हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | August 13, 2025
अर्की-जघून HRTC बस हादसे से बाल-बाल बची, कांगुघाटी के पास सड़क धंसने से हवा में लटकी - सभी 15 यात्री सुरक्षित       अर्की-जघून HRTC बस हादसे से बाल-बाल बची, कांगुघाटी के पास सड़क धंसने से हवा में लटकी — सभी 15 यात्री सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..       "मॉनसून सत्र में विधानसभा बनेगी अभेद्य किला: ड्रोन निगरानी, 900 जवानों की तैनाती और सख्त पास सिस्टम; कुलदीप पठानिया ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश" - पढ़ें पूरी खबर..       "Big Bank Loan Fraud in Himachal" : PNB में करोड़ों का घोटाला: किसानों के नाम पर लूटा बैंक, पूर्व मैनेजर समेत तीन को जेल, जांच में उजागर हुए चौंकाने वाले तथ्य, पढ़ें पूरी खबर..       "क्राइम पेट्रोल स्टाइल में रचा बीसीएस के 3 छात्रों का अपहरण, स्कूल का पूर्व छात्र बना मास्टरमाइंड, कैलिफ़ोर्निया नंबर से मांगी फिरौती - सनसनीखेज खुलासा" : पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग : 12 अगस्त 2025 (मंगलवार); जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       मंगलवार का राशिफ़ल: 12 अगस्त 2025; आज इन राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा श्रीं हनुमान जी का साथ, जानें दैनिक राशिफल..       सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवेदनशील इलाकों से सभी आवारा कुत्ते तुरंत हटाएं, नसबंदीशुदा भी सड़क पर नही दिखें, सुप्रीम कोर्ट का आवारा कुत्तों पर तगड़ा एक्शन, पढ़ें पूरी खबर..       साप्ताहिक राशिफल: 12 अगस्त से 18 अगस्त 2025 : इन राशियों के लिए सौभाग्य, सफलता और खुशियों से भरपूर रहेगा ये सप्ताह, पढ़ें मेष से मीन तक की साप्ताहिक भविष्यवाणी..       "12 अगस्त को विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था पर अहम बैठक, मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रण"      

धार्मिक स्थान

निर्जला एकादशी व्रत आज, जानें उपवास, पूजा विधि और मुहूर्त के बारे में

June 02, 2020 06:25 AM

हिंदू पंचांग के अनुसार साल में 24 एकादशी के व्रत (Ekadashi Vrat) आते हैं। हर महीने में दो बार एकादशी तिथि पड़ती है, एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। इन सभी एकादशियों पर उपवास रखने वाले लोग भगवान विष्णु की पूजा करते हैं।

मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने, पूजा और दान करने से व्रती जीवन में सुख-समृद्धि का भोग करते हैं। इन सभी एकादशियों में एक ऐसी एकादशी भी है जिसमें बिना अन्न-जल के व्रत रखने से सालभर की एकादशियों जितना पुण्य मिल सकता है। इसे निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) कहा जाता है। ये व्रत ज्येष्ठ महीने के शुक्लपक्ष की एकादशी को किया जाता है। इस साल निर्जला एकादशी मंगलवार (2 जून) को है।

सालभर में आने वाली सभी 24 एकादशियों में सबसे अहम और कठिन एकादशी निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) मानी गई है। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन आने वाली निर्जला एकादशी को भीमसेनी एकादशी (Bhimseni Ekadashi) भी कहा जाता है, क्योंकि महाभारत काल में इसे भीम ने किया था। यह व्रत मन में जल संरक्षण की भावना को उजागर करता है। व्रत से जल की वास्तविक महत्ता का भी पता चलता है।

पूजा का शुभ मुहूर्त: निर्जला एकादशी 1 जून को दोपहर 2 बजकर 57 मिनट से आरंभ होकर 2 जून को 12 बजकर 04 मिनट पर समाप्त हो रहा है। इसलिए व्रती इस दिन भगवान श्रीविष्णु की पूजा दोपहर 12 बजकर 04 मिनट तक कर सकते हैं।

