चंबा में 'सोने' पर संग्राम: 24 कैरेट का दावा, मशीन में निकला 22; स्वर्णकारों ने खोला मोर्चा - वर्मा ज्वैलर्स पर लगाए ग्राहकों को गुमराह करने का गंभीर आरोप - पढ़ें पूरी खबर..       राष्ट्रपति मुर्मू के बिलासपुर दौरे में बड़ा बदलाव: नैनादेवी का कार्यक्रम रद्द, अब सीधे एम्स पहुंचेंगी - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के जुब्बल में दहका धार गांव: रात के अंधेरे में मची अफरा-तफरी, खाक हुई उम्र भर की कमाई - पढ़ें पूरी खबर       शुक्रवार का राशिफल: 2 अक्टूबर 2026; आज इन 6 राशि वालों को होगा बंपर लाभ, काम और रिश्तों में मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें 12 राशियों का राशिफ़ल       नॉर्वे में भारतीय दूतावास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष पठानियां, हिमाचल के पर्यटन व हरित ऊर्जा पर हुई चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..       किन्नौर: हिमाचल के रूपिन पास में भारी हिमपात, 2000 से अधिक भेड़-बकरियों के बर्फ में दबने की आशंका - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 1 अक्टूबर 2026; मेष से मीन राशि तक, जानिए किसके चमकेंगे सितारे और किसे बरतनी होगी सावधानी       2 अक्टूबर को जघून में होगी ग्राम सभा की बैठक, पंचायत के विकास कार्यों समेत 15वें-16वें वित्त आयोग व आगामी योजनाओं पर होगी चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 30 सितंबर 2026; करियर, व्यापार और प्यार के मामले में इन राशियों को मिलेगी शानदार कामयाबी..!       पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता विजय सिंह मनकोटिया का निधन, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया गहरा शोक ..      

हिमाचल | शिमला

बैकवर्ड लिंकेज से अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क पर शिमला पुलिस का कड़ा प्रहार, पंजाब से 2 मुख्य सप्लायर दबोचे

August 18, 2026 06:52 PM
सांकेतिक फ़ोटो : AI
ओम प्रकाश ठाकुर

शिमला: (HD News);  देवभूमि में सक्रिय नशा माफिया की जड़ों पर वार करते हुए शिमला पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के जरिए अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लाई चेन की दो सबसे अहम कड़ियों को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस ने पंजाब में विशेष दबिश देकर दो बड़े मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शिमला सिटी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) मेहर पंवर ने मामले की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए साफ किया कि पुलिस अब केवल खेप पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि नेटवर्क की रीढ़ तोड़ने के लिए सीधे सरगनाओं पर शिकंजा कस रही है।

शोघी 1.120 किलो हेरोइन मामला: तरनतारन से मुख्य सप्लायर 'सुल्तान' गिरफ्तार

एएसपी मेहर पंवर ने बताया कि 3 अगस्त को शोघी के समीप 1 किलो 120 ग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन के साथ विजय कुमार को पकड़ा गया था। रिमांड के दौरान गहन पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से पंजाब के तरनतारन निवासी शुभकरमन सिंह उर्फ सुल्तान का नाम मुख्य सप्लायर के तौर पर सामने आया। जांच में खुलासा हुआ कि तस्कर पुलिस की रडार से बचने के लिए एन्क्रिप्टेड 'Signal App' का इस्तेमाल कर रहे थे। शिमला पुलिस की विशेष टीम ने तरनतारन में रणनीतिक ऑपरेशन चलाकर सुल्तान को दबोच लिया।

