राष्ट्रपति मुर्मू के बिलासपुर दौरे में बड़ा बदलाव: नैनादेवी का कार्यक्रम रद्द, अब सीधे एम्स पहुंचेंगी - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के जुब्बल में दहका धार गांव: रात के अंधेरे में मची अफरा-तफरी, खाक हुई उम्र भर की कमाई - पढ़ें पूरी खबर       शुक्रवार का राशिफल: 2 अक्टूबर 2026; आज इन 6 राशि वालों को होगा बंपर लाभ, काम और रिश्तों में मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें 12 राशियों का राशिफ़ल       नॉर्वे में भारतीय दूतावास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष पठानियां, हिमाचल के पर्यटन व हरित ऊर्जा पर हुई चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..       किन्नौर: हिमाचल के रूपिन पास में भारी हिमपात, 2000 से अधिक भेड़-बकरियों के बर्फ में दबने की आशंका - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 1 अक्टूबर 2026; मेष से मीन राशि तक, जानिए किसके चमकेंगे सितारे और किसे बरतनी होगी सावधानी       2 अक्टूबर को जघून में होगी ग्राम सभा की बैठक, पंचायत के विकास कार्यों समेत 15वें-16वें वित्त आयोग व आगामी योजनाओं पर होगी चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 30 सितंबर 2026; करियर, व्यापार और प्यार के मामले में इन राशियों को मिलेगी शानदार कामयाबी..!       पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता विजय सिंह मनकोटिया का निधन, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया गहरा शोक ..       सोलन/अर्की : 7 करोड़ का सरली सब-स्टेशन बना 'सफेद हाथी': स्टाफ के इंतजार में जंग खा रहा करोड़ों का प्रोजेक्ट, बिजली की आंख-मिचौली से ग्रामीण त्रस्त - पढ़ें पूरी ख़बर      

हिमाचल

राष्ट्रपति मुर्मू के बिलासपुर दौरे में बड़ा बदलाव: नैनादेवी का कार्यक्रम रद्द, अब सीधे एम्स पहुंचेंगी - पढ़ें पूरी खबर..

October 02, 2026 11:56 AM
ओम प्रकाश ठाकुर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी छह अक्तूबर के बिलासपुर दौरे का कार्यक्रम संशोधित कर दिया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार, राष्ट्रपति अब मां नैनादेवी के दर्शन के लिए नहीं जाएंगी, बल्कि हवाई मार्ग से सीधे एम्स बिलासपुर पहुंचेंगी और उनका यह दौरा केवल एम्स के दीक्षांत समारोह तक ही सीमित रहेगा।

हिमाचल: (HD News); राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी छह अक्तूबर को होने वाले बिलासपुर दौरे के कार्यक्रम में अहम बदलाव किया गया है। नए संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अब राष्ट्रपति मां नैनादेवी के दर्शन के लिए नहीं जाएंगी, बल्कि सीधे हवाई मार्ग से एम्स बिलासपुर पहुंचेंगी। एम्स प्रशासन को वीरवार देर रात इस संशोधित कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी मिली, जिसके बाद नए शेड्यूल के आधार पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

संशोधित शेड्यूल के तहत, राष्ट्रपति छह अक्तूबर को सुबह 10:35 बजे एम्स परिसर में लैंड करेंगी। इसके 10 मिनट बाद, यानी सुबह 10:45 बजे से वह एम्स के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगी। यह समारोह सुबह 11:35 बजे तक चलेगा, जिसमें राष्ट्रपति करीब 50 मिनट तक मौजूद रहेंगी। पहले उनके बिलासपुर दौरे में अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तावित थे, लेकिन अब उनका यह दौरा केवल एम्स परिसर तक ही सीमित कर दिया गया है। समारोह के संपन्न होने के बाद राष्ट्रपति मनाली के लिए रवाना होंगी और आठ अक्तूबर को वहां से वापस लौटेंगी।

राष्ट्रपति के रूट में हुए इस बदलाव के बावजूद, स्थानीय प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था के लिए पहले से तैयार किया गया घागस और जबली का ट्रैफिक प्लान यथावत लागू रहेगा। इस योजना के तहत, घागस और जबली वाले रूट पर सुबह 10 बजे के बाद यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। हालांकि, आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि यातायात व्यवस्था में बदलाव के दौरान पूरा रूट एक साथ बंद नहीं किया जाएगा। 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला के जुब्बल में दहका धार गांव: रात के अंधेरे में मची अफरा-तफरी, खाक हुई उम्र भर की कमाई - पढ़ें पूरी खबर

किन्नौर: हिमाचल के रूपिन पास में भारी हिमपात, 2000 से अधिक भेड़-बकरियों के बर्फ में दबने की आशंका - पढ़ें पूरी खबर..

2 अक्टूबर को जघून में होगी ग्राम सभा की बैठक, पंचायत के विकास कार्यों समेत 15वें-16वें वित्त आयोग व आगामी योजनाओं पर होगी चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..

पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता विजय सिंह मनकोटिया का निधन, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया गहरा शोक ..

सोलन/अर्की : 7 करोड़ का सरली सब-स्टेशन बना 'सफेद हाथी': स्टाफ के इंतजार में जंग खा रहा करोड़ों का प्रोजेक्ट, बिजली की आंख-मिचौली से ग्रामीण त्रस्त - पढ़ें पूरी ख़बर

दाड़लाघाट में लडोग स्कूल के छात्रों का जलवा: 77 स्कूलों की कड़ी टक्कर के बीच चमके छात्र, भरत के 'इनोवेटिव मॉडल' ने जीता दिल

हिमाचल प्रदेश: पंचायतों के बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती, अनटाइड ग्रांट से खरीद सकेंगी 3 लाख तक का फर्नीचर - पढ़ें पूरी खबर..

मानसून 2026 : हिमाचल में 30 जून से 27 सितंबर के बीच 369 लोगों की मौत, इस मानसून में राज्य को 3,21,990 लाख रुपये का नुकसान - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में मौसम का असर: NH-05 समेत 67 सड़कें बंद, 116 ट्रांसफार्मर ठप; राहत की बात- पेयजल आपूर्ति सुचारू - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में सियासी हलचल: सुक्खू कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस, कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने सीएम के पाले में डाली गेंद - पढ़ें पूरी खबर..