इस दिन किया जाता है जल और तिल का दान: निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करके व्रत कथा सुनी जाती है। इसके बाद श्रद्धा के अनुसार दान करने का संकल्प भी लिया जाता है। इस व्रत में जल दान करने का विशेष महत्व होता है। भगवान विष्णु का अभिषेक किया जाता है। जरूरतमंद लोगों को या मंदिर में तिल, वस्त्र, धन, फल और मिठाई का दान करना चाहिए।

स्कंद पुराण और महाभारत के अनुसार निर्जला एकादशी पर पूरे दिन ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का मानसिक जाप करते रहना चाहिए। द्वादशी के दिन व्रत का पारण किया जाता है। इसमें ब्राह्मणों और जरूरतमंद लोगों को दान करके व्रत खोला जाता है। इस दिन व्रत करने के अलावा जप, तप गंगा स्नान आदि कार्य भी किए जाते हैं।

निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। निर्जला एकादशी के दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

एकादशी के दिन क्या करें…

भगवान विष्णु की पूजा-. एकादशी का दिन भगवान विष्णु की पूजा का होता है। इस दिन विष्णु भगवान की पूजा करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विष्णु भगवान की पूजा के साथ मां लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है। भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल करना न भूलें।

व्रत करें: अगर संभव हो तो निर्जला एकादशी का व्रत करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत करने का फल साल की सभी एकादशी के व्रत करने के समान मिलता है। इस बात का ध्यान रखें कि इस व्रत में जल का सेवन नहीं किया जाता है। निर्जला एकादशी के दिन सुबह स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दिप प्रज्वलित करें और विष्णु भगवान का ध्यान करें।

भगवान विष्णु को भोग लगाएं: इस दिन भगवान विष्णु को भोग अवश्य लगाएं। भगवान को सात्विक आहार का भोग लगाएं। अगर संभव हो तो भोग में कुछ मीठा भी शामिल करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु के भोग में तुलसी भी शामिल करें। विष्णु भगवान तुलसी के बिना भोजन ग्रहण नहीं करते हैं।

एकादशी के दिन क्या न करें…

चावल का सेवन न करें : एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन व्रत नहीं रखने वालों को भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।

मांस-मदिरा का सेवन न करें: एकादशी का दिन भगवान विष्णु की पूजा का होता है। इस दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। निर्जला एकादशी के दिन सात्विक भोजन करें।

शारीरिक संबंध न बनाएं: एकादशी के दिन शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी के दिन भजन-कीर्तन करने चाहिए।

Have something to say? Post your comment

धार्मिक स्थान में और

गुप्त नवरात्रि 2025: आज से शुरू हो रही है माघ गुप्त नवरात्रि, नोट कर लीजिए पूजन सामग्री लिस्ट और कलश स्थापना मुहूर्त

माता के दरबार में चढ़ा 28 क्विंटल मक्खन, मिटेंगे बड़े-बड़े रोग

शिमला के कालीबाड़ी मन्दिर में धूमधाम से मनाया गया दुर्गापूजा, महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली

7 अक्टूबर से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि, जानें- कलश स्थापना का मुहूर्त, पूजा विधि और सभी जरूरी बातें, पढ़े विस्तार से..

बगलामुखी मंदिर बनखंडी में दी जाए हवन करवाने की अनुमति, पुजारी वर्ग ने सौंपा ज्ञापन, पढ़े पूरी खबर

हनुमान मन्दिर में किया गया विशाल भण्डारे का आयोजन, भक्तों का लगा तांता

हनुमान मंदिर में कल भंडारे का आयोजन, आप सभी सादर आमंत्रित..

जानिए नवरात्रि में कलश स्थापना का क्या है शुभ मुहूर्त? इन बातों का रखें ध्यान

पर्स में जरूर रखनी चाहिए ये 5 चीजें, कभी नहीं रहेगी जेब खाली

अयोध्या में शुरू हुआ राम मंदिर निर्माण