कोटखाई चिट्टा मामला: चंडीगढ़ के बाद जालंधर से सप्लायर 'लाडी' गिरफ्तार

दूसरे मामले का ब्यौरा देते हुए एएसपी ने बताया कि 3 जुलाई को कोटखाई पुलिस ने तीन आरोपियों से 64 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। बैकवर्ड लिंकेज की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस पहले चंडीगढ़ पहुंची और वहां से अमित महावे को गिरफ्तार किया गया। अमित से पूछताछ में नेटवर्क के एक अन्य बड़े खिलाड़ी कोमलप्रीत सिंह उर्फ लाडी का नाम उजागर हुआ। तकनीकी जांच में साबित हुआ कि लाडी नियमित रूप से अमित को हेरोइन सप्लाई कर रहा था। शिमला पुलिस ने तुरंत जालंधर में दबिश देकर 8 अगस्त को लाडी को भी गिरफ्तार कर लिया।

2026 में अब तक 50 ड्रग नेटवर्क ध्वस्त, ₹6.38 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज

शिमला पुलिस के आक्रामक अभियान के आंकड़े साझा करते हुए एएसपी मेहर पंवर ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक ND&PS एक्ट के तहत 216 मामले दर्ज कर 448 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। बैकवर्ड लिंकेज इन्वेस्टिगेशन के दम पर पुलिस अब तक 66 बड़े सप्लायरों को गिरफ्तार कर 50 अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त कर चुकी है।

इस अवधि के दौरान पुलिस ने 4.4 किलोग्राम हेरोइन/चिट्टा जब्त किया है। नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए वित्तीय जांच के तहत अब तक ₹6 करोड़ 38 लाख की अवैध संपत्तियां जब्त व फ्रीज की जा चुकी हैं। साथ ही, आदतन अपराधियों पर नकेल कसने के लिए PITNDPS एक्ट के तहत 40 निवारक निरोध (Preventive Detentions) की कार्रवाई भी अमल में लाई गई है। पुलिस अब इन दोनों सप्लायरों के संपर्कों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर पूरे नेटवर्क की अंतिम कड़ी तक पहुंचने में जुटी है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

चंबा में 'सोने' पर संग्राम: 24 कैरेट का दावा, मशीन में निकला 22; स्वर्णकारों ने खोला मोर्चा - वर्मा ज्वैलर्स पर लगाए ग्राहकों को गुमराह करने का गंभीर आरोप - पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति मुर्मू के बिलासपुर दौरे में बड़ा बदलाव: नैनादेवी का कार्यक्रम रद्द, अब सीधे एम्स पहुंचेंगी - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के जुब्बल में दहका धार गांव: रात के अंधेरे में मची अफरा-तफरी, खाक हुई उम्र भर की कमाई - पढ़ें पूरी खबर

किन्नौर: हिमाचल के रूपिन पास में भारी हिमपात, 2000 से अधिक भेड़-बकरियों के बर्फ में दबने की आशंका - पढ़ें पूरी खबर..

2 अक्टूबर को जघून में होगी ग्राम सभा की बैठक, पंचायत के विकास कार्यों समेत 15वें-16वें वित्त आयोग व आगामी योजनाओं पर होगी चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..

पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता विजय सिंह मनकोटिया का निधन, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया गहरा शोक ..

सोलन/अर्की : 7 करोड़ का सरली सब-स्टेशन बना 'सफेद हाथी': स्टाफ के इंतजार में जंग खा रहा करोड़ों का प्रोजेक्ट, बिजली की आंख-मिचौली से ग्रामीण त्रस्त - पढ़ें पूरी ख़बर

दाड़लाघाट में लडोग स्कूल के छात्रों का जलवा: 77 स्कूलों की कड़ी टक्कर के बीच चमके छात्र, भरत के 'इनोवेटिव मॉडल' ने जीता दिल

हिमाचल प्रदेश: पंचायतों के बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती, अनटाइड ग्रांट से खरीद सकेंगी 3 लाख तक का फर्नीचर - पढ़ें पूरी खबर..

मानसून 2026 : हिमाचल में 30 जून से 27 सितंबर के बीच 369 लोगों की मौत, इस मानसून में राज्य को 3,21,990 लाख रुपये का नुकसान - पढ़ें पूरी खबर..