Thursday | November 26, 2026
भरी सभा में माइक पर गूंजा 'सत्ता का रसूख': CM के सलाहकार ने कमिश्नर को घुमाया फोन, बोले- बजट की चिंता छोड़ो, पेवर ब्लॉक का ऑर्डर दो       हिमाचल: गारंटियों पर सियासी मरहम या जनकल्याण? 4 साल बाद शर्तों के साथ धरातल पर उतरी 1500 रुपये और मुफ्त बिजली की योजना       हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 'मुखिया' का टोटा, 441 प्रधानाचार्यों की कुर्सी खाली होने से चरमराई व्यवस्था       ताबो में माइनस 6.1 डिग्री तक गिरा पारा, जमने लगे झरने और मैदानी इलाकों में कोहरे की मार       हिमाचल कांग्रेस में सियासी सर्जरी: दो दिग्गज उपाध्यक्षों की छुट्टी, आलाकमान ने दिया अनुशासन का कड़ा संदेश       चंबा के संघणी बाजार में आधी रात को भड़की आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान       1400 साल की जिंदगी, न बुढ़ापा न बीमारी: क्या सुपरइंटेलिजेंट AI लिखने जा रहा है इंसान के 'अमरत्व' की नई परिभाषा? ऑक्सफोर्ड के पूर्व प्रोफेसर के चौंकाने वाले दावे ने विज्ञान जगत में मचाई हलचल - पढ़ें खबर.       आज सोने का भाव 26 नवंबर 2026: लगातार गिरावट के बाद क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा रेट?       आज का राशिफल: 26 नवंबर 2026, गुरुवार — जानिए किन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा और किसे रहना होगा सावधान       आज का पंचांग: 26 नवंबर 2026, गुरुवार — जानिए आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल और ग्रह-नक्षत्रों की सटीक स्थिति      

धार्मिक स्थान

जब प्रभु श्री राम ने दिया अपने ही भाई को मृत्यु का दंड, पढ़े विस्तार से

April 16, 2020 02:06 PM
आखिर क्यों दिया श्री राम ने लक्ष्मण को मृत्यु दंड

जब श्री राम लंका विजय करके अयोध्या लौट आए और अयोध्या के राजा बन गए। एक दिन यम देवता चर्चा करने श्री राम के पास आए। उन्होंने श्रीराम से कहा कि आप जो भी प्रतिज्ञा करते हैं उसे पूर्ण करते हैं। मैं भी आपसे एक वचन मांगता हूं कि जब तक मेरे और आपके बीच वार्तालाप चले तो हमारे बीच कोई नहीं आएगा और जो आएगा, उसको आपको मृत्युदंड देना पड़ेगा। भगवान राम ने यम को वचन दे दिया। 

राम ने लक्ष्मण को यह कहते हुए द्वारपाल नियुक्त कर दिया कि जब तक उनकी और यम की बात हो रही है वो किसी को भी अंदर न आने दे, अन्यथा उसे उन्हें मृत्युदंड देना पड़ेगा। लक्ष्मण भाई की आज्ञा मानकर द्वारपाल बनकर खड़े हो गए।

लक्ष्मण को द्वारपाल बने कुछ ही समय बीता कि वहां पर ऋषि दुर्वासा का आगमन हुआ। जब दुर्वासा ने लक्ष्मण से अपने आगमन के बारे में राम को जानकारी देने के लिये कहा तो लक्ष्मण ने विनम्रता के साथ मना कर दिया। इस पर दुर्वासा क्रोधित हो गए तथा उन्होने सम्पूर्ण अयोध्या को शाप देने की बात कही।

लक्ष्मण समझ गए कि ये एक विकट स्थिति है जिसमें या तो उन्हें रामाज्ञा का उल्लंघन करना होगा या फिर संपूर्ण नगर को ऋषि के शाप की अग्नि में झोंकना होगा। लक्ष्मण ने शीघ्र ही यह निश्चय कर लिया कि उनको स्वयं का बलिदान देना होगा ताकि वो नगर वासियों को ऋषि के शाप से बचा सकें। उन्होने भीतर जाकर ऋषि दुर्वासा के आगमन की सूचना दी।

राम भगवान ने शीघ्रता से यम के साथ अपनी वार्तालाप समाप्त कर ऋषि दुर्वासा की आव-भगत की। परन्तु अब श्री राम दुविधा में पड़ गए क्योंकि उन्हें अपने वचन के अनुसार लक्ष्मण को मृत्यु दंड देना था। वो समझ नहीं पा रहे थे कि वे अपने भाई को मृत्युदंड कैसे दे, लेकिन उन्होंने यम को वचन दिया था जिसे निभाना ही था।

इस दुविधा की स्थिति में श्री राम ने अपने गुरु का स्मरण किया और कोई रास्ता दिखाने को कहा। गुरु देव ने कहा कि अपने किसी प्रिय का त्याग, उसकी मृत्यु के समान ही है। अतः तुम अपने वचन का पालन करने के लिए लक्ष्मण का त्याग कर दो।

लेकिन जैसे ही लक्ष्मण ने यह सुना तो उन्होंने राम से कहा की आप भूल कर भी मेरा त्याग नहीं करना, आप से दूर रहने से तो यह अच्छा है कि मैं आपके वचन का पालन करते हुए मृत्यु को गले लगा लूं। ऐसा कहकर लक्ष्मण ने जल समाधि ले ली।

Have something to say? Post your comment

धार्मिक स्थान में और

गुप्त नवरात्रि 2025: आज से शुरू हो रही है माघ गुप्त नवरात्रि, नोट कर लीजिए पूजन सामग्री लिस्ट और कलश स्थापना मुहूर्त

माता के दरबार में चढ़ा 28 क्विंटल मक्खन, मिटेंगे बड़े-बड़े रोग

शिमला के कालीबाड़ी मन्दिर में धूमधाम से मनाया गया दुर्गापूजा, महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली

7 अक्टूबर से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि, जानें- कलश स्थापना का मुहूर्त, पूजा विधि और सभी जरूरी बातें, पढ़े विस्तार से..

बगलामुखी मंदिर बनखंडी में दी जाए हवन करवाने की अनुमति, पुजारी वर्ग ने सौंपा ज्ञापन, पढ़े पूरी खबर

हनुमान मन्दिर में किया गया विशाल भण्डारे का आयोजन, भक्तों का लगा तांता

हनुमान मंदिर में कल भंडारे का आयोजन, आप सभी सादर आमंत्रित..

जानिए नवरात्रि में कलश स्थापना का क्या है शुभ मुहूर्त? इन बातों का रखें ध्यान

पर्स में जरूर रखनी चाहिए ये 5 चीजें, कभी नहीं रहेगी जेब खाली

अयोध्या में शुरू हुआ राम मंदिर निर्माण