूरी खबर..

November 03, 2025 08:59 AM
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी में रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी सवार युवक की ट्रक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, वहीं पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर..

कांगड़ा: (HD News); हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के  ज्वालामुखी में रविवार देर रात शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, जबकि पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

ज्वालामुखी उपमंडल के भड़ोली चौक के पास रविवार रात एक अज्ञात ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भड़ोली निवासी सन्नी चौधरी (34) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सन्नी अविवाहित था और किसी काम से भड़ोली बाजार से घर लौट रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी को इतनी जोर से टक्कर मारी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शव की पहचान स्कूटी के नंबर से की जा सकी। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और आक्रोश में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।

लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जब तक ट्रक चालक को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक सड़क न खोलने की चेतावनी दी। करीब 40 मिनट तक शिमला–मटौर मार्ग पूरी तरह ठप रहा। इस दौरान बीजेपी नेता रजनीश धवाला मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। उन्होंने मृतक के परिवार को सांत्वना देते हुए आश्वासन दिया कि परिवार के साथ न्याय होगा और कसूरवार को सज़ा दिलाई जाएगी।

डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और केस दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई जारी है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से भड़ोली चौक पर ट्रैफिक नियंत्रण के पुख्ता इंतज़ाम और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।

 

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

जयराम ठाकुर का सीएम सुक्खू पर तंज: "राहुल गांधी पर समय बर्बाद न करें, हिमाचल के विकास पर दें ध्यान"

"EC पर संग्राम, 6 नए राज्यपाल, जंतर-मंतर पर बैन और मौसम की मार!" - पढ़ें विस्तार से..

रामपुर में 11 नवंबर से मचेगी लवी मेले की धूम: चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, लेजर शो और 4 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी मुख्य आकर्षण

हिमाचल में डॉक्टरों के 40 लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड पर बवाल, IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से पेनल्टी घटाने और स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग

नवरात्र में हिमाचल के पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 60 से 80 फीसदी तक बुकिंग; शिमला-मनाली में बढ़े सैलानी

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार; इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: CM सुक्खू ने न्यायपालिका के हस्तक्षेप पर जताई चिंता, बोले- नियमों से बाहर के फैसलों से खजाने पर पड़ रहा बोझ - पढ़ें पूरी खबर

शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ: शिमला के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में मां शैलपुत्री की आराधना के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: हजारों पदों पर भर्तियों को मंजूरी, मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर

शिमला फोरलेन विवाद: टनल निर्माण से मकानों में आई दरारें, लोगों के विरोध के बाद NHAI करवाएगा 500 भवनों का सर्वे