चंबा में 'सोने' पर संग्राम: 24 कैरेट का दावा, मशीन में निकला 22; स्वर्णकारों ने खोला मोर्चा - वर्मा ज्वैलर्स पर लगाए ग्राहकों को गुमराह करने का गंभीर आरोप - पढ़ें पूरी खबर..       राष्ट्रपति मुर्मू के बिलासपुर दौरे में बड़ा बदलाव: नैनादेवी का कार्यक्रम रद्द, अब सीधे एम्स पहुंचेंगी - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के जुब्बल में दहका धार गांव: रात के अंधेरे में मची अफरा-तफरी, खाक हुई उम्र भर की कमाई - पढ़ें पूरी खबर       शुक्रवार का राशिफल: 2 अक्टूबर 2026; आज इन 6 राशि वालों को होगा बंपर लाभ, काम और रिश्तों में मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें 12 राशियों का राशिफ़ल       नॉर्वे में भारतीय दूतावास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष पठानियां, हिमाचल के पर्यटन व हरित ऊर्जा पर हुई चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..       किन्नौर: हिमाचल के रूपिन पास में भारी हिमपात, 2000 से अधिक भेड़-बकरियों के बर्फ में दबने की आशंका - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 1 अक्टूबर 2026; मेष से मीन राशि तक, जानिए किसके चमकेंगे सितारे और किसे बरतनी होगी सावधानी       2 अक्टूबर को जघून में होगी ग्राम सभा की बैठक, पंचायत के विकास कार्यों समेत 15वें-16वें वित्त आयोग व आगामी योजनाओं पर होगी चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 30 सितंबर 2026; करियर, व्यापार और प्यार के मामले में इन राशियों को मिलेगी शानदार कामयाबी..!       पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता विजय सिंह मनकोटिया का निधन, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया गहरा शोक ..      

हिमाचल | शिमला

विधानसभा मॉनसून सत्र: सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई सर्वदलीय बैठक, स्पीकर ने की सार्थक चर्चा की अपील - पढ़ें पूरी खबर..

August 20, 2026 07:12 PM
ओम प्रकाश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी 10 दिवसीय मॉनसून सत्र को सुचारू और सार्थक बनाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित दोनों पक्षों के प्रमुख नेता मौजूद रहे। स्पीकर ने सदन की उच्च गरिमा और रिकॉर्ड उत्पादकता का हवाला देते हुए पक्ष-विपक्ष से जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा और सत्र को निर्विघ्न चलाने में पूर्ण सहयोग की अपील की।

शिमला : (HD News); हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी 10 दिवसीय मॉनसून सत्र को सुचारू और निर्विघ्न रूप से चलाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। सत्र से पूर्व बुलाई गई इस अहम बैठक में सत्तापक्ष और विपक्ष के प्रमुख नेताओं ने भाग लिया और सदन की कार्यवाही को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया उपस्थित रहे।

सदन संचालन में मांगा दोनों पक्षों का सहयोग

बैठक के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से बातचीत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सदन में जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हो, इसके लिए सभी सदस्यों का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि समय की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और सभी को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर मिलेगा। पठानिया ने जोर दिया कि नियमों के दायरे में रहकर विपक्ष सरकार से सवाल पूछे और सरकार का भी यह दायित्व है कि वह पूछे गए सवालों और सूचनाओं के स्पष्ट व सटीक उत्तर दे।

देश में अव्वल रही 14वीं विधानसभा की उत्पादकता

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि 14वीं विधानसभा का कार्य-उत्पादकता रिकॉर्ड देश में सर्वश्रेष्ठ रहा है, जो औसतन 90 से 132 प्रतिशत तक दर्ज किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पक्षों के सहयोग से सदन की इस उच्च गरिमा और परंपरा को आगे भी बरकरार रखा जाएगा।

शून्यकाल के मुद्दों पर गंभीरता बरतने के निर्देश

बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शून्यकाल (Zero Hour) से जुड़े कुछ विषय उठाए। इस पर स्पीकर ने स्पष्ट किया कि मुख्य सचिव से इस संबंध में पहले ही बात की जा चुकी है, साथ ही उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री को भी विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में नेता प्रतिपक्ष सहित दोनों पक्षों के नेताओं ने सदन के सफल संचालन में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

चंबा में 'सोने' पर संग्राम: 24 कैरेट का दावा, मशीन में निकला 22; स्वर्णकारों ने खोला मोर्चा - वर्मा ज्वैलर्स पर लगाए ग्राहकों को गुमराह करने का गंभीर आरोप - पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति मुर्मू के बिलासपुर दौरे में बड़ा बदलाव: नैनादेवी का कार्यक्रम रद्द, अब सीधे एम्स पहुंचेंगी - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के जुब्बल में दहका धार गांव: रात के अंधेरे में मची अफरा-तफरी, खाक हुई उम्र भर की कमाई - पढ़ें पूरी खबर

किन्नौर: हिमाचल के रूपिन पास में भारी हिमपात, 2000 से अधिक भेड़-बकरियों के बर्फ में दबने की आशंका - पढ़ें पूरी खबर..

2 अक्टूबर को जघून में होगी ग्राम सभा की बैठक, पंचायत के विकास कार्यों समेत 15वें-16वें वित्त आयोग व आगामी योजनाओं पर होगी चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..

पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता विजय सिंह मनकोटिया का निधन, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया गहरा शोक ..

सोलन/अर्की : 7 करोड़ का सरली सब-स्टेशन बना 'सफेद हाथी': स्टाफ के इंतजार में जंग खा रहा करोड़ों का प्रोजेक्ट, बिजली की आंख-मिचौली से ग्रामीण त्रस्त - पढ़ें पूरी ख़बर

दाड़लाघाट में लडोग स्कूल के छात्रों का जलवा: 77 स्कूलों की कड़ी टक्कर के बीच चमके छात्र, भरत के 'इनोवेटिव मॉडल' ने जीता दिल

हिमाचल प्रदेश: पंचायतों के बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती, अनटाइड ग्रांट से खरीद सकेंगी 3 लाख तक का फर्नीचर - पढ़ें पूरी खबर..

मानसून 2026 : हिमाचल में 30 जून से 27 सितंबर के बीच 369 लोगों की मौत, इस मानसून में राज्य को 3,21,990 लाख रुपये का नुकसान - पढ़ें पूरी खबर..