शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना को आगे बढ़ाया है। इसके तहत ग्रामीण रूटों पर बसें चलाने वाले चालकों और मालिकों को बस खरीद पर 30 से 50 प्रतिशत तक की भारी सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

परिवहन विभाग को विभिन्न जिलों, विशेषकर मंडी और अन्य ग्रामीण इलाकों से एसडीएम के माध्यम से लगभग 129 नए ग्रामीण रूटों की सूची प्राप्त हुई है। इन रूटों पर सुचारू बस सेवाएं शुरू करने के लिए अब जिलास्तरीय कमेटियों की बैठकों का दौर शुरू हो गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

इस योजना के धरातल पर उतरने से न केवल गांवों में आवागमन की समस्या दूर होगी, बल्कि बेरोजगार युवाओं को परिवहन क्षेत्र में अपना व्यवसाय शुरू करने का सुनहरा अवसर भी मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इच्छुक युवा इन ग्रामीण रूटों के लिए अपने आवेदन जमा कर सकेंगे
