Thursday | November 26, 2026
शिमला में नशा तस्करों के साम्राज्य पर पुलिस की बड़ी चोट: 1.38 करोड़ की संपत्ति सीज, 38 गिरफ्तार - पढ़ें पूरी खबर..       सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: हिमाचल हाईकोर्ट के जज जस्टिस विवेक सिंह ठाकुर होंगे त्रिपुरा के मुख्य न्यायाधीश - पढ़ें पूरी खबर       15 साल के वैभव सूर्यवंशी का विश्व रिकॉर्ड: UAE के खिलाफ 53 गेंदों में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक       चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर सस्पेंस बरकरार: आईसीसी की अहम बैठक से पहले 'हाइब्रिड मॉडल' पर अड़ा भारत, पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें       आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के बाद बदला समीकरण: ऋषभ पंत बने सबसे महंगे खिलाड़ी, श्रेयस अय्यर ने भी रचा इतिहास       हमीरपुर में आवारा और पालतू कुत्तों का आतंक: 10 महीने में करीब 6 हजार लोग बने शिकार       हिमाचल पर गहराया कर्ज का संकट: राजस्व का 88 फीसदी हिस्सा केवल वेतन, पेंशन और ब्याज में खर्च       सोलन में जल संकट और स्वास्थ्य पर खतरा: नाले में चिकन वेस्ट फेंकने से तीन पेयजल योजनाएं ठप - पढ़ें पूरी खबर..       मिशन 2027 के लिए भाजपा का बड़ा दांव: नड्डा, जयराम और अनुराग समेत 14 दिग्गज कोर कमेटी में शामिल - पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग, 25 नवंबर 2026: रोहिणी नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, जानें आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय      

धार्मिक स्थान

जानिए नवरात्रि में कलश स्थापना का क्या है शुभ मुहूर्त? इन बातों का रखें ध्यान

October 15, 2020 07:58 AM

शारदीय नवरात्रि की इस बार कई खास बातें हैं. यह आश्विन शुक्ल पक्ष की शारदीय नवरात्रि को शक्ति प्राप्त करने की नवरात्रि कहा जाता है। इस बार यह नवरात्रि 17 अक्टूबर से आरम्भ हो रही है और इसका समापन 24 अक्टूबर को होगा। शारदीय नवरात्र इस साल 8 दिन के ही होंगे। इसके बाद 25 अक्टूबर को दशहरा यानी विजय दशमी मनाई जाएगी।

कलश स्थापना का मुहूर्त

कलश की स्थापना आश्विन शुक्ल प्रतिपदा को की जाती है। इस बार प्रतिपदा रात्रि 09.08 तक रहेगी। कलश की स्थापनाय रात्रि 09.08 के पूर्व की जाएगी। इसके चार शुभ मुहूर्त होंगे। सुबह 07.30 से 09.00 तक। दोपहर 01.30 से 03.00 तक. दोपहर 03.00 से 04.30 तक और शाम को 06.00 से 07.30 तक।

कलश की स्थापना कैसे करें?

कलश स्थापना के लिए सबसे पहले पूजा स्थल को शुद्ध कर लेना चाहिए। एक लकड़ी का पटरा रखकर उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। इस कपड़े पर थोड़े चावल रखने चाहिए। चावल रखते हुए सबसे पहले गणेश जी का स्मरण करना चाहिए। एक मिट्टी के पात्र में जौ बोना चाहिए। इस पात्र पर जल से भरा हुआ कलश स्थापित करें। कलश पर रोली से स्वस्तिक या ऊं बनाना चाहिए। इसके मुख पर रक्षा सूत्र बांधें। फिर इसमें सुपारी, सिक्का डालकर आम या अशोक के पत्ते रखने चाहिए।

कलश के मुख को ढक्कन से ढकें। ढक्कन को चावल से भरकर रखें। एक नारियल लें और उस पर चुनरी लपेटकर रक्षा सूत्र से बांधें। इस नारियल को कलश के ढक्कन पर रखते हुए सभी देवताओं का आवाहन करना चाहिए।

अंत में दीप जलाकर कलश की पूजा करनी चाहिए। कलश पर फूल और मिठाइयां चढ़ाएं। नवरात्र में देवी पूजा के लिए जो कलश स्थापित किया जाता है वह सोना, चांदी, तांबा, पीतल या मिट्टी का ही होना चाहिए।

नवरात्रि के व्रत में इन बातों का रखें ध्यान

नवरात्रि में नौ दिन भी व्रत रख सकते हैं और दो दिन भी। जो लोग नौ दिन व्रत रखेंगे वो लोग दशमी को पारायण करेंगे और जो लोग प्रतिपदा और अष्टमी को व्रत रखेंगे वो लोग नवमी को पारायण करेंगे। व्रत के दौरान जल और फल का सेवन करें।

Have something to say? Post your comment

धार्मिक स्थान में और

गुप्त नवरात्रि 2025: आज से शुरू हो रही है माघ गुप्त नवरात्रि, नोट कर लीजिए पूजन सामग्री लिस्ट और कलश स्थापना मुहूर्त

माता के दरबार में चढ़ा 28 क्विंटल मक्खन, मिटेंगे बड़े-बड़े रोग

शिमला के कालीबाड़ी मन्दिर में धूमधाम से मनाया गया दुर्गापूजा, महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली

7 अक्टूबर से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि, जानें- कलश स्थापना का मुहूर्त, पूजा विधि और सभी जरूरी बातें, पढ़े विस्तार से..

बगलामुखी मंदिर बनखंडी में दी जाए हवन करवाने की अनुमति, पुजारी वर्ग ने सौंपा ज्ञापन, पढ़े पूरी खबर

हनुमान मन्दिर में किया गया विशाल भण्डारे का आयोजन, भक्तों का लगा तांता

हनुमान मंदिर में कल भंडारे का आयोजन, आप सभी सादर आमंत्रित..

पर्स में जरूर रखनी चाहिए ये 5 चीजें, कभी नहीं रहेगी जेब खाली

अयोध्या में शुरू हुआ राम मंदिर निर्माण

जन्माष्टमी के दिन घर लायें ये चीजें कभी नही होगी धन की कमी