Saturday | October 17, 2026
जाखू मंदिर में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, 20 साल से दशहरे के लिए रावण के पुतले बना रहे मेरठ के मुस्लिम कारीगर       हिमाचल: लाहौल की घेपन झील पर लगा देश का पहला 'अर्ली वार्निंग सिस्टम', अब टलेगा ग्लेशियर फटने का खतरा       हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला: स्पेशल एजुकेटर भर्ती के नियम वैध, भर्ती का तरीका तय करना सरकार का विशेषाधिकार       हिमाचल प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: 100% दिव्यांगों की पेंशन 1700 से बढ़ाकर 3000 रुपये की गई, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें       हिमाचल प्रदेश की 10 बड़ी खबरें: ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी, सुक्खू सरकार का 14 हजार पदों पर बंपर भर्तियों का ऐलान - पढ़ें विस्तार से -       आज का पंचांग, 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि का छठा दिन, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल       🌟 आज का राशिफल: 16 अक्टूबर 2026 - आपके जीवन के हर पहलू के लिए सकारात्मक मार्गदर्शन 🌟 - पढ़ें मेष से मीन तक की भविष्यवाणी       नए जिलों के गठन पर विधायक सुधीर शर्मा का तंज- कहा, जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार ने छोड़ा 'शगूफा' - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में बदला मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड, ​पश्चिमी विक्षोभ से अचानक बदला मौसम       हिमाचल में बदला मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड, ​पश्चिमी विक्षोभ से अचानक बदला मौसम      

धार्मिक स्थान

जन्माष्टमी के दिन घर लायें ये चीजें कभी नही होगी धन की कमी

August 09, 2020 10:31 AM

जन्माष्टमी का त्योहार मंगलवार यानी 11 अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार कोरोना संकट के बीच जन्माष्टमी पर शायद पहले जैसी रौनक ना देखने को मिले लेकिन इस त्योहार पर आपको 7 ऐसी चीजें जरूर खरीदनी चाहिए जो घर में सुख-समृद्धि लेकर आती हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इन चीजों का जिक्र महाभारत में खुद श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर से किया था।

1. चंदन

घर में चंदन का होना काफी शुभ माना जात है। इसकी महक से वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। सभी देवी देवताओं की पूजा में भी चंदन का विशेष महत्व है। चंदन का तिलक लगाने से मन को शांति मिलती है।

2. वीणा

घर के किसी शांत-एकांत स्थान पर वीणा भी रखना चाहिए। वीणा घर में रखने से मां सरस्वती की कृपा बरसती है और घर के सभी सदस्यों की बुद्धि का विकास होता है। इसे घर लाते ही आपकी हर परेशानी अपने आप हल होने लगेगी। घर में धन की कभी कमी भी नहीं आती है।

3. गाय के दूध से बना घी

भगवान श्री कृष्ण को गाय बहुत प्रिय थीं। ऐसा कहा जाता है कि घर में गाय के दूध से बना शुद्ध देशी घी जरूर रखना चाहिए और नियमित रूप से इसका सेवन करते रहना चाहिए घी से शक्ति मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है. घर में शाम को घी का दीपक भी जलाना चाहिए।

4. शहद

अगर आपके घर की रसोई में शहद नहीं है तो इस जन्माष्टमी इसे जरूर खरीद लें। घर में शहद रखने से वास्तु के कई दोष शांत होते हैं। साथ ही पूजन में भी शहद जरूरी होता है। सभी देवी-देवताओं को इसे अर्पित किया जाता है। उन्हें भोग भी लगाया जाता है और जिन घरों में रोज पूजा की जाती है, उन घरों में देवी देवताओं की विशेष कृपा रहती है।

5. शीतल जल

घर में हमेशा साफ-सुथरे जल का ही इस्तेमाल करना चाहिए। घर में आए मेहमानों का स्वागत शीतल जल से स्वागत करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली के कई सारे दोष दूर होते हैं और इंसान के सिर से संकटों का भार कम होता है।

6. बांसुरी

भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय बांसुरी जिस घर में होती हैं, वहां धन और प्रेम की कभी कमी नहीं आती है।वास्तु के अनुसार भी इसे घर में रखना काफी शुभ बताया गया है। बांस की बांसुरी घर में रखने से गृह क्लेश की समस्या भी दूर होती है।

7. बाल गोपाल

यदि आप संतान सुख को लेकर चिंतित हैं तो घर की दीवार पर बाल-गोपाल की तस्वीर लगा सकते हैं। घर की दीवारों पर कान्हा की तस्वीर लगाने से आपके मन की मुरादें जल्द पूरी हो सकती हैं।

 

Have something to say? Post your comment

धार्मिक स्थान में और

गुप्त नवरात्रि 2025: आज से शुरू हो रही है माघ गुप्त नवरात्रि, नोट कर लीजिए पूजन सामग्री लिस्ट और कलश स्थापना मुहूर्त

माता के दरबार में चढ़ा 28 क्विंटल मक्खन, मिटेंगे बड़े-बड़े रोग

शिमला के कालीबाड़ी मन्दिर में धूमधाम से मनाया गया दुर्गापूजा, महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली

7 अक्टूबर से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि, जानें- कलश स्थापना का मुहूर्त, पूजा विधि और सभी जरूरी बातें, पढ़े विस्तार से..

बगलामुखी मंदिर बनखंडी में दी जाए हवन करवाने की अनुमति, पुजारी वर्ग ने सौंपा ज्ञापन, पढ़े पूरी खबर

हनुमान मन्दिर में किया गया विशाल भण्डारे का आयोजन, भक्तों का लगा तांता

हनुमान मंदिर में कल भंडारे का आयोजन, आप सभी सादर आमंत्रित..

जानिए नवरात्रि में कलश स्थापना का क्या है शुभ मुहूर्त? इन बातों का रखें ध्यान

पर्स में जरूर रखनी चाहिए ये 5 चीजें, कभी नहीं रहेगी जेब खाली

अयोध्या में शुरू हुआ राम मंदिर निर्माण