सड़कों पर उतरी 'स्वर्ण एकता': झूठी शिकायतों और दमनकारी नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान - पढ़ें पूरी खबर       चंद्रताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब: आर्थिकी को मिली रफ्तार, लेकिन नाजुक पारिस्थितिकी और ग्लेशियरों पर मंडराया खतरा - पढ़ें पूरी खबर..       चंबा में 'सोने' पर संग्राम: 24 कैरेट का दावा, मशीन में निकला 22; स्वर्णकारों ने खोला मोर्चा - वर्मा ज्वैलर्स पर लगाए ग्राहकों को गुमराह करने का गंभीर आरोप - पढ़ें पूरी खबर..       राष्ट्रपति मुर्मू के बिलासपुर दौरे में बड़ा बदलाव: नैनादेवी का कार्यक्रम रद्द, अब सीधे एम्स पहुंचेंगी - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के जुब्बल में दहका धार गांव: रात के अंधेरे में मची अफरा-तफरी, खाक हुई उम्र भर की कमाई - पढ़ें पूरी खबर       शुक्रवार का राशिफल: 2 अक्टूबर 2026; आज इन 6 राशि वालों को होगा बंपर लाभ, काम और रिश्तों में मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें 12 राशियों का राशिफ़ल       नॉर्वे में भारतीय दूतावास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष पठानियां, हिमाचल के पर्यटन व हरित ऊर्जा पर हुई चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..       किन्नौर: हिमाचल के रूपिन पास में भारी हिमपात, 2000 से अधिक भेड़-बकरियों के बर्फ में दबने की आशंका - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 1 अक्टूबर 2026; मेष से मीन राशि तक, जानिए किसके चमकेंगे सितारे और किसे बरतनी होगी सावधानी       2 अक्टूबर को जघून में होगी ग्राम सभा की बैठक, पंचायत के विकास कार्यों समेत 15वें-16वें वित्त आयोग व आगामी योजनाओं पर होगी चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | सिरमौर

30 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला पुलिस कर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार

January 24, 2020 09:15 AM

जिला सिरमौर पुलिस बतौर वायरलैस ऑपरेटर कार्यरत पुलिस हेड कॉन्स्टेबल को सतर्कता विभाग ने पुलिस में ही भर्ती के नाम पर 30000 की घूस लेने के मामले में गुरुवार को रंगे हाथों दबोच लिया। प्रदेश में जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत सतर्कता विभाग की टीम ने बिछाए गए ज्ञान के तहत नहान मेडिकल कॉलेज के समीप श्रम और पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल पुलिस में विशेष पुलिस अधिकारी की भर्ती के नाम पर एक युवक को झांसे में रखने के मामले में 30000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

सतर्कता विभाग की विशेष टीम ने गुरुवार को जाल बिछाते हुए इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस लाइन नाहन में बतौर वायरलैस ऑपरेटर तैनात एचएचसी सत्या देवी ने शिकायतकर्ता से उसके बेटे को विशेष पुलिस अधिकारी का पद दिलवाने की एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत विजिलेंस तक पहुंच गई। गौर हो कि पुलिस में विशेष पुलिस अधिकारी के पद का कोई प्रावधान नहीं है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिला पुलिस कर्मी का दिवंगत पति भी इसी विभाग में तैनात था। हालांकि पूरी जानकारी आने में वक्त लगेगा, लेकिन बताया जा रहा है कि वह रिश्वत लेने के लिए अपनी निजी कार में मेडिकल कालेज के समीप पहुंची थी। उधर, पुलिस अधीक्षक सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने कहा कि इस तरह के कर्मचारी बख्शे नहीं जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस में विशेष पुलिस अधिकारी का कोई पद नहीं होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह के लोगों के झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि विजिलेंस की रिपोर्ट के बाद संबंधित महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस बारे में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्टेट विजिलेंस व एंटी करप्शन ब्यूरो अनुराग गर्ग ने कहा कि महिला पुलिस कर्मी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच चल रही है।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

सड़कों पर उतरी 'स्वर्ण एकता': झूठी शिकायतों और दमनकारी नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान - पढ़ें पूरी खबर

चंद्रताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब: आर्थिकी को मिली रफ्तार, लेकिन नाजुक पारिस्थितिकी और ग्लेशियरों पर मंडराया खतरा - पढ़ें पूरी खबर..

चंबा में 'सोने' पर संग्राम: 24 कैरेट का दावा, मशीन में निकला 22; स्वर्णकारों ने खोला मोर्चा - वर्मा ज्वैलर्स पर लगाए ग्राहकों को गुमराह करने का गंभीर आरोप - पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति मुर्मू के बिलासपुर दौरे में बड़ा बदलाव: नैनादेवी का कार्यक्रम रद्द, अब सीधे एम्स पहुंचेंगी - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के जुब्बल में दहका धार गांव: रात के अंधेरे में मची अफरा-तफरी, खाक हुई उम्र भर की कमाई - पढ़ें पूरी खबर

किन्नौर: हिमाचल के रूपिन पास में भारी हिमपात, 2000 से अधिक भेड़-बकरियों के बर्फ में दबने की आशंका - पढ़ें पूरी खबर..

2 अक्टूबर को जघून में होगी ग्राम सभा की बैठक, पंचायत के विकास कार्यों समेत 15वें-16वें वित्त आयोग व आगामी योजनाओं पर होगी चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..

पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता विजय सिंह मनकोटिया का निधन, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया गहरा शोक ..

सोलन/अर्की : 7 करोड़ का सरली सब-स्टेशन बना 'सफेद हाथी': स्टाफ के इंतजार में जंग खा रहा करोड़ों का प्रोजेक्ट, बिजली की आंख-मिचौली से ग्रामीण त्रस्त - पढ़ें पूरी ख़बर

दाड़लाघाट में लडोग स्कूल के छात्रों का जलवा: 77 स्कूलों की कड़ी टक्कर के बीच चमके छात्र, भरत के 'इनोवेटिव मॉडल' ने जीता दिल